ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सदैव आत्म सम्मान से जीता है किन्नर समाज: सुश्री उइके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सदैव आत्म सम्मान से जीता है किन्नर समाज: सुश्री उइके

By @dmin
Published: January 8, 2022
Share
SHARE

राज्यपाल राजधानी में आयोजित 20वें अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में हुई शामिल

रायपुर। किन्नर समाज में अभूतपूर्व योग्यता और प्रतिभा है। वे अपनी प्रतिभा को पहचाने और आगे बढ़े। किन्नर समाज में अभूतपूर्व ऊर्जा है। यदि यह समाज संगठित हो जाए तो उन्हें आगे बढऩे से कोई रोक नहीं सकता। वे आर्शीवाद देगें छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश सुख समृद्धि से परिपूर्ण हो और उन्नति के राह में निरंतर आगे बढ़े। यह बात सुश्री अनुसुईया उइके ने कही। वे राजधानी में आयोजित 20वें अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन को संबोधित कर रही थी। उन्होंने इस अवसर पर किन्नर समाज की वेबसाइट डब्लयू.डब्लयू.डब्लयू डॉट सीजीकिन्नर कल्याण डॉट.ओआरजी का लोकार्पण किया। साथ ही अखिल भारतीय किन्नर समाज को वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन किया।

राज्यपाल ने कहा कि यह मेरे जीवन में पहली बार अवसर आया कि ऐसे कार्यक्रम में शामिल हो रही हूं। मैं अपने आप को धन्य मानती हूं कि मुझे इस कार्यक्रम के माध्यम से किन्नर समाज के पास आने को मिला। उन्होंने कहा कि किन्नर हमारे समाज के वे नागरिक है जिनके मुख से निकले शब्द सर्वदा पुण्यकारी होते हैं। ये ईश्वर की वे संतान हैं जो सर्वजनों के कल्याण की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम ने किन्नरों को मंगलामुखी की संज्ञा दी थी। प्राचीनकाल से किन्नर समाज ऐसा वर्ग है जो आत्मसम्मान से जीता है। वे समाज को ईमानदारी और मेहनत से जीवन जीने की सीख देते है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब धर्म जाति के भेदभाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में आज भी किन्नर सर्वधर्म सद्भाव के सिद्धांत पर काम करते है। सभी धर्म के लोग उनका सम्मान करते है।

राज्यपाल ने कहा कि किन्नर समाज जागरूक है और सभी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है। किन्नर समाज के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन में हिस्सा लिया और जीत भी दर्ज की। आज केंद्र सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए कई योजनाए चलाई जा रही है। छत्तीसगढ़ में उनके कल्याण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। यह गर्व कि बात है छत्तीसगढ़ में इस समाज के प्रतिनिधि पुलिस सेवा में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे है। इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। सुश्री उइके ने आग्रह किया कि इस समाज के लोग आगे आएं और अपने समाज को शिक्षित करें और शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए आत्मनिर्भर बनें। राज्यपाल ने कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया। राज्यपाल ने जनहित रहमत फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि ऐसी संस्थाएं धन्यवाद के पात्र है जो किन्नर समाज को आगे लाने के लिए कार्य कर रही है। श्री सोनी ने एप के बारे में बताया कि किन्नर समाज की वेबसाइट से असली और नकली उनकी पहचान की जा सकेगी। इस वेबसाइट में किसी किन्नर के नाम दर्ज करने पर असली की पहचान की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि किन्नरों के कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे है। भविष्य में नि:शुल्क कोचिंग की जाएगी, जिसमें आधी सीट किन्नरों के लिए आरक्षित रहेगी। कार्यक्रम को राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार मंडल की सदस्य हर्षिता पांडे, उमाशंकर व्यास ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय किन्नर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुश्री ज्योति नायक किन्नर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री नगीना नायक किन्नर सहित बड़ी संख्या में किन्नर समाज के सदस्य उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में युवती ने लाइव आकर लगाई फांसी, 21 लोगों ने देखा वीडियो… जांच में जुटी पुलिस
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू व उनकीपत्नी श्रीमती कमला साहू ने रायपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर लगवाया कोविड-19 का टीका… लोगों से की टीका लगवाने की अपील
सभी नगरीय निकायों में कृष्ण जन्माष्टमी को ‘कृष्ण कुंज’ का लोकार्पण
Big Breaking : नक्सलियों के सप्लाई चेन पर अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई, विस्फोटक के साथ पकड़ाया सप्लायर…. जानिए क्या-क्या मिला
मुख्यमंत्री साय ने “सौगात-ए-मोदी” के तहत मुस्लिम बहनों को बांटी खुशियाँ : 500 जरूरतमंद महिलाओं को मिले उपहार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना की तीसरी लहर को सभी के सहयोग से देंगे मात: शिवकुमार डहरिया
Next Article कोयले की रायल्टी दर में संशोधन किया जाए: सीएम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?