ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सांवली लड़कियां इस्तेमाल करें इन रंगों की लिपस्टिक, मिलेगा आकर्षक लुक
Share
Notification Show More
Latest News
बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण
October 29, 2026
जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सांवली लड़कियां इस्तेमाल करें इन रंगों की लिपस्टिक, मिलेगा आकर्षक लुक

By Sonu Sahu Published January 11, 2023
Share
SHARE

एक समय था जब लोग सुंदरता को रंग से जोड़ते थे और सांवलेपन को लेकर महिलाएं चिंता में रहती थी। सांवली त्वचा वाली महिलाओं की सबसे बड़ी परेशानी होती थी कि उनकी स्किन टोन पर किस तरह का मेकअप किया जाए ताकि आकर्षक लुक मिल सकें। लेकिन आज की महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि सिर्फ गोरा रंग होना ही काफी नहीं होता। सांवली रंगत पर भी सब कुछ खिलता है। आज हम बात करने जा रहे हैं सांवली त्वचा वाली महिलाओं के लिए लिपस्टिक शेड्स की जो आपको परफेक्ट लुक दिलाने में मदद करती हैं। चाहे बॉलीवुड की दीवाएं हों या फिर टॉप मॉडल्स, डस्की स्किन में वे ये लिपस्टिक शेड्स आजमाकर गॉर्जियस लुक पाती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

Contents
चॉकलेट ब्राउनबेज कलरमजेंटाकॉपर ब्राउनरेडपर्पल कलररोज पिंकन्यूड

चॉकलेट ब्राउन

यह कॉपर ब्राउन से काफी अलग होता है। चॉकलेट ब्राउन बहुत गहरा कलर है। डार्क स्किन टोन पर यह नैचुरल नजर आता है। यदि आप सिंपल लुक में रहना चाहती हैं, तो अपने होंठों पर चॉकलेट ब्राउन शेड ट्राई करें। यह फैशनेबल और बहुत अलग दिखता है।

बेज कलर

बेज कलर किसी भी स्किन टोन और किसी भी कलर की ड्रेस के साथ मैच करता है बेज कलर गोरी रंग की लड़कियों के साथ ही सांवली रंग की लड़कियों पर भी खूब खिलता है। इसे आप किसी भी केज़ुअल वियर या ऑफिस वियर के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। यह सांवली स्किन टोन की महिलाओं के लिए सबसे अच्छा लिपस्टिक शेड है।

मजेंटा

डार्क स्किन के लिए इस शेड्स की लिपस्टिक बेहद पॉपुलर है। यह शेड एशियन डार्क, अफ्रीकन डार्क और अफ्रीकन- एशियन डार्क स्किन टोन के लिए परफेक्ट है। सांवली त्वचा पर मजेंटा शेड काफी खूबसूरत नजर आता है, जो आपकी सुंदरता में चार-चांद लगा देता है।

कॉपर ब्राउन

कॉपर ब्राउन सांवली स्किन टोन वाली महिलाओं पर अत्यधिक आकर्षक लगता है। कॉपर ब्राउन कलर के विभिन्न रंग स्वाभाविक रूप से डस्की स्किन को परफेक्ट लुक देने में मदद करते हैं। यह शेड हर तरह की ड्रेस और इवेंट के साथ काम करता है। इस लिपस्टिक शेड को आप एथनिक और वेस्टर्न किसी भी ड्रेस के साथ ट्राई कर सकती हैं।

रेड

यह कलर हर किसी का फेवरेट है। सांवली त्वचा की महिलाओं पर यह शेड काफी हॉट और सुंदर लगता है। रेड लिप लाइनर से अपने लिप्स को लाइन करें और फिर रेड शेड की लिपस्टिक लगाएं। ऊपर से लाइट ग्लिटर लगाएं। इससे न सिर्फ आपका लुक संवरता है बल्कि आप काफी अलग नजर आ सकती हैं।

पर्पल कलर

पर्पल कलर भले ही थोड़ा डार्क क्यों न लगे लेकिन ये कलर गोरी त्वचा से ज्यादा डस्की यानी सांवली त्वचा पर खिलता है। इस स्किन टोन की महिलाएं अपनी किसी भी ड्रेस के साथ इस लिपस्टिक को ट्राई करके परफेक्ट दिख सकती हैं।

रोज पिंक

रोज के चमकीले शेड्स सांवली त्वचा पर खूबसूरत नजर आते हैं। डार्क स्किन के लिए कोरल पिंक या रोज पिंक शेड्स परफेक्ट हैं। मार्केट में रोज के अलग-अलग शेड्स उपलब्ध हैं। अपनी पसंद के अनुसार इन शेड्स का इस्तेमाल कर आप अपने लुक को संवार सकती हैं।

न्यूड

अगर आप सिंपल, सॉफ्ट और फॉर्मल लुक चाहती हैं तो न्यूड लिपस्टिक से बेहतर और क्या हो सकता है। अपने होठों को ब्रोंज से लाइन करें और सावधानी से न्यूड लिपस्टिक लगाएं। इस शेड में सांवली त्वचा की खूबसूरती निखरकर सामने आती है।

You Might Also Like

बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण

जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी

Sonu Sahu January 11, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट नजर आएंगी अलाया एफ
Next Article छठवें दिन मैदान की सफाई के साथ खेल की शुरूआत, खेले गये कुल 18 मैच…

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?