ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल का बड़ा ऐलान: पत्रकारों को सरकारी मकान खरीदी पर मिलेगी 15 प्रतिशत की छूट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल का बड़ा ऐलान: पत्रकारों को सरकारी मकान खरीदी पर मिलेगी 15 प्रतिशत की छूट

By @dmin
Published: January 1, 2022
Share
सीएम बघेल का बड़ा ऐलान: पत्रकारों को सरकारी मकान खरीदी पर मिलेगी 15 प्रतिशत की छूट
सीएम बघेल का बड़ा ऐलान: पत्रकारों को सरकारी मकान खरीदी पर मिलेगी 15 प्रतिशत की छूट
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर प्रेस क्लब में नववर्ष मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में रायपुर विकास प्राधिकरण की कॉलोनी में आवास खरीदी पर पत्रकारों को 15 प्रतिशत की छूट की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आज प्रेस क्लब में स्थापित जिम का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्रकारों को नए साल की बधाई और शुभकामना देते हुए कार्यक्रम में कहा कि पत्रकारिता मुश्किल काम है। पत्रकारों ने कोरोना काल की कठिन परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी किया है। उन्होंने कहा कि जीवन में दुख का हिस्सा ज़्यादा होता है और सुख का हिस्सा कम होता है। दुख बांटने से कम होता है। मैं पत्रकार मित्रों की सहनशीलता और दूसरों के दुख को साझा कर उनका दुख कम करने के लिए पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में असमय दुनिया छोडऩे वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

श्री बघेल ने कार्यक्रम में कोरोना काल में मरीजों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले एम्स रायपुर के निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में एम्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सचिव गुरूचरण सिंह होरा को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैय्यर, डॉ. हिमांशु द्विवेदी और प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। श्री आम्बेडारे ने वरिष्ठ पत्रकारों की सम्मान निधि पांच हजार रूपए से बढ़ाकर दस हजार रूपए करने, सोनडोंगरी में पत्रकारों के लिए आवास आबंटित करने और कोविड-19 से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन कार्यक्रम में विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, महापौर एजाज ढेबर, जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त दीपांशु काबरा, संचालक सौमिल रंजन चौबे तथा प्रेस क्लब की कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता शिरीन सहित राजधानी के अनेक वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।

कोरोना संक्रमितों के आंकड़ा और बढ़ा: पिछले 24 घंटों का फिर टूटा रिकार्ड, सामने आए 8380 नए मामले
सीआरपीएफ के 400 जवानों को निशाना बनाने के लिए जैश ने रची थी बारूदी साजिश! जाने क्या है मामला…
छत्तीसगढ़ में देह व्यापार का भांडाफोड़, रायगढ़ में देर शाम रेड कर चार युवतियों व तीन युवकों को पकड़ा
बॉलीवुड, छत्तीसगढ़ की लोक पारंपरिक गीत-संगीत के साथ हुआ भोरमदेव महोत्सव का विधिवत समापन
shreekanchanpath 154 # 17 March 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चीन-पाक से विवाद के बीच भारत के लिए अच्छी खबर, एस-400 की आपूर्ति शुरू दुश्मन पर नजर: पाक-चीन के हर हमले का मिलेगा करारा जवाब, पंजाब में तैनात हुई वायु रक्षा प्रणाली एस-400 की पहली यूनिट
Next Article जो बनना था वह बन गया, एक चाहत अभी बाकी है वह भी होगी पूरी-टीएस सिंहदेव नए वर्ष के पहले दिन छत्तीसगढ़ में दो नए अभियान की शुरूआत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?