नई दिल्ली (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक सरकारी कार्यालय में एक टीएमसी नेती की बंदूक के साथ पोज देते हुए एक कथित तस्वीर वायरल होने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। बंदूक के साथ टीएमसी नेता की फोटो को लेकर विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इसे कानून-व्यवस्था की विफलता और टीएमसी की संस्कृति करार दिया है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एस फोटो को श्रीकंचनपथ डॉटकॉम पुष्टि नहीं करता है। बंदूक के साथ तस्वीर वायरल हुई है वो टीएमसी की महिला मंडल की वरिष्ठ नेता और ओल्ड मालदा पंचायत समिति अध्यक्ष मृणालिनी मंडल मैती की बताई जा रही है। मैती कथित फोटो में एक कुर्सी पर बैठी हैं और उनके हाथ में एक बंदूक दिख रहा है। मैती की पिस्टल वाली यह तस्वीर बीडीओ कार्यालय के अंदर की बताई जा रही है।
मैती की बंदूक के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद राजनीति भी गर्म हो गई। बीजेपी ने इस मामले की जांच की मांग की है। वहीं, इस घटना की निंदा करते हुए, टीएमसी के मालदा जिले के महासचिव कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह नेता की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि यह एक असली बंदूक है।
उन्होंने आगे कहा कि पुलिस की ओर से इसकी जांच होनी चाहिए कि यह खिलौना है या फिर असली बंदूक है। हालांकि, मेरा अनुभव कहता है कि यह एक असली हथियार है। इससे नेता की छवि खराब हो रही है। चौधरी ने कहा कि घटना की जांच की मांग कर रहे हैं। एक दिन पहले ही राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा और मुर्शिदाबाद में एक प्रशासनिक बैठक में भाग लेने पहुंची थीं।
इस पूरे मामले पर मालदा के एक स्थानीय भाजपा नेता ने कहा कहा कि यह तृणमूल की संस्कृति है। अगर पुलिस जांच की जाती है तो उन्हें पिस्टल के अलावा भी बहुत कुछ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास बंदूके, बम और यहां तक कि एक-47 भी मिल जाएंगी। मुझे यकीन है कि ममता बनर्जी ने भी इस तस्वीर को देखी होंगी, लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं करेंगी।




