ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुबह के रुटीन में शामिल करें ये 5 आदतें, दिनभर रहेंगे तरोताजा…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सुबह के रुटीन में शामिल करें ये 5 आदतें, दिनभर रहेंगे तरोताजा…

By Sonu Sahu
Published: December 6, 2022
Share
SHARE

सर्दियों के मौसम में सुबह-सुबह बिस्तर से उठना किसी को भी अच्छा नहीं लगता है, लेकिन जो लोग ऑफिस जाते हैं, उनके लिए ठंड में भी सुबह जल्दी उठना और तरोताजा महसूस करना जरूरी होता है। इसके लिए सुबह की शुरुआत हमेशा स्वस्थ तरीकों से ही करनी चाहिए। आज हम आपको सुबह की पांच ऐसी आसान और बेहतरीन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप पूरा दिन अच्छा महसूस कर सकेंगे।

Contents
  • सोने से पहले ही तय कर लें अगले दिन का रूटीन
  • सुबह उठते ही अपना फोन चेक करने से बचें
  • उठते ही एक गिलास पानी पीएं
  • 15 मिनट तक सुबह की धूप जरूर लें
  • नॉर्मल एक्सरसाइज करके शरीर को स्ट्रेच करें

सोने से पहले ही तय कर लें अगले दिन का रूटीन

रात में सोने से पहले आपको अगले दिन के सभी कार्यों के बारे में सोच-विचार कर एक सूची बना लेनी चाहिए। अपने पूरे दिन को व्यवस्थित करने के लिए यह बहुत अच्छा तरीका है और यह आपको अपने लक्ष्यों को लेकर घबराने से भी रोकेगा। इसकी मदद से आपका ध्यान आपके कार्यों पर केंद्रित रहेगा। इसके साथ ही अगले दिन को लेकर स्पष्टता होने से आप अपना समय अच्छे से मैनेज कर सकते हैं।

सुबह उठते ही अपना फोन चेक करने से बचें

आजकल सभी लोग उठते ही अपने फोन चेक करने लगते हैं। किसी को व्हाट्सएप ग्रुप के मैसेज देखने होते हैं तो किसी को इंस्टाग्राम की रील्स, वहीं कुछ लोगों को अपने काम से रिलेटेड ईमेल का जवाब देना होता है। यह बहुत गलत आदत है, जिसे आपको बदलना चाहिए। सुबह सबसे पहले अपने फोन को चेक करने से आपकी रचनात्मकता को नुकसान होता है और आपको सुबह-सुबह बिस्तर से उठने में भी आलस आता है।

उठते ही एक गिलास पानी पीएं

सुबह उठने के बाद आपको एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे आप जागने के बाद थका हुआ महसूस नहीं करेंगे। रातभर जब आप सोते हैं तो आपका शरीर पानी के बिना रहता है। इससे शरीर डिहाइड्रेट होता है और मेटाबॉलिज्म को भी कम कर देता है। इसलिए सुबह चाय या कुछ भी खाने-पीने से पहले ऊर्जावान महसूस करने के लिए एक गिलास पानी पीएं।

15 मिनट तक सुबह की धूप जरूर लें

सूरज की रोशनी आपके शरीर के स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए बेहद जरूरी है। हर दिन नियमित रूप से सुबह के सूरज को देखने से शरीर के चक्र में तालमेल बना रहता है। इससे रात में आपको बेहतर नींद आती है और अगली सुबह स्थिर और स्पष्ट दिमाग से जागने में भी मदद मिलती है। धूप लेने के लिए आप अपनी छत पर या पार्क में जा सकते हैं। यह आपको प्राकृतिक रूप से तरोताजा महसूस करने में मदद करेगा।

नॉर्मल एक्सरसाइज करके शरीर को स्ट्रेच करें

सुबह-सुबह अपने कुछ जरूरी काम करने के तुरंत बाद आप नॉर्मल एक्सरसाइज या फिर स्ट्रेचिंग करके अपने शरीर में अच्छे से ब्लड सर्कुलेट कर सकते हैं। इसकी मदद से आप पूरा दिन सक्रिय और बेहतर महूसस करेंगे। इसके अलावा यह आपकी मांसपेशियों को भी आराम देता है और रात को ज्यादा सोने या अजीब स्थिति में सोने से होने वाले किसी भी तनाव या दर्द को दूर करने में मदद करता है।

Crime news: वर्मा फैमिली की हत्या की कहानी; सुनिए हत्यारे की जुबानी, मरने से पहले बच्चों ने पूछा-पापा ये क्या कर रहे हो
टुल्लू पंप नई ले सकन साहब, बने करेव जेन पानी आये के बेरा मा बिजली ला बंद करथो, नई ता हमन मन ला पानी नई मिलतीस, अब मिलथ हे भरपूर पानी, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के पेयजल के निरीक्षण के दौरान सुनंदा सहारे ने कहीं यह बातें
कृषि कानूनों के खिलाफ आज से भूख हड़ताल….इधर सरकार ने 40 किसान संगठनों को वार्ता के लिए फिर बुलाया
Breaking News : शादी में मस्त था परिवार, आधी रात घुसे चोरों ने पार कर दिए लाखों के जेवर, कैमरे में कैद हुए बदमाश… देखें Video
गुलाबों से महकती सफलता: सूरजपुर के किसान की प्रेरक कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी गुस्ताखी माफ़: ढाई साल में गोबर ने उगला करोड़ों का सोना
Next Article Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी का बीजेपी कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस, जाने क्या है माजरा, देखें वीडियो

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?