ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सस्ती दवा की राह आसान: शहर को मिला पांचवा जेनेरिक मेडिकल स्टोर… महापौर नीरज पाल ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सस्ती दवा की राह आसान: शहर को मिला पांचवा जेनेरिक मेडिकल स्टोर… महापौर नीरज पाल ने किया शुभारंभ

By @dmin
Published: February 22, 2022
Share
SHARE

भिलाई । भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल ने शहर को आज एक और सौगात दी है, लाल बहादूर शास्त्री अस्पताल सुपेला में उन्होंने श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर का आज शुभारंभ किया। इसी के साथ ही भिलाई शहर में अब पांच जेनेरिक मेडिकल स्टोर हो गये है। महापौर ने शुभारंभ करते ही मेडिकल स्टोर्स से सर्जिकल मास्क खरीदे और पैसे देकर पहले ग्राहक बन गये। शुभारंभ के अवसर पर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, सभापति गिरवर बंटी साहू, एसडीएम मुकेश रावटे, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट योगेंद्र वर्मा, अधीक्षण अभियंता बी.के. देवांगन प्रमुख रूप से मौजूद रहे। महापौर ने मेडिकल स्टोर्स का फीता काटकर शुभारंभ करने के पश्चात स्टोर्स का निरीक्षण किया और स्टोर्स के संचालको से दवाईयों के स्टॉक के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री सुपेला अस्पताल में बड़ी संख्या में नागरिक इलाज के लिए यहां आते है, सभी लोगों को मेडिकल से सस्ती दवा का लाभ मिलेगा। निगम क्षेत्र में आज शास्त्री अस्पताल सुपेला परिसर के प्रवेश द्वार के पास जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ होने के बाद अब भिलाई निगम क्षेत्र में धनवंतरी योजना के तहत कुल पांच मेडिकल स्टोर हो गये है।

अस्पताल में जेनेरिक स्टोर्स खुलने अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज एवं परिजनों को दवाइयों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा तथा 55 प्रतिशत छुट के साथ दवाईयां उपलब्ध हो पाएगी। इससे पूर्व शहर में सुभाष मार्केट मेडिकल लाईन, भगवा चौक कुरूद एवं महिला मदर्स मार्केट पावर हाउस तथा 18 नं. रोड में आंगनबाड़ी के पास में जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ हो चुका है। अच्छी गुणवत्ता की सस्ती दवाइयों की मांग को देखते हुए तथा शहर में स्वास्थ्यगत योजनाओ को बढ़ावा देने के लिए एक और मेडिकल स्टोर का शुभारंभ महापौर ने किया है। पहले लोगो को अधिक दाम पर दवाईयां मिलती थी, परन्तु अब 55 प्रतिशत की छूट के साथ उच्च गुणवत्ता की दवाईयां मिल रही है जिसमें जेनेरिक ब्रांडेड दवाइयां भी शामिल है। शुभारंभ के अवसर पर मुकेश चंद्राकर, महापौर परिषद के सदस्य एकांश बंछोर, लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, लालचंद वर्मा, नेहा साहू, केशव चौबे, मालती ठाकुर, चंद्रशेखर गवई, जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या, संतोषनाथ सिंह जालंधर, पार्षद भोजराज सिन्हा सहित अन्य उपस्थित रहे।

ब्लड स्टोरेज यूनिट का भी किया शुभारंभ –
जेनेरिक मेडिकल के शुभारंभ के बाद लाल बहादुर शास़्त्री अस्पताल सुपेला में ब्लड स्टोरेज यूनिट का भी शुभारंभ आज महापौर नीरज पाल के द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर, डॉ. सुगम सावंत व अस्पताल के चिकित्सकीय स्टॉफ उपस्थित रहे। सुपेला अस्पताल के प्रभारी डॉ. पियम सिंह ने बताया कि ब्लड स्टोरेज यूनिट का शुभारंभ के बाद अब अस्पताल में भर्ती मरीजो के लिए ब्लड की उपलब्धता हो सकेगी। अस्पताल के स्वयं का स्टोरेज हो जाने से ब्लड डोनेट शिविर से आने वाले ब्लड को स्टोरेज भी किया जा सकेगा।

रक्षाबंधन पर जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ, बिहान की 12 दीदियों को ई-रिक्शा का उपहार
दर्दनाक हादसा: कोविड अस्पताल में आग से पांच मरीजों की जलकर मौत, पीएम ने जताया दुख
CG Breaking : कबीरधाम में 3 करोड़ का सोना जब्त, चेकिंग के दौरान मिला… पुलिस हिरासत में दो सेल्समेन
अच्छे-अच्छे वादे कर देशभर में ठगी करने वाले 4 गिरफ्तार, ऐसे खुला मामला…
Breaking News : दुर्ग भिलाई में कबाडियों पर गिरी पुलिस की गाज, नए एसपी ने चार्ज लेते ही कबाडियों पर की रेड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नवीन अधोसंरचना निर्माण से मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा- मंत्री सिंहदेव
Next Article बाल-बाल बचे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, राजस्थान में कार का हुआ एक्सीडेंट बड़ा हादसा: बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 14 बरातियों की मौत

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?