ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बड़ा फैसला: केंद्र सरकार ने कहा- अब महिलाओं को एनडीए में जाने की मिलेगी इजाजत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बड़ा फैसला: केंद्र सरकार ने कहा- अब महिलाओं को एनडीए में जाने की मिलेगी इजाजत

By @dmin
Published: September 8, 2021
Share
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बड़ा फैसला: केंद्र सरकार ने कहा- अब महिलाओं को एनडीए में जाने की मिलेगी इजाजत
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बड़ा फैसला: केंद्र सरकार ने कहा- अब महिलाओं को एनडीए में जाने की मिलेगी इजाजत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी(एनडीए) के माध्यम से महिलाओं को सशस्त्र बलों में शामिल करने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल(एएसजी) ऐश्वर्या भाटी ने जस्टिस संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली पीठ को यह जानकारी दी। पीठ एनडीए परीक्षा में महिला को भाग लेने की अनुमति देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रही है।

एएसजी भाटी ने पीठ से कहा, ‘एक अच्छी खबर है। सेना और सरकार के उच्चतम स्तर पर निर्णय लिया गया है कि एनडीए के माध्यम से महिलाएं सशस्त्र बलों में जा सकेंगी।Ó भाटी ने कहा कि मंगलवार शाम को यह निर्णय लिया गया है।

जिसके बाद पीठ ने एएसजी से एक हलफनामे के जरिए इस बयान को रिकॉर्ड में रखने को कहा। पीठ ने कहा, ‘सशस्त्र बल इस देश की सम्मानित बल हैं। लेकिन लैंगिक समानता पर उन्हें और अधिक ध्यान देना होगा।Ó पीठ अब दो हफ्ते बाद इस मामले पर सुनवाई करेगी।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश पारित कर महिलाओं को अस्थायी आधार पर एनडीए परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी थी। कुश कालरा द्वारा दायर इस याचिका में एनडीए में योग्य एवं इच्छुक महिला उम्मीदवारों को शामिल नहीं करने का मसला उठाया गया है। याचिका में कहा गया है कि महिलाओं को केवल लिंग के आधार पर एनडीए में शामिल नहीं किया जाता है जो समानता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

याचिका में संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की गुहार लगाई गई थी कि योग्य महिला उम्मीदवारों को एनडीए परीक्षा में बैठने और एनडीए में प्रशिक्षण प्राप्त करने की अनुमति दी जाए। याचिका में कहा गया है कि योग्य महिला उम्मीदवारों को एनडीए से लगातार बाहर रखना संवैधानिक रूप से उचित नहीं है और ऐसा महज उनके लिंग के आधार पर किया जाता है।

एससी का फैसला: डीए मामले में फिर से खुलेगी फाइल, रमन सिंह के करीबी रहे अमन सिंह पर कसेगा शिकंजा
उद्धव ठाकरे बोले- महाराष्ट्र से अभी नहीं हटेगा लॉकडाउन, धीरे-धीरे दी जाएगी ढील
मशहूर सिंगर बी प्राक के नवजात बच्चे का निधन, पोस्ट शेयर कर बयां किया अपना दर्द
फिर बढ़ा खतरा: स्कूलों में फैल रहा कोरोना, पिछले तीन दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित
रत्नावली को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी, बनी किसान कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: कोरोना से हुई सभी मौतें लापरवाही नहीं, मुआवजे वाली याचिका पर विचार करने से इंकार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?