ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साहस और सफलता की मिसाल है प्रेमा कश्यप: अदाणी फाउंनडेशन ने जामुल में बदली लोगों की जिन्दगी
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर
September 29, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला
September 29, 2026
शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

साहस और सफलता की मिसाल है प्रेमा कश्यप: अदाणी फाउंनडेशन ने जामुल में बदली लोगों की जिन्दगी

By Om Prakash Verma Published June 21, 2023
Share
साहस और सफलता की मिसाल है प्रेमा कश्यप: अदाणी फाउंनडेशन ने जामुल में बदली लोगों की जिन्दगी
साहस और सफलता की मिसाल है प्रेमा कश्यप: अदाणी फाउंनडेशन ने जामुल में बदली लोगों की जिन्दगी
SHARE

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल में अदाणी फाउंडेशन की टीम ने एसएचजी (स्वयं सहायता समूह) द्वारा शुरू किए गए दूध संग्रह केंद्र में लोगों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। दूध संग्रह केंद्र के बुक रिकार्ड बनाने और दुग्ध व्यवसाय प्रबंधन की बुनियादी जानकारी का प्रशिक्षण भी फाउंडेशन के जरिए दिया जा रहा है।

जामुल के धमधा प्रखंड के मेडेसरा गांव की प्रेमा कश्यप दिव्यांग होते हुए भी आज साहस और सफलता की एक बड़ी मिसाल हैं। वह अपने पिता भूमन सिंह कश्यप और बहन के साथ रहती हैं। अपने जीवन में संघर्षों का सामना करने के बाद वो आज एक सफल टीम लीडर हैं। प्रेमा ग्रामीणों को भी डेयरी परियोजना में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं। उनके प्रयासों से ये संभव हो पाया है कि ग्रामीण, संग्रह केंद्र में दूध लाने लगे हैं इससे यह व्यवसाय और निखरने लगा है।

साल 2002 में कैंसर के कारण अपनी माँ की मृत्यु बाद प्रेमा ने कम उम्र में बहुत कठिन परिस्थितियों का सामना किया। बड़ी बेटी होने के नाते उनपर कई अहम जिम्मेदारियां आयीं जिसको प्रेमा ने बखूबी संभाला और इस वजह से 10वीं की परीक्षा देने से पहले ही प्रेमा स्कूल से बाहर हो गई।

प्रेमा को एक दिन अपने ही गांव की एक महिला से अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से चल रहे एसएचजी के बारे में पता चला और वो तत्काल उस समूह की सदस्य बन गई। एसएचजी समूह की सदस्य बनने के बाद वह कई आय-अर्जक गतिविधियों में अपना योगदान देने लगीं, उनमें से एक था अचार और पापड़ बनाना। इससे धीरे धीरे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत हुई।

आज प्रेमा अपने गांव में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गईं हैं। उन्होंने अपनी सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बदल दिया है। प्रेमा ने अपने लिए बैटरी से चलने वाली हैंडीकैप ट्राई साइकिल भी खरीदी है। अब वो रोज ऑफिस आती हैं और सारे रजिस्टर खुद मेंटेन करती हैं। अब लोग उनके पास सलाह लेने के लिए भी आते हैं।

वह अपने गांव की शान हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि इंसान अगर दिल से चाहे तो कुछ भी कर सकता है। उनके अनुसार मनुष्य शारीरिक रूप से विकलांग नहीं है बल्कि मानसिक रूप से विकलांग है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं कभी भी केवल अपने लिए काम नहीं करती हूं बल्कि मैं सभी के लिए काम करना चाहती हूं।

डेयरी केन्द्रों में प्रशिक्षित जन-शक्ति की बहुत ज्यादा जरुरत है और इसे पूरा करने में अदाणी फाउंडेशन पूरा सहयोग कर रहा है। आने वाले दिनों सही प्रशिक्षण पाकर वहां लोगों को रोजगार मिलने में आसानी होगी साथ ही नए लघु उद्योग भी विकसित होगें।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

Om Prakash Verma June 21, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योग कर मन व शरीर को रखे स्वस्थ्य: महापौर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योग कर मन व शरीर को रखे स्वस्थ्य: महापौर
Next Article सीएम बघेल का भाजपा पर हमला, बोले- सरोज दीदी का जन्मदिन मनाने आ रहे हैं गृहमंत्री शाह, धर्मांतरण पर भी दिया बड़ा बयान

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?