ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुप्रीम कोर्ट: चुनाव याचिकाएं दायर करने की समय सीमा तय करने की गुहार, ईवीएम भी रिलीज करने की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सुप्रीम कोर्ट: चुनाव याचिकाएं दायर करने की समय सीमा तय करने की गुहार, ईवीएम भी रिलीज करने की मांग

By @dmin
Published: September 1, 2021
Share
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। चुनाव आयोग ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से अपनी उस याचिका पर तत्काल सुनवाई की गुहार लगाई जिसमें कहा गया है कि छह राज्यों के विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल ईवीएम और वीवीपैट अप्रयुक्त पड़ी हैं, उन्हें मुक्त किया जाए। कोविड-19 के कारण चुनाव याचिकाओं समेत अन्य याचिकाएं दायर करने की समय सीमा बढ़ाने के कारण इन मशीनों को संरक्षित रखा गया है। 

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने आयोग के अनुरोध को स्वीकार करते हुए याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करने का निर्णय लिया है। वास्तव में आयोग की ओर से पेश वकील वकील विकास सिंह ने पीठ से कहा कि बड़ी संख्या में ईवीएम और वीवीपीएटी को अभी भी संरक्षित कर रखा गया है और इन सभी को रिलीज करने की आवश्यकता है। उन्होंने मांग की कि असम, पश्चिम बंगाल, केरल, दिल्ली, पुडुचेरी, तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से संबंधित चुनाव याचिकाएं को दाखिल करने के लिए एक समय सीमा तय की जाए। हमें इन ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों को मेंटेन करना होता है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब आदि राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में आयोग की याचिका पर जल्द सुनवाई जरूरी है।

अप्रैल में बढ़ाई गई याचिका दायर करने की समय सीमा
मालूम हो कि कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत में प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने गत 27 अप्रैल को चुनाव याचिकाओं समेत अन्य याचिकाएं दायर करने की वैधानिक अवधि में ढील दी थी। नतीजन अब भी कोई उम्मीदवार चुनाव को चुनौती देने वाली याचिकाएं दायर कर सकता है। यही वजह है कि चुनाव आयोग को ईवीएम और वीवीपीएटी को सुरक्षित रखना है।

इसी साल मार्च अप्रैल में हुए विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल ईवीएम और वीवीपीएटी ब्लॉक पड़े हैं और इनका इस्तेमाल आने वाले विधानसभा चुनावों में नहीं किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से असम, केरल, दिल्ली, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से संबंधित चुनाव याचिकाएं दायर करने के लिए समय सीमा तय करने का आग्रह किया है।

सफाई का निरीक्षण करने पहुंच विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल, अधिकारियों से कहा- बारिश से पूर्व करा लें नालों की सफाई
बीजापुर के दुर्गम नक्सल क्षेत्र में कलेक्टर का पैदल भ्रमण, विकास को मिली नई दिशा
नियमितीकरण पर रिसाली निगम का सख्त रुख,  निर्माणाधीन मकान का काम रूकवाया, 4 दुकानों पर लगाया ताला
क्या अल्लू अर्जुन करने वाले हैं बॉलीवुड में डेब्यू? एक्टर को मिल चुका है हिंदी फिल्म का ऑफर
वसूली कांड: अनिल देशमुख के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई…. जब्त की 4.20 करोड़ रुपए की संपत्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हार के बाद अब भारतीय टीम को एक और झटका, सभी खिलाडिय़ों पर ICC ने लगाया जुर्माना T20 World Cup: अगले हफ्ते होगा भारतीय स्क्वॉड का एलान, 17 अक्तूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used तीसरी लहर की शुरुआत? एक दिन में 47,092 नए कोरोना केस, एक्टिव मामले 4 लाख के करीब

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?