ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साडिय़ों की मॉडलिंग से फैमिली मैन तक, 60 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं प्रियामणि…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

साडिय़ों की मॉडलिंग से फैमिली मैन तक, 60 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं प्रियामणि…

By @dmin
Published: June 4, 2022
Share
SHARE

आज साउथ फिल्मों की सुपरस्टार और द फैमिली मैन फेम प्रियामणि अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। प्रियामणि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार हैं, वहीं बॉलीवुड में भी खुद को स्थापित कर चुकी हैं। उन्होंने मनोज बाजपेयी के साथ वेब सीरीज द फैमिली मैन-1 और 2 में बेहतरीन अदाकारी की है। साथ ही वो वेब सीरीज हीज में भी नजर आई थीं।

Contents
  • स्कूलिंग के दौरान ही की मॉडलिंग
  • 18 साल की उम्र में की पहली फिल्म
  • चेन्नई एक्सप्रेस में प्रियामणि का आइटम सॉन्ग
  • 61 फिल्मों में किया काम
  • मुस्तफा से की लव मैरिज
  • रियलिटी शो में एक्टिव
  • 2006 में मिला नेशनल अवॉर्ड

प्रियामणि ने महज 18 साल की उम्र में ही 2003 में आई तेलुगु फिल्म एवारे अटागाडु से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने अबतक 61 फिल्मों में काम किया है। प्रियामणि स्कूलिंग के दौरान सिल्क साडिय़ों के लिए मॉडलिंग करने लगी थीं। वो बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की कजिन हैं लेकिन विद्या और प्रिया की फैमिली टच में नहीं रहती, जिस वजह से कभी दोनों की मुलाकात नहीं हुई। प्रियामणि को बेहतरीन एक्टिंग के लिए 2006 में बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

स्कूलिंग के दौरान ही की मॉडलिंग

प्रियामणि का जन्म 4 जून 1984 को बैंगलोर में एक तमिल फैमिली में हुआ था। उनके पिता वासुदेव का प्लान्टेशन का बिजनेस है और उनकी मां लथामणि लेयर बैडमिंटन नेशनल प्लेयर रह चुकी हैं। प्रियामणि ने स्कूलिंग के दौरान ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी, वो सिल्क साडिय़ों के लिए मॉडलिंग करती थीं। जिसके बाद 12वीं की पढ़ाई के दौरान तमिल डायरेक्टर भारती राजा ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लाने के लिए लोगों से मिलवाना शुरू कर दिया था।

18 साल की उम्र में की पहली फिल्म

प्रियामणि का फिल्मी करियर 18 साल की उम्र में शुरू हो गया था। उनकी पहली फिल्म ‘इवारे अटागाडूÓ थी, ये एक तमिल फिल्म थी जो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन इसमें प्रियामणि की परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीता। जिसके बाद उन्होंने मलयालम फिल्म ‘सत्यमÓ की, पर ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद उन्हें तमिल फिल्म ‘अधु ओरू काना कालम में साइन किया गया। इस फिल्म में प्रियामणि के अपोजिट धनुष थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल तो नहीं कर पाई, लेकिन फिल्म की क्रिटिक्स ने जमकर तारीफ की। जिसके बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में प्रियामणि को काम मिलना शुरू हो गया।

चेन्नई एक्सप्रेस में प्रियामणि का आइटम सॉन्ग

प्रियामणि ने 2013 में आई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख खान के साथ आइटम डांस किया था। वो डांस नंबर वन-टू-थ्री-फोर में नजर आई थीं, जो काफी पॉपुलर हुआ था।

61 फिल्मों में किया काम

प्रियामणि ने अब तक 61 फिल्मों में काम किया है साथ ही इस साल वो 7 फिल्मों में काम कर रही हैं। उनके एक्टिंग करियर में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। प्रियामणि ने वेब सीरीज द फैमिली मैन-1 और 2 में भी काम किया है जिसमें मनोज बाजपेयी के साथ उनकी एक्टिंग ने भी तारीफें बटोरी थीं। साथ ही वो बेव सीरीज ‘हीजÓ में भी नजर आईं। जो लोगों को काफी पसंद आई।

मुस्तफा से की लव मैरिज

प्रियामणि अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया से दूर ही रखती हैं। मगर इसका मतलब ये नहीं कि उनकी लाइफ इंटरेस्टिंग नहीं है। प्रियामणि और उनके पति मुस्तफा की मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी और इसी दौरान दोनों एक-दूजे को दिल दे बैठे। दोनों ने एक-दूसरे को पांच सालों तक डेट किया जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। प्रियामणि अपनी सफलता का क्रेडिट अपने पति को देती हैं।

रियलिटी शो में एक्टिव

प्रियामणि रियलिटी शोज में भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें जज के तौर पर साउथ के डांस शोज में देखा जा सकता है। वो डी-4 डांस, डांसिंग स्टार, किंग ऑफ डांस जैसे रियलिटी शोज में सक्रिय रहती हैं। उन्होंने शार्ट फिल्म हेड ऑफ गॉड और व्हाइट जैसी शार्ट फिल्में भी की हैं।

2006 में मिला नेशनल अवॉर्ड

प्रियामणि को फिल्म ‘पारुथिवीरण में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। ये अवॉर्ड उन्हें 2006 में दिया गया था।

ChatGPT Crashed!: Studio Ghibli स्टाइल इमेज फीचर ने बढ़ाई मुसीबत, कहा-फोटो बनाने में बरते संयम, हमें भी नींद चाहिए
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विशेष: प्रदेश के 1200 लोगों ने बीते साल छोड़ा तम्बाकू सेवन, 24 जिलों में तम्बाकू नशा मुक्ति केंद्र का संचालन
CG News : कांकेर में नक्सली कमांडर ने किया सरेंडर, कई वारदातों में रह शामिल… पांच लाख का था इनाम
क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ का एक्सीडेंट, अस्पताल ले जाने से पहले घटना स्थल में ही उनका…….पढ़े पूरी रिपोर्ट
खुशखबर: देशभर में मुफ्त टीकाकरण कल से, कोविन एप पर पंजीयन कराना अनिवार्य नहीं, अब न करें देर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शाहरुख खान के नाम होगा साल 2023, एक-दो नहीं रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में…
Next Article स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन की अनिवार्य दशा है, इसका संरक्षण करें: सुश्री उइके

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?