ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिर चढ़कर बोलेगा आईपीएल का रोमांच: इन टीमों को लगाना होगा जोर, 10 में से छह टीमें ही जीत पाईं है खिताब
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक
October 22, 2026
नवा रायपुर के नंदनवन जू जंगल सफारी में मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत
October 22, 2026
राष्ट्रपति का बस्तर दौरा : जगदलपुर एयरपोर्ट, सिरहासार भवन व दंतेश्वरी मंदिर क्षेत्र ‘नो ड्रोन फ्लाइंग जोन’ घोषित
October 22, 2026
खेत बचाओ अभियान के तहत एनआईबीएसएम और केवीके मिलकर करेंगे किसानों को जागरूक
October 22, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का
October 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

सिर चढ़कर बोलेगा आईपीएल का रोमांच: इन टीमों को लगाना होगा जोर, 10 में से छह टीमें ही जीत पाईं है खिताब

By Om Prakash Verma Published March 22, 2024
Share
सिर चढ़कर बोलेगा आईपीएल का रोमांच: इन टीमों को लगाना होगा जोर, 10 में से छह टीमें ही जीत पाईं है खिताब
सिर चढ़कर बोलेगा आईपीएल का रोमांच: इन टीमों को लगाना होगा जोर, 10 में से छह टीमें ही जीत पाईं है खिताब
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही समय शेष रह गया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के बीच मुकाबले से होगी। आईपीएल के रोमांच के लिए क्रिकेट फैंस पूरा साल इंतजार करते हैं, लेकिन उनका यह इंतजार अब बस समाप्त होने को है। आईपीएल रोमांचक मैच के अलावा ओपनिंग सेरेमनी के लिए भी प्रसिद्ध है, जहां हर बार टीवी के सितारे अपना जलवा बिखेरते हैं। इस बार भी आयोजकों ने आईपीएल की रंगारंग शुरुआत की धमाकेदार तैयारियां की है। इसमें बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे अभिनेता अपनी चमक बिखेरते हुए नजर आएंगे।

आधे घंटे की देरी से शुरू होगा मैच
आईपीएल का पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर खेला जाएगा। यह मुकाबला रात आठ बजे से शुरू होगा। आमतौर पर आईपीएल के मुकाबले शाम साढ़े सात बजे से शुरू होते हैं, लेकिन मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी जिस कारण आरसीबी और सीएसके के बीच मुकाबला आधे घंटे की देरी से यानी रात आठ बजे से शुरू होगा। इस मैच का टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा।

शाम साढ़े छह बजे शुरू होगी सेरेमनी
आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज शानदार होने जा रहा है। इसके लिए आयोजकों ने काफी तैयारियां की है जिसमें कई बॉलीवुड अभिनेता और सिंगर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों और वहां मौजूद खिलाडिय़ों का मन मोह लेंगे। मैच से पहले होने वाला यह रंगारंग कार्यक्रम शाम साढ़े छह बजे से शुरू होगा और करीब आधे घंटे तक चलेगा।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण का धमाल सिर चढ़कर बोलने को तैयार है। दस टीमों के 10 कप्तान लीग का खिताब जीतने के लिए अपने तरकश का हर तीर आजमाकर क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच के सागर में गोते लगाने को मजबूर करेंगे। अब तक आईपीएल का खिताब मौजूदा 10 में से छह टीमों ने ही जीता है। देखना यह होगा कि इस बार अब तक खिताब से दूर दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स की किस्मत खुलेगी या फिर ट्रॉफी पुराने विजेताओं में से किसी एक के हिस्से आएगी।

