ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सन नियो की अभिनेत्रियां बृंदा दहल, सिद्धि शर्मा और स्तुति विंकले ने 2024 के अनुभवों पर की चर्चा, अपनी साल 2025 से जुड़ी उम्मीदों को किया साझा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

सन नियो की अभिनेत्रियां बृंदा दहल, सिद्धि शर्मा और स्तुति विंकले ने 2024 के अनुभवों पर की चर्चा, अपनी साल 2025 से जुड़ी उम्मीदों को किया साझा

By Om Prakash Verma
Published: January 1, 2025
Share
सन नियो की अभिनेत्रियां बृंदा दहल, सिद्धि शर्मा और स्तुति विंकले ने 2024 के अनुभवों पर की चर्चा, अपनी साल 2025 से जुड़ी उम्मीदों को किया साझा
सन नियो की अभिनेत्रियां बृंदा दहल, सिद्धि शर्मा और स्तुति विंकले ने 2024 के अनुभवों पर की चर्चा, अपनी साल 2025 से जुड़ी उम्मीदों को किया साझा
SHARE

मध्य प्रदेश/ जैसे-जैसे यह साल खत्म होने को आ रहा है और हम 2025 का खुले दिल से स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं, दर्शकों की चहेती सन नियो की कुछ चर्चित अभिनेत्रियां – बृंदा दहल, सिद्धि शर्मा और स्तुति विंकले, जो क्रमशः छठी मैया की बिटिया, इश्क़ जबरिया और साझा सिंदूर में मुख्य भूमिकाएँ निभा रही हैं, इन्होने पिछले साल के अपने अनुभवों पर विचार करते हुए, आने वाले साल के लिए अपनी उम्मीदें साझा की हैं।

सन नियो के शो ‘छठी मैया की बिटिया’ में वैष्णवी का किरदार निभा रही बृंदा दहल ने कहा, “नए साल के लिए मेरी कोई खास योजना नहीं है, लेकिन अगर कुछ प्लान बनता है, तो हम किसी ट्रिप पर जा सकते हैं या खास तरीके से जश्न मना सकते हैं। इस साल मेरे लिए सबसे खास बात यह रही कि मुझे ‘छठी मैया की बिटिया’ जैसे अनूठे शो का हिस्सा बनने का मौका मिला और इस शो को दर्शकों द्वारा अच्छा प्यार मिल रहा है। मैं उम्मीद करती हूँ कि हमारा शो आगे भी ऐसे ही सफलता हासिल करता रहेगा। जहाँ तक नए साल के रेजोल्यूशन की बात है, तो मैं आमतौर पर ऐसा नहीं करती। मेरा मानना है कि जो होता है, अच्छे के लिए होता है और भगवान हमेशा हमें सही मार्ग दिखाते हैं। फिर भी, इस साल मैं सुबह जल्दी उठने की आदत डालने की कोशिश करूँगी, क्योंकि इसमें मुझे थोड़ी दिक्कत होती है।”

‘इश्क़ जबरिया’ शो में गुल्की का किरदार निभा रही सिद्धि शर्मा ने कहा, “2024 मेरे लिए बहुत खास साल रहा है। इस साल, मैं सन नियो पर ‘इश्क जबरिया’ शो के जरिए गुल्की से मिली और उसके साथ कई शानदार पल बिताए। अब, मैं इस साल को अलविदा कहकर 2025 का स्वागत करूंगी और मुझे उम्मीद है कि नया साल इससे भी ज्यादा खूबसूरत होगा। मुझे सौभाग्य से इश्क़ जबरिया की शूटिंग से दो दिन की छुट्टी मिल गई है। हालांकि मैं असल ज़िंदगी में ज़्यादा घूमने वाली नहीं हूं, लेकिन हर साल मैं नए साल की शुरुआत अपने परिवार के साथ करती हूं। हम हमेशा 1 जनवरी को इस्कॉन मंदिर जाते हैं और वहां जाकर प्रभु के आशीर्वाद से साल की शुरुआत करते हैं।”

सन नियो के धारावाहिक ‘साझा सिंदूर’ में फूली का किरदार निभा रही स्तुति विंकले ने कहा, “जैसे-जैसे 2025 करीब आ रहा है, मुझे उत्साह और आभार की एक नई भावना महसूस हो रही है। मेरे लिए नए साल के संकल्प व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों ही तरह से विकास की दिशा में काम कर रहे हैं। मैं जीवन की सरल खुशियों को सहेजने पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूँ और साथ ही, जो भी करूँ, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश जारी रखूँगी। ‘साझा सिंदूर’ पर काम करना मेरे लिए एक अविश्वसनीय यात्रा रही है। दर्शकों से मिले अपार प्यार और समर्थन ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मेरे किरदार फूली ने मुझे सबसे कठिन समय में भी डटे रहना सिखाया है और मुझे उम्मीद है कि उसकी कहानी दूसरों को भी प्रेरित करेगी।”

यह कहानी ‘छठी मैया की बिटिया’ की एक अनाथ भक्त, बृंदा दहल की है, जो छठी मैया को अपनी मां मानती है। वहीं ‘इश्क़ जबरिया’ में गुल्की (सिद्धि शर्मा द्वारा अभिनीत किरदार) के सपनों को पूरा करने के संघर्ष की कहानी दिखाई जाती है। ‘साझा सिंदूर’ में फूली (स्तुति विंकले द्वारा अभिनीत किरदार) की कहानी भी पेश की जाती है, जिसमें वह अपने दूल्हे की शादी के दिन मौत के बाद अविवाहित विधवा घोषित कर दी जाती है। देखिए ‘छठी मैया की बिटिया’, ‘इश्क़ जबरिया ‘ और ‘साझा सिंदूर’, सोमवार से शनिवार, शाम 7 बजे, 7:30 बजे और 8 बजे सिर्फ सन नियो पर।

आशीष यादव को मध्यप्रदेश उपचुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी… विधानसभा चुनाव में करेंगे एनएसयूआई का प्रतिनिधित्व
अफसरों का प्रमोशन: राजेश मिश्र स्पेशल डीजी और दीपांशु काबरा बनाए गए एडीजी, आदेश का इंतजार
सर्दी की इन 5 मौसमी सब्जियों से बनाया जा सकता है हलवा, आसान है रेसिपी
ड्रग्स की एक और बड़ी खेप बरामद, 120 किलोग्राम हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार
शर्ली सेतिया का फिल्म दिल को तुमसे प्यार हुआ सोलफुल मेलोडी कवर छू लेगा आपका दिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारतीय कोयला उद्योग का डिजिटल खनन में पहला कदम: डोजर पुश माइनिंग का सफल परीक्षण पीईकेबी खदान में सम्पन्न भारतीय कोयला उद्योग का डिजिटल खनन में पहला कदम: डोजर पुश माइनिंग का सफल परीक्षण पीईकेबी खदान में सम्पन्न
Next Article यूनिटी मॉल परियोजना के लिए केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को दी 200 करोड़ की स्वीकृति, स्थानीय उत्पादों और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?