ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: सरकार का बड़ा फैसला, सभी को किया जाएगा नियमित, विभाग को जारी हुआ निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: सरकार का बड़ा फैसला, सभी को किया जाएगा नियमित, विभाग को जारी हुआ निर्देश

By Om Prakash Verma
Published: November 17, 2024
Share
संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: सरकार का बड़ा फैसला, सभी को किया जाएगा नियमित, विभाग को जारी हुआ निर्देश
संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: सरकार का बड़ा फैसला, सभी को किया जाएगा नियमित, विभाग को जारी हुआ निर्देश
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। भले ही संविदा कर्मचारी सरकारी विभागों में काम करते हो, लेकिन उनकी नौकरी पक्की नहीं रहती है। नियमित भर्ती या निश्चित समय के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाता है। लंबे समय से अपने नियमितीकरण के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी बीच संविदा कर्मचारियों के लिए एक बार फिर अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश सरकार नगरीय निकायों के संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी कर रही है। सरकार ने इस संबंध में विभाग और निकायों से प्रस्ताव मंगाया है। बताया जा रहा है कि सरकार इस पर जल्द ही फैसला ले सकती है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के नगरीय निकायों के संविदा कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। समय-समय पर प्रदेश के प्रदर्शन कर सरकार पर दवाब बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार अब शहरी निकायों के अनियमित कर्मचारियों को पक्की नौकरी देने की तैयारी कर रही है। सरकार ने इसके लिए प्रदेश के सभी निकायों से प्रस्ताव मंगाया है। इधर निकायों ने भी प्रस्ताव तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। शहरी निकायों से सहमति का प्रस्ताव मिलने के बाद वित्त और कार्मिक विभाग से सहमति लेकर स्थायीकरण के आदेश जारी किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस महीने के अंदर निकायों के सभी कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाएगा।

कर्मचारी और शिक्षक संगठनों की मांग देखते हुए कार्मिक विभाग ने साल 2016 में एक विनियमितीकरण नीति तैयार की थी। इस नीति के मुताबिक दिसंबर 2001 या उससे पहले से काम कर रहे संविदा या डेलीवेज कर्मचारियों को रिक्तियों के पदों पर विनियमित किया जाना था। कार्मिक विभाग ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन वित्त विभाग ने कुछ आपत्तियों के साथ प्रस्ताव विचाराधीन कर दिया था। अब शहरी निकायों में काम करने वाले ऐसे कर्मचारियों के विनियमितीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्र बताते हैं कि शहरी निकाय अपने संसाधनों से ही विनियमित होने वाले कर्मचारियों की तनख्वाह आदि का खर्च वहन करेंगे। इससे सीधे तौर पर सरकार पर वित्तीय भार नहीं आएगा। लिहाजा, विनियमितीकरण के आदेश में लगा सबसे बड़ा पेच समाप्त हो जाएगा और कर्मचारियों के विनियमित होने के रास्ता साफ हो जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- किस आदेश के आधार पर और कब तक महबूबा मुफ्ती को नजरबंद रखना चाहती है केंद्र सरकार
Breaking News : मुख्यमंत्री बघेल का बड़ा फैसला, आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों के बढ़ाए गए पद, अब 920 पदों पर होगी भर्ती
12,992 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पास, सीएम साय बोले-  मोदी की गारंटी को पूरा करने सरकार का पहला कदम
डियाजियो इंडिया ने छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में नया ड्राइवर सेंसिटाइजेशन टैब लैब लॉन्च किया
छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का चुनाव: सीएम भूपेश बघेल चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष, विधायक देवेन्द्र यादव सहित यह चुने गए उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष बने सहीराम जाखड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुकमा कलेक्टर देवेश ध्रुव की बड़ी कार्रवाई : काेंटा नगर पंचायत के इंजीनियर देवेन्द्र पहाड़ी को किया सस्पेंड…. जानें क्या है वजह
Next Article shreekanchanpath 34 # 17 November 2024

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?