धोनी, विराट, रोहित, पंत पर नजर
आईपीएल शुरू होने से पहले ही चर्चाओं के केंद्र में चार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत हैं। आईपीएल से ठीक एक दिन पहले चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोडऩे वाले धोनी के संन्यास की खत्म नहीं होने वाली चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। बीते 16 वर्ष से आरसीबी को खिताब नहीं दिला पाने वाले विराट कोहली पर इस बार उम्मीदों का भार बढ़ गया है। उनकी महिला टीम ने डब्ल्यूपीएल का खिताब जीतकर विराट से खिताबी उम्मीदों को और प्रबल कर दिया है। मुंबई को पांच खिताब दिलाने के बाद बीते तीन सत्र में खाली हाथ रहने के चलते कप्तानी गंवाने वाले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस बार हार्दिक पंड्या की कप्तानी में करिश्मा दिखान की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं सड़क दुर्घटना से उबरकर दूसरा जन्म पाने वाले ऋषभ पंत के लिए यह टूर्नामेंट उनके पदार्पण जैसा होगा।

आईपीएल ने कई सितारों को दिया है जन्म
इतिहास गवाह है, आईपीएल ने रातों-रात सितारों को जन्म दिया है। फिर चाहें वह जसप्रीत बुमराह हों, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई या फिर युजवेंद्र चहल। देखना होगा कि इस बार के आईपीएल में कौन सा नया सितारा चमकता है। आईपीएल खिताब के साथ इस बार टी-20 विश्वकप टीम का चयन भी दांव पर होगा, ऐसे में इस लीग के जरिए किसी नए क्रिकेटर की भी किस्मत खुल सकती है। हालांकि चयन के दावेदार क्रिकेटर चयनकर्ताओं को भरोसे में लेने के लिए अपना श्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे।

चेन्नई, मुंबई फिर खिताब के दावेदार
सीएसके और मुंबई इंडियंस पांच-पांच खिताब के साथ आईपीएल की श्रेष्ठ टीमें हैं। सही मायनों में इस बार भी ये दोनों टीमें खिताब की प्रबल दावेदार हैं। सीएसके को ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में नया कप्तान मिला है, लेकिन दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी का उन्हें साथ मिलेगा। न्यूजीलैंड के युवा रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल उनकी ताकत होंगे। वहीं मुंबई के पास भी हार्दिक के रूप नए कप्तान होंगे, लेकिन रोहित बतौर बल्लेबाज छाप छोडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। स्मृति मंधाना ने आरसीबी के उद्घोष ए साला कप नाम दे (इस बार कप हमारा है) को चरितार्थ कर दिखाया। अब इसे सिद्ध करने की बारी विराट की है। कोलकाता को दो खिताब गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में दिलाए हैं। वह बतौर कोच, मेंटर इस बार केकेआर के डगआउट में होंगे।

भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों ने जिताया है आईपीएल
अब तक आईपीएल भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ही जिता पाए हैं। पांच-पांच बार खिताब महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ने जीते हैं। दो बार गौतम गंभीर ने केकेआर को आईपीएल जिताया है। एक बार खिताब गुजरात को हार्दिक पंड्या दिलाया है। वहीं ऑस्टे्रलियाई कप्तानों में खिताब जीतने वाले शेन वॉर्न (राजस्थान रॉयल्स, 2008), एडम गिलक्रिस्ट (डेक्कन चार्जर्स, 2009), डेविड वॉर्नर (सनराजइर्स हैदराबाद, 2017) हैं।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक

नवा रायपुर के नंदनवन जू जंगल सफारी में मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत

राष्ट्रपति का बस्तर दौरा : जगदलपुर एयरपोर्ट, सिरहासार भवन व दंतेश्वरी मंदिर क्षेत्र ‘नो ड्रोन फ्लाइंग जोन’ घोषित

खेत बचाओ अभियान के तहत एनआईबीएसएम और केवीके मिलकर करेंगे किसानों को जागरूक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का

Om Prakash Verma March 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: इन थोथे संकल्पों से क्या होगा?
Next Article CG Politics: कोरबा में इस बार दिलचस्प हुआ चुनाव, सरोज 'दीदी' के सामने फीकी पड़ रही ज्योत्सना 'भाभी' की चमक CG Politics: कोरबा में इस बार दिलचस्प हुआ चुनाव, सरोज ‘दीदी’ के सामने फीकी पड़ रही ज्योत्सना ‘भाभी’ की चमक

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?