ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिंचाई के लिए किसानों को देंगे पानी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सिंचाई के लिए किसानों को देंगे पानी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

By @dmin
Published: July 29, 2022
Share
सिंचाई के लिए किसानों को देंगे पानी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
सिंचाई के लिए किसानों को देंगे पानी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन ब्लाक के करसा में हरेली तिहार के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने करसा गौठान में गौ-मूत्र की खरीदी का शुभारंभ किया और समूह की महिलाओं से चर्चा कर आयमूलक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस मौके सभी लोगों को हरेली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेली तिहार हमारे प्रदेश का पहला त्योहार है। इस बार अधिकांश जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। कहीं-कहीं बारिश कम होने की वजह से दिक्कत भी है। सिंचाई के लिए जलाशयों से पानी छोड़े जाने की मांग भी आ रही है। जलाशयों से किसानों के जरूरत के मुताबिक सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तांदुला जलाशय से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने करसा ग्राम पंचायत के विकास के लिए 25 लाख रुपये और समीपस्थ ग्राम पंचायत घुघवा के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार किसानों और ग्रामीणों की सरकार है। किसानों की आय बढ़ाने हमने निरंतर कार्य किया है। बीते साल हमने समर्थन मूल्य पर 98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा था। इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य हमने रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते खेती-किसानी समृद्ध हुई है, धान का रकबा और किसानों की संख्या बढ़ी है। उत्पादन बढ़ा है। खेती छोड़ चुके लोग भी अब खेती से जुडऩे लगे हैं। गांवों के वह लोग जो खेती-किसानी छोड़कर शहरों में बसे थे, अब वह गांवों की ओर लौटने लगे हैं। खेती से जुडऩे लगे है। हमारी सरकार की नीतियों के चलते अब रिवर्स माईग्रेसन (शहरों से गांवों की ओर) होने लगा है।

मुख्मयंत्री ने कहा कि खाद्यान्न की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और खेती की लागत को कम करने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग जिन किसानों ने किया, वे इसके लाभ से परिचित हो गए हैं। जैविक खाद का प्रयोग बीमारियों से भी बचाता है। हमें लगातार जैविक खेती की ओर बढऩा है, साथ ही आजीविका भी बढ़ानी है। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर और गौ-मूत्र की खरीदी की जा रही है, इससे राज्य में पशुपालन को बढ़ावा और पशुपालकों की आय में वृद्धि हुई है। गौठानों को हम आजीविका केंद्र के रूप में विकसित कर रहे है। हमारी महिला बहनें यहां विभिन्न प्रकार की आयमूलक गतिविधियों को संचालित कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन इलाकों में किसान सुगंधित धान बो रहे हैं, वहां के आगौठानों में धान कुटाई के लिए हालर मिल लगाएंगे। करसा में हरेली तिहार के अवसर पर लोक खेलों की स्पर्धाएं भी आयोजित हुई। गेंड़ी दौड़, गेड़ी बॉल प्रतियोगिता तथा भंवरा प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया और उन्हें बधाई दी।

छत्तीसगढ़ में अस्पताल पहुंच रहे अब बीमारों तक….. यूनिवर्सल हेल्थकेयर की ओर सरकार के तेज कदम
Breaking News : दुर्ग में युवक की अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
बिग ब्रेकिंग: 7 चरणों में होगा पांच राज्यों का चुनाव, 10 फरवरी को वोटिंग, 10 मार्च को आएंगे नतीजे
छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी 33 हजार शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षामंत्री ने दिए संकेत
बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेढ़ में 5 जवान शहीद, 10 से अधिक घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ये हौसला कम न हो... आत्मविश्वास और हौसलों की उड़ान पर छत्तीसगढ़ की बेटियां ये हौसला कम न हो… आत्मविश्वास और हौसलों की उड़ान पर छत्तीसगढ़ की बेटियां
Next Article छत्तीसगढ़ में अब तक 546.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?