ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सियासी संकट: जाने क्यों छोडऩा पड़ा लिज ट्रस को पीएम का पद, ब्रिटेन में प्रधानमंत्री का अब तक का सबसे छोटा कार्यकाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

सियासी संकट: जाने क्यों छोडऩा पड़ा लिज ट्रस को पीएम का पद, ब्रिटेन में प्रधानमंत्री का अब तक का सबसे छोटा कार्यकाल

By Om Prakash Verma
Published: October 20, 2022
Share
सियासी संकट: जाने क्यों छोडऩा पड़ा लिज ट्रस को पीएम का पद, ब्रिटेन में प्रधानमंत्री का अब तक का सबसे छोटा कार्यकाल
सियासी संकट: जाने क्यों छोडऩा पड़ा लिज ट्रस को पीएम का पद, ब्रिटेन में प्रधानमंत्री का अब तक का सबसे छोटा कार्यकाल
SHARE

लंदन (एजेंसी)। ब्रिटेन में गहराते सियासी संकट के बीच लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह मात्र 45 दिन ही पीएम पद पर रहीं। उन्होंने 6 सितंबर 2022 को पीएम पद संभाला था। इसी के साथ लिज ट्रस ब्रिटेन के इतिहास में सबसे कम कार्यकाल वाली पीएम बन गईं। टोरी पार्टी के जॉर्ज कैनिंग 1827 में 119 दिन तक प्रधानमंत्री पद पर रहे थे। इससे पहले लिज ट्रस कैबिनेट से वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग और गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने भी इस्तीफा दे दिया था।

नया पीएम चुने जाने तक पद पर रहेंगी लिज ट्रस
रॉयटर्स ने बताया, लिज ट्रस ने कहा कि वह यूके के प्रधानमंत्री के रूप में इस्तीफा दे रही हैं। उनके आर्थिक कार्यक्रम को स्वीकार्यता नहीं मिली जिससे बाजारों में गिरावट आई और इसने उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को भी विभाजित कर दिया। लिज ट्रस ने कहा, जब तक उत्तराधिकारी नहीं चुना जाता, मैं पीएम पद पर बनी रहूंगी।

#WATCH | Liz Truss resigns as the Prime Minister of the United Kingdom

I am resigning as the leader of the Conservative party. I will remain as Prime Minister until a successor has been chosen: Liz Truss

(Source: Reuters) pic.twitter.com/nR2t0yOP30

— ANI (@ANI) October 20, 2022

वित्त मंंत्री के एलान ने बाजार में अस्थिरता पैदा की
वित्त मंत्री के फैसलों का बाजार पर बेहद प्रतिकूल असर पड़ा। वित्त मंंत्री के एलान ने बाजार में अस्थिरता पैदा कर दी। मॉर्गेज रेट में तेजी से इजाफा हुआ। स्थानीय मुद्रा और कमजोर होने लगी। हालात ऐसे हो गए कि ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक, बैंक ऑफ इंग्लैंड को ऋण बाजार में हस्तक्षेप करने के लिए मजबूर होना पड़ा। कहा गया कि सरकार ने विशेषज्ञों की राय की अनदेखी की। यहां तक की मिनी बजट की घोषणा से ठीक पहले क्वार्टेंग ने अपने विभाग के अहम अधिकारियों हटा दिया। देश विदेश में हो रही आलोचना के बीच ट्रस की कंजर्वेटिव पार्टी में भी विरोध शुरू हो गया। इसके बाद ट्रस को ये फैसला लेना पड़ा। हालांकि, इसके बाद भी विरोध शांत नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि ऋषि सुनक ने पहले ही ट्रस की टैक्स कटौती नीतियों को लेकर आगाह किया था।

लिज ने तोड़ा कैनिंग का रिकॉर्ड, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के वादे बने गले की फांस
प्रधानमंत्री पद के लिए अपने प्रचार के दौरान लिज ट्रस ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के जो वादे किए थे वही अब उनके गले की फांस बन गए। ट्रस सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह विफल रहीं। ट्रस के वादों को लागू करने के कोशिश करने वाले वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग को इस्तीफा देना पड़ा। क्वार्टेंग के फैसलों की वजह से पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था और लगातार हो रही आलोचना के बीच नए वित्त मंत्री जेरमी हंट ने क्वार्टेंग के लगभग सभी फैसलों को पलट दिया। इसके बाद भी ट्रस सरकार पर से दबाव कम नहीं हुआ। उनकी अपनी पार्टी के सांसद भी उनके खिलाफ हो गए।

CG Breaking : केंद्रीय पुल में सबसे ज्यादा धान देने वाला दूसरा सबसे बड़ा राज्य बना छत्तीसगढ़, सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई
छत्तीसगढ़ व्यापमं की भर्ती परीक्षा 29 अक्टूबर को, 31 जिला मुख्यालयों में दो पालियों में होगी परीक्षा
Shocking news : गाय से दुष्कर्म कर रहा था युवक, महिला ने रंगों हाथों पकड़ा… जानिए फिर क्या हुआ
Breaking News : निगम ने कैंप में करण साव के कब्जे वाले दुकान पर चलाया बुलडोजर, पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई
मन की बात: पीएम मोदी बोले- टीकाकरण अभियान को बड़ी सफलता, देश नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नशे कारोबार पर दुर्ग पुलिस सख्त, नशीली दवाईयों के साथ तीन गिरफ्तार नशे कारोबार पर दुर्ग पुलिस सख्त, नशीली दवाईयों के साथ तीन गिरफ्तार
Next Article उपलब्धि: ÷दुर्ग के शहरी गौठान को गुजरात और राजस्थान के लिए मिला दस लाख दीयों का आर्डर उपलब्धि: ÷दुर्ग के शहरी गौठान को गुजरात और राजस्थान के लिए मिला दस लाख दीयों का आर्डर

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?