भिलाई। सिविक सेंटर चौपाटी में हो रहे चौड़ीकरण के दौरान शनिवार को बिजली के पोल शिफ्टिंग और पेड़ की कटाई-छटाई का काम शुरू हुआ। सुबह से ही यहां बीएसपी के बिजली और हार्टिकल्चर विभाग के अधिकारी यहां पहुंचे और चौड़ीकरण के बीच में आने वाले पीपल के पेड़ और बिजली के पोल को हटाने के लिए कार्रवाई की। इस दौरान नन्हे चाय ठेले के सामने स्थित पीपल के पेड़ की उन डालियों को काटा गया जो मार्किग के अंदर आ रहे थे। इधर पेड़ के बगल से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को भी यहां से हटाया गया। अधिकारियों ने सड़क के बीचोबीच आ रहे बिजली के पोल को भी हटाने की प्लानिंग कर ली है।


एटीएम तक मार्किग
सड़क चौड़ीकरण के तहत शनिवार को एटीएम तक मार्किग की गई है। इसके साथ ही मशीन से चौड़ीकरण का काम प्रारंभ हो चुका है। यहां पहले कांक्रिट बिछाने का काम चल रहा है।
महीनों पहले हुई थी कार्रवाई
सिविक सेंटर में चौड़ीकरण करने से पहले सिविक सेंटर में कब्जा हटाने की कार्रवाई कई दिनों पहले ही शुरू चुकी थी। जिसके बाद चौपाटी सहित वेजी इंडिया के बगल स्थित मार्केट को भी पूरी तरह हटाया गया था।




