ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल की पहल का असर, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों को बहाल करने का आदेश जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

सीएम बघेल की पहल का असर, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों को बहाल करने का आदेश जारी

By @dmin
Published: April 27, 2022
Share
श्रमिक स्पेशल ट्रेन: प्रवासी श्रमिकों के आने का क्रम जारी: कटरा से आई तीन ट्रेनों से 2529 श्रमिक चांपा पहुंचे
श्रमिक स्पेशल ट्रेन: प्रवासी श्रमिकों के आने का क्रम जारी: कटरा से आई तीन ट्रेनों से 2529 श्रमिक चांपा पहुंचे
SHARE

रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, सिकंदराबाद रायपुर सिकंदराबाद ट्रेन को बहाल करने का आदेश
मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय रेल मंत्री से ट्रेनों की बहाली को लेकर की थी बात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों के परिचालन को बहाल किए जाने का आदेश जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस और सिकंदराबाद-रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का परिचालन जारी रहेगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली उक्त महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों को यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उक्त परिचालन जारी रखने के संबंध में आज ही केन्द्रीय रेल मंत्री से बात की थी।

गौरतलब है कि प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर द्वारा 23 अप्रैल 2022 को एक आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाले कुल 23 एक्सप्रेस तथा लोकल ट्रेनों का परिचालन 24 अप्रैल 2022 से आगामी एक माह के लिए बंद कर दिया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल्वे द्वारा जारी उक्त आदेश को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव द्वारा रेल्वे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन यथावत् जारी रखने का भी आग्रह किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रेनों के परिचालन को अचानक एक माह के लिए बिना किसी वैकिल्पक व्यवस्था के बंद किए जाने से यात्रियों को होने वाली परेशानी को लेकर केन्द्रीय रेल मंत्री से आज चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ के हजारों यात्री प्रतिदिन ट्रेनों से यात्रा कर अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचते हैं। ट्रेनों का परिचालन बंद किए जाने से यात्रियों को आवागमन में काफी असुविधा होगी।

मुख्यमंत्री बघेल की बातों से सहमत होते हुए केन्द्रीय रेल मंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य से गुजरने वाली 6 प्रमुख यात्री ट्रेनों जिसमें 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-कोरबा (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस), 12807/12808 विशाखापटनम-निजामुद्दीन-विशाखापटनम् (समता एक्सप्रेस) और 12771/12772 सिकंदराबाद-रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस शामिल है, के परिचालन को बहाल करने का आदेश आज देर शाम को जारी किया गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी बोले: ‘योग से सहयोग तक’ के मंत्र से पूरा होगा ‘एक विश्व-एक स्वास्थ्य’ का मिशन
इंजीनियरिंग कालेज के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर ने की बैठक….. कहा – इंस्टालमेंट में फीस की सुविधा उपलब्ध कराएं प्रबंधन
कोरोना वैक्सीन: पीएम मोदी बोले- सबको मिलेगा टीका, एक भी भारतीय नहीं छूटेगा
पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें: वनमंत्री केदार कश्यप
25 भारतीय एनआईए के निशाने पर, आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े होने का शक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृहमंत्री बोले- हम उस घर में घुस कर मारेंगे, जिस घर से अफजल निकलेगा छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 जांबाज शूरवीर सम्मान से सम्मानित
Next Article संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की विनम्रता की प्रशंसा मुख्यमंत्री आज खैरागढ़ महोत्सव का करेंगे शुभारंभ, 6.51 करोड़ रूपए की लागत के कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?