ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सच दिखती है पीके की भविष्यवाणी, इस वजह से दशकों तक सत्ता में बनी रह सकती है भाजपा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सच दिखती है पीके की भविष्यवाणी, इस वजह से दशकों तक सत्ता में बनी रह सकती है भाजपा

By @dmin
Published: November 11, 2021
Share
केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा- कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा कम रखने पर दें ध्यान
केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा- कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा कम रखने पर दें ध्यान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार और हालिया उपचुनावों में बीजेपी के प्रदर्शन के बाद 2022 में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के चुनाव में उसकी राह कठिन हो सकती है। लेकिन हाल ही में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम मोदी ने भरोसा जताया है कि पार्टी की स्थिति मजबूत बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास कार्यकर्ताओं की फौज है जबकि अन्य पार्टियों सिर्फ एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हैं। हालांकि मौजूदा वक्त में बात यह भी है कि बीजेपी भी नरेंद्र मोदी के आस-पास रहती है।

हाल ही में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा था कि बीजेपी भारतीय राजनीति के केंद्र में बनी रहेगी। कई पॉलिटिकल एनालिस्ट्स ने प्रशांत के इस बात से सहमति जताई थी। एक्सपर्ट का मानना है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने भारतीय राजनीति के मौलिक नियमों को बदल दिया है। बीजेपी कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो चुनाव के वक्त सक्रिय होती है, यह पूर्णकालिक चुनाव मशीन है जो हर वक्त विरोधियों को कुचलने को तैयार रहती है। यह संभव है कि बीजेपी आने वाले कुछ विधानसभा चुनावों में हार जाए लेकिन पार्टी का मुख्य फोकस उत्तर प्रदेश पर है। बीजेपी लखनऊ जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। बीजेपी किसी भी हाल में सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश को जीतना चाहती है।

राहुल गांधी से कैसे भाजपा को मिल रहा है फायदा
बीजेपी राहुल गांधी को अपने तुरुप के पत्ते की तरह इस्तेमाल करती है। कांग्रेस के हर कदम को राहुल गांधी की नाकामी से जोड़कर भुनाने का काम करती है। पंजाब ताजा उदाहरण है कि गांधी परिवार ने अमरिंदर सिंह जैसे पुराने योद्धा को कैसे अपमानित किया। कई पॉलिटिकल एक्सपट्र्स का मानना है कि मौजूदा वक्त में गांधी परिवार पार्टी का नेतृत्व करने में अयोग्य है। लखमीपुर खीरी में किसानों के साथ जो भी हुआ, उसके बाद प्रियंका गांधी कई दिनों तक मीडिया में हावी रहीं। लेकिन क्या ऐसे कांग्रेस सत्ता में आ सकती है या मजबूत विपक्ष बन सकती है? यह अब भी एक बड़ा सवाल है।

कांग्रेस के लिए अध्यक्ष का चुनाव भी बन गया है चुनौती
कांग्रेस पार्टी के अंदर भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी कई महीनों से पूर्णकालिक अध्यक्ष तक नहीं चुन सकी है। हालांकि गांधी परिवार ने माना है कि पूर्णकालिक अध्यक्ष का चयन जरूरी है लेकिन पार्टी की बागडोर को लेकर खींचतान जारी है। सोनिया गांधी की तबीयत उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने की इजाजत नहीं देता है। राहुल भले मोदी सरकार की बातों की धज्जियां उड़ा रहें हो लेकिन अपनी पार्टी के संविधान का सम्मान करने में लापरवाह रहे हैं। 1998 के बाद से पार्टी में आंतरिक चुनाव नहीं हुए हैं। राहुल पर आरोप लगते रहे हैं कि वह बुजुर्गों से परामर्श करने की जहमत नहीं उठाते।

विपक्षी दलों को भी नहीं दिखती राहुल गांधी से उम्मीद
कांग्रेस के साथ ही विपक्ष भी हताश दिख रहा है। विपक्षी दल भी 2024 चुनावों में नरेंद्र मोदी के सामने राहुल गांधी को भरोसेमंद विकल्प के तौर भी नहीं देख रहे हैं। ममता बनर्जी ने गोवा, त्रिपुरा और मेघालय में असंतुष्ट कांग्रेसियों को लुभाकर तृणमूल कांग्रेस को मजबूत करना शुरू कर दिया। शरद पवार भी इसी राह पर जाते दिख रहे हैं। निकट भविष्य में राहुल गांधी पीएम पद के दावेदार से हटते हुए नहीं दिख रहे हैं। ऐसा करके वह शायद खुद के साथ ही पार्टी का भी नुकसान कर रहे हैं।

राजधानी में दिन दहाड़े युवक से लूट, रास्ता रोककर बदमाशों ने लूट लिए 20 लाख रुपए… जांच में जुटी पुलिस
रजत जयंती महोत्सव 2025: समाज कल्याण विभाग द्वारा ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन
विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक सम्पन्न, 15 प्रकरणों की हुई समीक्षा
घरेलू विवाद के बाद परामर्श  केन्द्र पहुंचे पति पत्नी, पति ने खाया जहर… इलाज के दौरान मौत
छत्तीसगढ़ के दूरस्त क्षेत्रों तक पहुंचेगा डिजिटल नेटवर्क, डिजिटल भारत निधि के अंतर्गत 513 नए 4G मोबाइल टावरों की स्वीकृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा हादसा: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा में जा घुसी बड़ा हादसा: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा में जा घुसी… 3 टोल कर्मियों सहित 15 घायल… ड्राइवर व कंडक्टर गंभीर
Next Article हटाए गए डीएम अवस्थी.... अब अशोक जुनेजा होंगे छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी.... गृह विभाग ने जारी किया आदेश बड़ी खबर: हटाए गए डीएम अवस्थी…. अब अशोक जुनेजा होंगे छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी…. गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?