ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सार्वजनिक मेलों और प्रदर्शनियों के आयोजन की मिली अनुमति, फिलहाल बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सार्वजनिक मेलों और प्रदर्शनियों के आयोजन की मिली अनुमति, फिलहाल बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल

By @dmin
Published: September 15, 2021
Share
सार्वजनिक मेलों और प्रदर्शनियों के आयोजन की मिली अनुमति, फिलहाल बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल
सार्वजनिक मेलों और प्रदर्शनियों के आयोजन की मिली अनुमति, फिलहाल बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण देशभर के साथ-साथ राजधानी दिल्ली में भी आर्थिक गतिविधियां बाधित हो गई थीं। अब दिल्ली सरकार इन्हें फिर से चरणबद्ध रूप से शुरू कर रही है। इसी के तहत गुरुवार (16 सितंबर) से सरकार ने सार्वजनिक मेलों और प्रदर्शनियों के आयोजन की अनुमति दे दी है।

हर तरह की प्रदर्शनी को मिली अनुमति
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को जारी आदेश में कहा कि 16 सितंबर से दिल्ली में व्यापारिक से लेकर अन्य हर तरह की प्रदर्शनियों की अनुमति दी जाएगी। पिछले आदेश में डीडीएमने ने केवल बिजनेस टू बिजनेस प्रदर्शनी लगाने की अनुमति दी थी, जिसमें सिर्फ व्यापारिक अतिथियों को आने की अनुमति थी। वहीं अब बिजनेस टू कंज्यूमर प्रदर्शनी की भी अनुमति मिल गई है।

बैंक्वेट हॉल में हो सकेगा आयोजन
आदेश में कहा गया है कि इन प्रदर्शनियों का आयोजन बैंक्वेट हॉल में किया जा सकेगा। मालूम हो कि अबतक बैंक्वेट हॉल का प्रयोग विवाह समारोह को छोड़कर किसी अन्य आयोजन के लिए किए जाने की अनुमति नहीं थी। डीडीएमए ने कहा कि प्रदर्शनियों और मेलों को तभी अनुमति मिलेगी जब इनके सभी स्टेकहोल्डर वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानक परिचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करेंगे।

अभी बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल
हालांकि कक्षा आठवीं तक के स्कूल फिलहाल बंद ही रहेंगे। वर्तमान में नौवीं और उससे ऊपर की कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग इंस्टीट्यूट, स्किल डेवलपमेंट और प्रशिक्षण संस्थान और लाइब्रेरी खुल रहे हैं, लेकिन सिर्फ 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ ही।

यात्रा के लिए ये हैं नियम
दिल्ली मेट्रो में 100 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति है। खड़े होकर सवारी की इजाजत नहीं है। वहीं, सभी तरह की बसों में भी 100 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ यात्रा की अनुमति है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे ई-रिक्शा (2 यात्री), टैक्सी कैब ग्रामीण सेवा और फट फट सेवा (2 यात्री), मैक्सी कैब (5 यात्री), आरटीवी (11 यात्री) भी चल रहे हैं। इसके अलावा फिलहाल दिल्ली में रेस्त्रां, बार, सिनेमा थियेटर, ऑडिटोरियम, एसेंबली हॉल और मल्टीप्लेक्स 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ खुल रहे हैं। 

भाजपा सांसद के घर के बाहर फायरिंग, दहशत में पूरा परिवार
सीआरपीएफ का दावा, नक्सली हथियार डालने को हुए मजबूर, अब नहीं मिल रहे नए साथी
CGMSC ने तीन दवाओं को तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया, स्वास्थ्य मंत्री बोले- मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि
आईपीएल के बाद अब सीसीपीएल सीजन-2 का आगाज़, 6 जून से भिड़ेंगी छह टीमें
वैकल्पिक फसल लेने पर प्रोत्साहन राशि को लेकर कैबिनेट के निर्णय पर दुर्ग में काम शुरू…. कलेक्टर ने कहा मैदानी अमला फील्ड सर्वे कर बनाये प्लान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 332 # 15 september 2021
Next Article Chief Minister Baghel, during his meeting with the Secretary, Ministry of Rural Development मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव नागेन्द्र नाथ सिन्हा से मुलाकात के दौरान कहा- छत्तीसगढ़ में चार हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की दी जाए मंजूरी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?