ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीजीएचएस: केंद्र सरकार के 35 लाख कर्मियों को मिली राहत, इलाज और मेडिकल टेस्ट को लेकर नहीं होगी दिक्कत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सीजीएचएस: केंद्र सरकार के 35 लाख कर्मियों को मिली राहत, इलाज और मेडिकल टेस्ट को लेकर नहीं होगी दिक्कत

By @dmin
Published: September 30, 2021
Share
अस्पताल पर कोरोना जांच के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज
अस्पताल पर कोरोना जांच के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार के 35 लाख कर्मी, जो सीजीएचएस के दायरे में आते हैं, उनके लिए राहत की खबर है। अब उन्हें अपने इलाज और मेडिकल टेस्ट को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। कोविड-19 के दौरान केंद्र सरकार ने सीजीएचएस के दायरे में आने वाले सूचीबद्ध ‘स्वास्थ्य देखभाल संगठन’ यानी प्राइवेट अस्पतालों की वैधता को अब 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया है। केंद्रीय कर्मियों को पिछले छह माह के दौरान जारी रेट पर ही इलाज और मेडिकल टेस्ट कराने की सुविधा मिलेगी।

बता दें कि पहले इन संगठनों की वैधता 31 मार्च 2021 तक थी। उस वक्त देश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा था। केंद्र सरकार ने सीजीएचएस लाभार्थियों को नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (एनएबीएल) द्वारा तय रेटों पर मेडिकल टेस्ट कराने की सुविधा प्रदान की थी। अगर कोई प्राइवेट मेडिकल संस्थान ‘एनएबीएल’ से मान्यता प्राप्त नहीं है, तो वहां पर जांच के लिए नॉन-एनएबीएल रेट से फीस लेना, तय हुआ था। देश में अनेक प्राइवेट अस्पताल, सीजीएचएस के साथ सूचीबद्ध हैं। उन्हें एक तय अवधि के बाद अपने अनुबंध का नवीनीकरण कराना पड़ता है। इस प्रक्रिया के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गाइडलाइन जारी की गई हैं। सीजीएचएस के अधिकारी पैनल वाले अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर नजर रखते हैं। कर्मियों की तरफ से शिकायत एवं सुझाव मिलते रहते हैं।

वैधता को अब 31 मार्च 2022 तक बढ़ाया
कई बार ऐसे मामले भी सामने आते हैं कि किसी प्राइवेट अस्पताल या लैब ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित मापदंडों के मुताबिक सीजीएचएस लाभार्थियों को सुविधा प्रदान नहीं की है तो उसका नवीनीकरण रद्द कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया में नए मेडिकल संस्थान, सीजीएचएस के साथ जुड़ते रहते हैं। पिछले साल जब कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे थे तो केंद्र सरकार ने 10 अक्तूबर को सीजीएचएस के साथ सूचीबद्ध स्वास्थ्य देखभाल संगठनों की वैधता 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दी थी। मार्च में कोरोना की दूसरी लहर आ गई थी। केंद्रीय कर्मियों को इलाज में कोई परेशानी न हो, इसके मद्देनजर स्वास्थ्य देखभाल संगठनों की वैधता को छह माह के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया था।

केंद्रीय कर्मियों के लिए अब वह सुविधा अगले साल मार्च तक बढ़ा दी गई है। सभी लाभार्थियों के लिए ‘इलाज और टेस्ट’ के रेट वही रहेंगे, जो 31 मार्च से 30 सितंबर 2021 तक रहे हैं। नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (एनएबीएल) और नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) से मान्यता प्राप्त किसी भी लैब में कोई कर्मचारी अपना टेस्ट या इलाज कराता है, तो उन्हें सस्ते रेटों पर वह सुविधा मिलेगी। अगर कोई लैब एनएबीएल और एनएबीएच से मान्यता प्राप्त नहीं है तो वहां पर मौजूदा रेटों की तुलना में 15 फीसदी कम दाम लिया जाएगा।

कोरोना की चपेट में भारत रत्न लता मंगेशकर, आईसीयू में कराया गया भर्ती
शहीद कपिल देव के नाम पर होगा नेहरू नगर का मैदान… महापौर नीरज पाल ने की घोषणा
ई-कोर्ट से राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आयी तेजी: लोगो को मिली बड़ी राहत
Bhilai : भैंस खटाल संचालक पर निगम ने ठोका 60 हजार का जुर्माना, तीन दिन में सफाई का भी दिया अल्टीमेटम
दो ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत, स्टेयरिंग में फंसा चालक, काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article On the wish of the children who came to participate in the state sports event राज्य खेल स्पर्धा में भाग लेने आये बच्चों की इच्छा पर कलेक्टर ने कराया ट्रेन का सफर… ट्रेन में यात्रा कर खिले बच्चों के चेहरे
Next Article मुफ्त बिजली पर 'लगाम' लगाने की तैयारी में सरकार, एक अक्तूबर से लोगों को मिलेगा यह विकल्प एक अक्टूबर से महंगी होगी बिजली, जानें उपभोक्ताओं पर कितना पड़ेगा बोझ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?