ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सभी शासकीय भवनों में वाटर हॉर्वेस्टिंग हेतु बनाये कार्ययोजना : कलेक्टर राहुल देव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

सभी शासकीय भवनों में वाटर हॉर्वेस्टिंग हेतु बनाये कार्ययोजना : कलेक्टर राहुल देव

By @dmin
Published: July 16, 2022
Share
SHARE

मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित कलेक्टर कक्ष में केंद्रीय टीम की उपस्थिति में जल शक्ति अभियान ‘‘कैच द रैन’’ के तहत जिले में चल रहे जल संवर्धन के कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने जल के संरक्षण व संवर्धन हेतु जिले के सभी ग्राम पंचायत, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय उचित मूल्य की दुकान सहित विभिन्न शासकीय भवनों में वाटर हॉर्वेस्टिंग हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये।

वहीं समीक्षा बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित कृषि विभाग के उप संचालक डी. के. ब्यौहार को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि अमृत सरोवर को आकर्षण का केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु सौंदर्यीकरण, तार फेंसिंग, पौधारोपण के लिए भी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होने सतही जल का अधिकतम उपयोग करते हुए फसल लेने किसानों को प्रोत्साहित करने की बात कही। इसके साथ ही जिले में द्विफसलीय क्षेत्र की विस्तार हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने और जल संरक्षण के उपायों के बारे में जानकारी एवं सुझाव हेतु कॉल सेंटर संचालित करने के निर्देश दिए। भारत सरकार के डिप्टी सेक्रेटरी एवं मुंगेली जिले के जल शक्ति अभियान के केन्द्रीय नोडल अधिकारी रामावतार मीणा ने जिले में चल रहे जल संवर्धन के कार्यो की प्रशंसा की।

उन्होने कहा कि यहां अमृत सरोवर के कार्य काफी सराहनीय है। उन्होने अमृत सरोवर की सौंदर्यीकरण और सभी जल संग्रहण संरचना (वाटर बॉडी) क्षेत्रों का जियो टैगिंग करने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जिले के किसानों को धान के बदले कम जल धारण क्षमता वाली फसलों व फसल चक्र अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। भू-जल वैज्ञानिक राजकिशोर मोहंती ने कहा कि जल संवर्धन के लिए भू-जल वॉटर रिचार्ज के काम वृहद स्तर पर किया जाए। उन्होने रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग हेतु सभी शासकीय कार्यालयों एवं घरों में स्थापित करने के सुझाव भी दिये। जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी डी.एस राजपूत ने जल शक्ति अभियान के तहत जिले में जल संवर्धन के तहत किये जा रहे कार्यो के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होने कहा कि जल संवर्धन एवं संरक्षण हेतु जिले में मनरेगा और नरवा विकास के तहत बड़े पैमाने पर कार्य कराये जा रहे हैं। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।   

18 साल की ऋचा का कमाल, वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं
पुनर्वास केन्द्रः राज्य सरकार दिव्यांगजन के द्वार पहुंचकर दूर कर रही उनके जीवन का अंधेरा…
स्मृति नगर में 35 लाख की चोरी : दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा बांग्लादेशी घुसपैठिया, पुलिस के हाथ आए पुराने 500 के नोट
न्यू इयर सेलीब्रेशन को लेकर एसपी जितेन्द्र शुक्ला का निर्देश, गुंडा बदमाशों करें कार्रवाई, भीड वाले इलाकों में बढ़ाए पेट्रोलिंग
CG Breaking : टांगी मारकर पत्नी की हत्या, शराब पीने से मना करने पर किया कांड… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोविड टीका: अभियान चलाकर हर व्यक्ति को लगेगा कोविड का मुफ्त टीकाः कलेक्टर सौरभ कुमार
Next Article प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनाः किसान अब इस दिन तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा…

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?