ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क निर्माण के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं- ताम्रध्वज साहू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सड़क निर्माण के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं- ताम्रध्वज साहू

By Sonu Sahu
Published: December 10, 2022
Share
SHARE

रायपुर। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि राज्य में सड़कों के कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। लोक निर्माण मंत्री साहू के मुख्य आतिथ्य में रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के अंतर्गत चंदखुरी-पचेड़ा-नरदहा मार्ग फोरलेन में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य जिसकी लंबाई 10 किलोमीटर है का भूमिपूजन किया गया।

इस कार्य के लिए शासन ने 49 करोड़ 79 लाख 55 हजार रूपए स्वीकत किए गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने की। डॉ. डहरिया ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में राज्य में जनहित के सभी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन सरोकार के कार्यों के लिए धन की कमी नहीं है। जनसुविधा के सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं।

लोक निर्माण मंत्री साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जनहित से जुड़े सभी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय राज मार्ग, राज्य मार्ग, मुख्य जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग और ग्रामीण मार्गों के सभी जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि राज्य के अंतर्गत सभी स्तर के सरकारी भवनों, कार्यालयों तक आम लोगों को सुगमता से पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत सड़कें बनाना सुनिश्चित किया गया है।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश में स्कूल, अस्पताल, सड़क, सामुदायिक भवन, पुल-पुलिया निर्माण, नाली निर्माण सहित अन्य जनोपयोगी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरंग क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सभी जरूरी निर्माण एवं विकास के कार्य किए गए हैं। फोरलेन के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य के भूमि पूजन के कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर की सदस्य ललिता कृष्णा वर्मा सहित कोमल साहू, दिनेश ठाकुर, रविशंकर धीवर, नेहा दिपेन्द्र वर्मा, डॉ. नरेन्द्र वर्मा, नेहरूलाल डांडे, ओमप्रकाश यादव, हिम्मत साहू, हितेश चंद्राकर, शारदा देवी वर्मा, भूषण साहू, छन्नूलाल यादव, संतोष साहू, रूपेन्द्र वर्मा एवं प्रेम यदु सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए।

सुकमा जिले के नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित पार्षदों ने अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की
राजस्थान संभालो, पंजाब को छोड़ो, गहलोत की नसीहत पर बरसे जमकर कैप्टन अमरिंदर सिंह
आवास एवं पर्यावरण विभाग की समीक्षा, सीएम साय बोेले भविष्य को देखते हुए किया जाएगा नवा रायपुर का विकास
CG News : किसानों के खाते से 1.84 करोड का गबन, HDFC बैंक मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए कैसे लगाया चूना
मुख्यमंत्री ने बीजापुर में सी-मार्ट का किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रैक की उपलब्धता से बीएसपी का काम हुआ आसान...भारतीय रेलवे के सहयोग से रचा कीर्तिमान रैक की उपलब्धता से बीएसपी का काम हुआ आसान…भारतीय रेलवे के सहयोग से रचा कीर्तिमान
Next Article छत्तीसगढ़ के इस जिले में सामान्य वर्ग के लोगों ने खोला आरक्षण के खिलाफ मोर्चा, करणी सेना ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी छत्तीसगढ़ के इस जिले में सामान्य वर्ग के लोगों ने खोला आरक्षण के खिलाफ मोर्चा, करणी सेना ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?