ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सियासत: शिवसेना ने कहा- पांच साल तक उद्धव ही रहेंगे सीएम, कांग्रेस बोली- अब अकेले लड़ेंगे चुनाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सियासत: शिवसेना ने कहा- पांच साल तक उद्धव ही रहेंगे सीएम, कांग्रेस बोली- अब अकेले लड़ेंगे चुनाव

By @dmin
Published: June 13, 2021
Share
सियासत: शिवसेना ने कहा- पांच साल तक उद्धव ही रहेंगे सीएम, कांग्रेस बोली- अब अकेले लड़ेंगे चुनाव
सियासत: शिवसेना ने कहा- पांच साल तक उद्धव ही रहेंगे सीएम, कांग्रेस बोली- अब अकेले लड़ेंगे चुनाव
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में सियासी गतिविधियां तेजी से बदलती नजर आ रही है। हाल ही में एक ओर जहां राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार की चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ बैठक हुई। इसके बाद शिवसेना की ओर से कहा गया कि ५ साल तक उद्धव ठाकरे ही मुख्यमंत्री रहेंगे। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस अब स्थानीय चुनाव से लेकर लोकसभा तक सभी चुनाव अकेले लड़ेगी। 

महाविकास अघाड़ी में शामिल होने के बाद एनसीपी और शिवसेना अगला विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव मिलकर लडऩे की बात करती रहीं हैं, लेकिन कांग्रेस अपने इन दोनों सहयोगी दलों से सहमत नहीं दिखाई देती। प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस अगला चुनाव अकेले लड़ेगी। इससे पहले मुंबई कांग्रेस के नेता भी अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर ऐसा ही बयान दे चुके हैं। यदि कांग्रेस अपने इसी रुख पर कायम रही तो तीन दलों की महाविकास अघाड़ी बनाकर महाराष्ट्र में भाजपा को टक्कर देने की शरद पवार की योजना धूल धूसरित हो सकती है।

कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं, उनकी पार्टी का सीएम हो
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने अमरावती में कहा, ‘मैं राज्य का कांग्रेस चीफ हूं। इसलिए अपनी पार्टी के विचार भी मैं ही रखूंगा। किसी दूसरी पार्टी का कोई नेता कांग्रेस के विचार नहीं रखेगा। मुझे नहीं पता कि शरद पवार ने क्या कहा, लेकिन कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में अगले सभी स्थानीय निकाय चुनावों से लेकर विधानसभा चुनावों में पार्टी अकेले ही लड़ेगी।ÓÓ इतना ही नहीं नाना पटोले ने कहा, कांग्रेस के कार्यकर्ता चाहते हैं कि मुख्यमंत्री उनकी पार्टी का बनना चाहिए। कार्यकर्ताओं के मन की बात सबके सामने रखना मेरी जिम्मेदारी है। 
बता दें कि हाल ही में शरद पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र में शासन कर रही महाविकास अघाड़ी सरकार न सिर्फ अपना कार्यकाल पूरा करेगी, बल्कि कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना मिलकर अगले विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भी अच्छी सफलता हासिल करेंगी। 

शिवसेना बोली- ५ साल तक उद्धव ही सीएम रहेंगे
अटकलें लग रही हैं कि ढाई साल बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर एनसीपी की ओर से दावेदारी पेश की जाएगी। इससे महाविकास आघाड़ी सरकार में विवाद की चिंगारी भड़केगी। इनका खंडन करते हुए शिवसेना ने सामना में लिखा कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। शिवसेना को मुख्यमंत्री पद का वचन ‘पांच’ साल के लिए दिया गया है। पांच साल तक उद्धव ठाकरे ही मुख्यमंत्री रहेंगे।

क्रेडा द्वारा भवनों में ऊर्जा संरक्षण तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन
कटहल फेम अनंतविजय ने सह कलाकार सान्या के साथ अपनी केमिस्ट्री साझा की, बताई दिलचस्प बातें
सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: जम्मू-कश्मीर में 135 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त, एक तस्कर ढेर
धान की तरह अन्य फसलों के उत्पादन के लिए भी मिलेगा आसान ऋण: मुख्यमंत्री
डेंगू का प्रकोप: इस साल दर्ज किए 8200 से अधिक मामले, नवंबर में मिले 6700 मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ये कैसी सजा: जलजमाव होने से शिवसेना विधायक ने ठेकेदार को गंदे कचरे से नहलाया, देखे वीडियो ये कैसी सजा: जलजमाव होने से शिवसेना विधायक ने ठेकेदार को गंदे कचरे से नहलाया, देखे वीडियो
Next Article कांग्रेस को बड़ा झटका, नहीं रहीं कांग्रेस की कद्दावर नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश कांग्रेस को बड़ा झटका, नहीं रहीं कांग्रेस की कद्दावर नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?