ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समाज के विकास के लिए एकता और संगठन जरूरी : मंत्री गुरु रूद्रकुमार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

समाज के विकास के लिए एकता और संगठन जरूरी : मंत्री गुरु रूद्रकुमार

By @dmin
Published: March 25, 2022
Share
SHARE

रायपुर । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग और मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री गुरु रूद्रकुमार 23 मार्च को पथरिया विकासखंड के ग्राम चंदली में आयोजित तीन दिवसीय सतनाम सत्संग ग्रंथ एवं विशाल मेला के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहां परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के मंदिर का उद्घाटन एवं गुरु गद्दी की स्थापना किया और विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने समाज के लोगों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए दस लाख रुपए की घोषणा भी की।

मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए एकता और संगठन जरूरी है। उन्होंने बाबा गुरु घासीदास के बताए हुए सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर समाज के विकास के लिए आव्हान किया। उन्होंने परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करते हुए जीवन में अपने वाणी, आत्मा और शरीर को श्वेत पालों के समान साफ, सुंदर और स्वच्छ रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि विगत दिनों गिरौदपुरी में आयोजित मेले में सभी समाज के लोग शामिल हुए। इसमें समाज के सभी लोगों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा। ये समाज की एकता और शक्ति को दिखाता है। इसी तरह समाज को ऊंचे मुकाम तक ले जाने के लिए सामाजिक एकता और सामाजिक ताकत बरकरार रखने की बात कही। उन्होंने गुरु अगमदास, मिनीमाता और राजराजेश्वरी करुणा माता को समाज के विकास में उनके योगदान को याद किया।

इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार का समाज प्रमुख एवं महिलाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, पथरिया नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री ग्वालदास अनंत, पूर्व विधायक चंद्रभान बारमते, सियाराम कौशिक, चुरावन मंगेशकर, ग्राम पंचायत चंदली के सरपंच, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागेश्वरी वर्मा सहित बड़ी संख्या में सत समाज के लोग और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Big news : चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों की बस पलटी, 12 जवान घायल, पांच की हालत गंभीर
टाउनशिप में लावारिश हालत में खड़ी थी पिकअप, जांच में निकला इतना गांजा कि पुलिस भी रह गई हैरान
स्काउट्स और गाइड को सिखाया जाता कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता : राज्यपाल
दर्दनाक घटना: महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत ढही, 10 लोगों की मौत… कई लोग फंसे
ब्लड टेक्निशियन कुमारी लतिका तेंदुलकर द्वारा देहदान की घोषणा, नवदृष्टि फाउंडेशन को सौंपी वसीयत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिलाएं जितनी मजबूत होंगी, परिवार और समाज भी उतना मजबूत होगा: राज्यपाल सुश्री उइके
Next Article केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने प्रदेश के 6 मनरेगा श्रमिकों को किया सम्मानित…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?