ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सावन के पहले सोमवार को भाजपा पार्षदों ने किया रूद्रामहाभिषेक, महाभंडारा में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद, साधु-संतों को कराया भोज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सावन के पहले सोमवार को भाजपा पार्षदों ने किया रूद्रामहाभिषेक, महाभंडारा में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद, साधु-संतों को कराया भोज

By @dmin
Published: July 18, 2022
Share
सावन के पहले सोमवार को भाजपा पार्षदों ने किया रूद्रामहाभिषेक, महाभंडारा में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद, साधु-संतों को कराया भोज
सावन के पहले सोमवार को भाजपा पार्षदों ने किया रूद्रामहाभिषेक, महाभंडारा में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद, साधु-संतों को कराया भोज
SHARE
  • भाजपा पार्षद दया सिंह ने 101 किलो दूध, दही समेत पंचाग के साथ किया महाभिषेक
  • पूजा-अर्चना के बाद 101 किलो लड्डू का चढ़ाया भोग
  • महाभंडारा में प्रसाद लेने पहुंचे हजारों लोग
  • राजराजेश्वरी मंदिर में हुई रूद्रा महाभिषेक में साधु-संत भी शामिल हुए
  • कान्हा महाराज और उनके सहयोगी पंडितों ने मंत्रोच्यार के साथ कराया रूद्रामहाभिषेक

भिलाई। सावन के पहले सोमवार को पावर हाउस स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना हुई। रूद्रामहाभिषेक का आयोजन किया गया। भाजपा पार्षद दया सिंह के साथ सभी पार्षदों ने इस पूजा में हिस्सा लिया। भाजपा पार्षद व बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने 101 किलो दूध, दही, घी से महाभिषेक किया गया। प्रसाद के रूप में 101 किलो लड्डू का वितरण किया गया। वहीं महाभंडारा में चना, खीर-पुड़ी समेत अन्य व्यंजन का वितरण किया गया। इसे ग्रहण करने के लिए आसपास के श्रद्धालु पहुंचे।

आयोजन के संबंध में भाजपा पार्षद दया सिंह ने बताया कि, सावन का पवित्र महीना आरंभ हो चुका है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना साल का पांचवां महीना होता है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस माह में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का विधान होता है। सावन का महीना भगवान भोले को सबसे ज्यादा प्रिय होता है।

हर साल की तरह इस बार भी सावन महीने में भिलाई में भव्य पूजा अर्चना की गई। राजराजेश्वरी मंदिर में हर वर्ष बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की टीम पूजा-अर्चना करती है। हर सोमवार को मंदिर में भव्य आयोजन किया जाएगा। जहां भव्य पूजा के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ का महाभिषेक किया जाएगा। पंडित कान्हा महाराज और उनके सहयोगी पंडितों ने इस पूजा-अर्चना को संपन्न कराया। दया सिंह ने बताया कि हर सोमवार को अलग-अलग अतिथियों और राजनेताओं की मौजूदगी में पूजा-अर्चना की जाएगी। जिसमें प्रदेशभर और जिलेभर के नेता शिरकत करेंगे। इसके अलावा साधु-संतों की मौजूदगी में महाभंडारा का आयोजन दया सिंह की ओर से उनकी समिति करेगी। सोमवार को आयोजित रूद्रामहाभिषेक में पार्षद विनोद सिंह, वीणा चंद्राकर, श्यामसुंदर राव, सरिता बघेल, गिरीजा बंछोर, शकुंतला साहू, ईश्वरी नेताम, प्रियंका साहू, लक्ष्मी साहू, लक्ष्मी दिवाकर, शैलजा, विनोद चेलक, नोहर वर्मा, संजय सिंह, चंदेश्वरी बांधे, स्मिता दोड़के एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

हर सोमवार को राजराजेश्वरी मंदिर में भव्य आयोजन
दया सिंह ने बताया कि, हर सोमवार को राजराजेश्वरी मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना और महाभिषेक का आयोजन कराया जाएगा। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है ऐसे में सावन के महीने में आने वाले सोमवार का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है और इस दिन विधिवत रूप से भगवान शिव और माता पार्वती पूजा-आराधना की जाती है। इस वर्ष सावन का महीना 14 जुलाई से आरंभ होकर 12 अगस्त तक चलेगा। सावन का पहला पहला सोमवार इस बार 18 जुलाई को पड़ रहा है। इस साल सावन का पवित्र महीना 29 दिनों तक चलेगा। जिसमें चार सोमवार व्रत पड़ेंगे। इन चार सोमवार में व्रत रखते हुए विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की जाएगी। सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को, सावन का दूसरा सोमवार 25 जुलाई को, तीसरा सावन सोमवार 01 अगस्त को पड़ेगा और अंतिम सावन सोमवार 08 अगस्त को पड़ेगा। भगवान शिव की पूजा सावन सोमवार के दिन करने पर मनुष्य की कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होगा और भोलेनाथ की विशेष कृपा हमेशा बनी रहेगी।

लॉकडाउन की अवहेलना करने वालों के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई: सोनपापड़ी गोदाम को किया सील
सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को होती है खुजली की समस्या
ट्रक ने 15 गायों को कुचला, 7 की मौत, गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को जमकर पीटा, हाईवे जाम
साल की शुरुआत में लगा झटका, तेल कंपनियों ने बढ़ाए एलपीजी के दाम, GST ई-इन्वॉयसिंग की सीमा भी घटी
मंथन: 23 जून को नहीं होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, कोरोना महामारी के चलते लिया फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रपति चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग, पवार, सोनिया और अखिलेश नहीं संभाल पाए अपना कुनबा राष्ट्रपति चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग, पवार, सोनिया और अखिलेश नहीं संभाल पाए अपना कुनबा
Next Article विधायक देवेन्द्र यादव ने महादेव की पूजा-अर्चना कर भिलाईवासियों की सुख शांति समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की विधायक देवेन्द्र यादव ने महादेव की पूजा-अर्चना कर भिलाईवासियों की सुख शांति समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?