ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समय से पहले हो जाना चाहिए सभी नालियों सफाई – देवेंद्र यादव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

समय से पहले हो जाना चाहिए सभी नालियों सफाई – देवेंद्र यादव

By @dmin
Published: June 23, 2022
Share
समय से पहले हो जाना चाहिए सभी नालियों सफाई - देवेंद्र यादव
समय से पहले हो जाना चाहिए सभी नालियों सफाई - देवेंद्र यादव
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के सभी प्रमुख नालियों की सफाई कराई जा रही है। शहर में बारिश के सीजन में नालियां उफान पर ना आए और ना ली नालियों का पानी गली और लोगों के घरों में ना भरे। इसके लिए बारिश शुरू होने से पहले ही शहर के सभी प्रमुख नालियों की सफाई कराई जा रही है। पहली बार ऐसा हो रहा है,जब शहर के सभी नालियों की सफाई पूरी तरह से की जा रही है।

सफाई काम का निरीक्षण करने के लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र गत दिनों नालियों की सफाई काम का निरीक्षण करने केलिए पहुंचे। खुर्सीपार क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सभी प्रमुख नालियों की सफाई कराई जा रही है। निरीक्षण करने पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देेश दिया कि बारिश आने से पहले ही क्षेत्र की सफाई नालियों की पूरी तरह से सफाई कर ली जाए। ताकि बारिश कि दिनों में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो और बारिश के पानी की निकासी आसानी से हो सकें। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने पूरे काम का जायजा लिया। तब अधिकारियों ने बताया कि खुर्सीपार की सभी प्रमुख नालियों की सफाई की जा रही है। जल्द ही यह काम भी पूरा हो जाएगा। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव क्षेत्र के नागरिकों से भी मिले। लोगों ने उनका आभार जताया और कहा कि हर साल बारिश के सीजन में घरों में और गलियों में नालियों का पानी बहता है। नालियों की सफाई नहीं होने से निकासी ठीक से नहीं हो पा रही थी। लेकिन आप के पहल से सभी प्रमुख नालियों की पूरी तरह से सफाई कराई जा रही है। इससे अब बारिश के सीजन में गली व घरों में पानी भरने की कोई चिंता नहीं रहेगी। निगम के अधिकारियों ने बताया कि सिर्फ खुर्सीपार ही नहीं बल्की टाउनशिप और अन्य सभी नालियों की पूरी तरह से सफाई की जा रही है। पहली बार ऐसा हुआ है जब चैनमाउंटेन नाले के अंदर उतार कर नाले को साफ किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के नालियों को काफी लाभ मिलेगा और बाढ़ व आपदा जैसी संकट की आशंका नहीं होगी।

जल्द करें सफाई
बारिश के दिनों में कई क्षेत्र में पानी भर जाने की शिकायत हर साल मिलती है। इसलिए इस साल समय से पहले ही सभी प्रमुख नालों की सफाई काम शुरू कराएं हैं, ताकि नाले साफ हो जाएंगे तो पानी की निकासी बेहतर तरीके से होगी और बाढ़ व आपदा जैसी संकट की आशंका नहीं होगी।
देवेंद्र यादव, विधायक भिलाई नगर

एसआर हॉस्पिटल ने लगाया निगम में स्वास्थ शिविर, 154 कर्मियों ने कराया अपना फ्री हेल्थ चेकअप
मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने कोसानगर गौठान से हुई शुरूआत
बरातियों का वाहन कुएं में गिरा, 6 की मौत और 3 लोग घायल
छत्तीसगढ़ के इस बिजनेसमैन ने दान किए 2 करोड़ रुपए, कहा मातृभूमि का ऋण उतारने का मिला मौका
वार्ड 47 में वोरा ने लगाई चौपाल : सड़क निर्माण करने 10 लाख रुपए की मंजूरी दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दर्दनाक हादसा: पिकअप से भिड़ी बाइक, जिंदा जले दो बाइक सवार की मौत, एक घायल दर्दनाक हादसा: पिकअप से भिड़ी बाइक, जिंदा जले दो बाइक सवार की मौत, एक घायल
Next Article ओडिशा से दिल्ली पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, कल भर सकती हैं राष्ट्रपति पद का नामांकन ओडिशा से दिल्ली पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, कल भर सकती हैं राष्ट्रपति पद का नामांकन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?