ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज: पहली बार गंगा आरती का आयोजन, स्थानीय कलाकारों को मिला प्रस्तुति का मौका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज: पहली बार गंगा आरती का आयोजन, स्थानीय कलाकारों को मिला प्रस्तुति का मौका

By Om Prakash Verma
Published: February 25, 2024
Share
सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज: पहली बार गंगा आरती का आयोजन, स्थानीय कलाकारों को मिला प्रस्तुति का मौका
सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज: पहली बार गंगा आरती का आयोजन, स्थानीय कलाकारों को मिला प्रस्तुति का मौका
SHARE

मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा ने गंगा आरती कर महोत्सव का किया शुभारंभ, कहा-सिरपुर क्षेत्र के विकास में कमी नहीं आयेगी
सांस्कृतिक संध्या में छालीबुड कलाकारों ने बिखेरा जलवा
रायपुर। सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज आज माघ पूर्णिमा के अवसर शाम हुआ। महोत्सव के मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा ने पवित्र महानदी के तट पर गंगा आरती और दीपदान किया। सिरपुर महोत्सव में पहली बार श्री गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट समिति एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में गंगा आरती से महोत्सव की शुरुवात हुई है।

मुख्य अथिति योगेश्वर राज सिन्हा ने कार्यक्रम में कहा कि महानदी के तट पर विराजमान श्री गंधेश्वर महादेव के आशीर्वाद से इस क्षेत्र में विकास की कमी नहीं है। इस क्षेत्र में करीब 12 करोड़ रुपए का कार्य स्वीकृत हो गया है, जिसका कार्य अतिशीघ्र होगा। आने वाले समय में सिरपुर विश्व पटल पर अंकित होगा। इस क्षेत्र में भगवान राम के चरण पड़े है वहां कोई तकलीफ नहीं हो सकती। इस वर्ष सिरपुर महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए जिला प्रशासन बधाई के पात्र है। उन्होंने माघी पूर्णिमा की अंचल के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

माघ पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के तीनों दिन ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक संध्या प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से शुरू होकर रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगा।

प्रथम दिवस शुभारम्भ अवसर पर सुनील सोनी और भूपेंद्र साहू की रंगारंग प्रस्तुति
सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज जय गौरी गौर सुआ नृत्य छपोराडीह सिरपुर द्वारा सुआ नृत्य ,लोक महक पचपेड़ी द्वारा लोक कला मंच की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। अंचल के प्रख्यात लोक कला मंच रंग सरोवर भूपेन्द्र साहू बारूका गरियाबंद द्वारा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और लोक परंपरा की मनोरम प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात रात्रि में छॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक श्री सुनील सोनी नाइट की रंगारंग प्रस्तुति हुई।

महोत्सव के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। मुख्य मंच को लक्ष्मण मंदिर के प्रतिकृति के रूप में सजाया गया है। आकर्षक लाइट और सज्जा के साथ मंच की भव्यता देखते ही बनती है। इसके अलावा स्वागत गेट, मंदिरों में लाइटिंग, साफ सफाई और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आगुंतकों के लिए पुलिस सहायता केंद्र व स्वास्थ स्टाल लगाया गया है।

योजनाओ की जानकारी देने 10 विभागीय स्टॉल, मुख्य अतिथि सिन्हा ने किया स्टॉल का अवलोकन
शासकीय विभागों द्वारा विभागीय स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लाभान्वित भी किया जा रहा है। मुख्य अथिति श्री सिन्हा ने स्टाल का अवलोकन किया और योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए। यहां पर्यटन मंडल, स्वास्थ्य, उद्यानिकी, स्कूल शिक्षा विभाग, क्रेडा, समाज कल्याण, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, जनसंपर्क विभाग का स्टाल लगाया गया है। पहले दिन सिरपुर और अंचल के आसापास तथा राज्य के दूर दराज से ग्रामीण और श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पहली बार पुण्य स्नान के लिए कुण्ड भी बनाया गया है। इस अवसर पर युवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन पटेल, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, मोतीराम साहू, नीलम दीवान, वन मंडलाधिकारी पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, अपर कलेक्टर रवि साहू ,अतिथिगण एवं ट्रस्टी के सदस्यों व स्थानीय ग्रामीणों के अलावा मेले में आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। तत्पश्चात मुख्य मंच पर मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा ने पूजा अर्चना कर जिले वासियों को सुख समृद्धि की कामना की।

एक किलोमीटर लंबी बाइक रैली, 500 बाइक सवार हुए शामिल, महिलाओं ने भी दिया जागरुकता का संदेश
अब एक फोन कॉल पर मिलेगी चंदूलाल चंद्राकर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों की जानकारी… निगम ने किया हेल्पलाइन नंबर जारी
जिला चिकित्सालय के प्रसुति विभाग में बड़ी लापरवाही… निश्चेतना विशेषज्ञ के गैर हाजिर रहने पर घंटों परेशान रही गर्भवति महिलाएं
आपातकाल: ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी- ‘लोकतंत्र को हुआ था कुचलने का प्रयास’
पुष्पा 2 द रूल का आज पटना में होगा ट्रेलर लॉन्च, नॉर्थ में अल्लू की फिल्म के ट्रेलर लेकर क्रेजी हुए फैंस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भव्य गंगा आरती के साथ राजिम कुंभ कल्प 2024 का हुआ शुभारंभ, दिखा अयोध्या धाम का आकर्षक वैभव भव्य गंगा आरती के साथ राजिम कुंभ कल्प 2024 का हुआ शुभारंभ, दिखा अयोध्या धाम का आकर्षक वैभव
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: सवाल सिर्फ स्वच्छता का नही है
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?