ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेना दिवस पर बोले सेना प्रमुख- अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा पाक, 300-400 आतंकियों को घुसपैठ के लिए दे रहा रास्ता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सेना दिवस पर बोले सेना प्रमुख- अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा पाक, 300-400 आतंकियों को घुसपैठ के लिए दे रहा रास्ता

By @dmin
Published: January 15, 2022
Share
सेना दिवस पर बोले सेना प्रमुख- अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा पाक, 300-400 आतंकियों को घुसपैठ के लिए दे रहा रास्ता
सेना दिवस पर बोले सेना प्रमुख- अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा पाक, 300-400 आतंकियों को घुसपैठ के लिए दे रहा रास्ता
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय सेना आज अपना 74वां स्थापना दिवस मना रही है। भारतीय सेना द्वारा हर साल 15 जनवरी के दिन भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने देश को बधाई दी और फिर लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर सेना प्रमुख ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देने की अपनी आदत से लाचार है। सीमा पार प्रशिक्षण शिविरों में तकरीबन 300-400 आतंकवादी घुसपैठ करने के अवसर की तलाश में बैठे हैं। सरहद पार से ड्रोन द्वारा हथियारों की तस्करी की कोशिश भी जारी है।

एलओसी पर स्थिति पहले से सही, लेकिन पाक आतंकियों को पनाह दे रहा
सेना प्रमुख ने कहा कि एलओसी में स्थिति पिछले साल से बेहतर है लेकिन पाकिस्तान अभी भी सीमा के पास आतंकियों को पनाह दे रहा है। करीब 300-400 आतंकी भारत में घुसपैठ का इंतजार कर रहे हैं। जवाबी कार्रवाई में कुल 144 आतंकवादी मारे गए हैं।

चीन से बातचीत जारी: सेना प्रमुख
सेना प्रमुख ने कहा कि पिछले साल चीन के तनाव के कारण सेना के लिए चुनौतीपूर्ण था और हाल ही में हुई 14वीं बैठक में स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुईं।

हमारे 5000 से ज्यादा सैनिक विभिन्न पीसकीपिंग ऑपरेशन में तैनात
सेना प्रमुख ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पड़ोसी देशों के साथ हमारा आपसी सहयोग और बढ़ा है। संयुक्त राष्ट्र पीसकीपिंग में भारतीय सेना का महत्वपूर्ण योगदान हमेशा रहा है। हमारी सेना के आज भी 5000 से ज्यादा सैनिक विभिन्न पीसकीपिंग ऑपरेशन में तैनात हैं, जो देश को अलग पहचान दे रहे हैं।

साय सरकार की ‘रामलला दर्शन योजना’ से प्रदेशवासियों को मिल रहा आध्यात्मिक संबल
योजनाओं का लाभ मिलने एवं आमदनी बढऩे से मछुआरों में उत्साह
साल की शुरुआत में लगा झटका, तेल कंपनियों ने बढ़ाए एलपीजी के दाम, GST ई-इन्वॉयसिंग की सीमा भी घटी
National Tribal Dance Festival and Rajyotsava: आगंतुकों के स्वागत के लिए तैयार है साइंस कालेज मैदान
सार्वजनिक टॉयलेट संचालक एजेंसी को आयुक्त ने दी चेतावनी, गड़बड़ी की तो हो जाएगा अनुबंध निरस्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: कांकेर लोकसभा : अपराजेय भाजपा बनी कांग्रेस का सिरदर्द, एससी आरक्षित सीट में 1998 के बाद से कांग्रेस को जीत की तलाश छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी पर सियासी जंग: भाजपा बोली- बजट में रखें नौ हजार करोड़, कांग्रेस ने कहा-पीएम से मांगें दो करोड़ नौकरी
Next Article राज्यसभा में एनडीए का पलड़ा हुआ भारी, भाजपा को मिली 24 में से 11 सीटें बजट सत्र पर संकट के बादल: संसद के 700 से ज्यादा कर्मचारी कोरोना संक्रमित, 2020 जैसी लागू होंगी पाबंदियां?
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?