ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संभागायुक्त कावरे ने आदर्श गौठान लिटिया में गोबर पेंट निर्माण प्रसंस्करण का किया निरीक्षण, 230 रूपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है गोबर पेंट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

संभागायुक्त कावरे ने आदर्श गौठान लिटिया में गोबर पेंट निर्माण प्रसंस्करण का किया निरीक्षण, 230 रूपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है गोबर पेंट

By Om Prakash Verma
Published: January 19, 2023
Share
संभागायुक्त कावरे ने आदर्श गौठान लिटिया में गोबर पेंट निर्माण प्रसंस्करण का किया निरीक्षण, 230 रूपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है गोबर पेंट
संभागायुक्त कावरे ने आदर्श गौठान लिटिया में गोबर पेंट निर्माण प्रसंस्करण का किया निरीक्षण, 230 रूपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है गोबर पेंट
SHARE

धान खरीदी केंद्र लिटिया का भी किया अवलोकन, लगभग 30त्न किसानो द्वारा ऑनलाइन टोकन का लिया गया लाभ
दुर्ग। आयुक्त दुर्ग संभाग महादेव कावरे द्वारा आज दिनांक 18.01.2023 को दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत आदर्श गौठान लिटिया के गोबर पेंट निर्माण प्रसंस्करण का निरीक्षण किया गया एवं धान खरीदी केंद्र लिटिया का निरीक्षण किया गया, सर्वप्रथम गोठान में गोबर निर्माण प्रसंस्करण के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री कावरे ने पेंट निर्माण के प्रक्रिया की जानकारी ली जिस पर उपस्थित तकनीकी सहायक जयंत कंवर द्वारा पेंट निर्माण के प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया, उन्होंने बताया कि जय मां गायत्री महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा 700 लीटर गोबर पेंट का निर्माण किया गया, जिसमे विभिन्न कलर के भी पेंट का निर्माण किया गया है, जिससे 230रुपए प्रति लीटर की दर से 600 लीटर का विक्रय किया गया, पेंट का क्रय शासकीय विभागों द्वारा किया गया। भविष्य में 15 दिवस के भीतर 10000 लीटर पेंट बनाए जाने की योजना है। आदर्श गौठान ग्राम पंचायत लिटिया में मुर्गीपालन, वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन, मछली पालन, अगरबत्ती निर्माण जैसी गतिविधियां भी संचालित होना बताया गया। श्री कावरे ने स्व सहायता समूह के महिलाओं से उन्हें गौठान से होने वाले लाभ के संबंध में चर्चा की जिस पर बताया गया कि शिवम एवं जय मां गायत्री स्व सहायता समूह द्वारा कुल 866 क्विंटल वर्मी उत्पादन किया गया जिससे समूह को 3 लाख 57 हजार रूपए की आय हुई। इसी प्रकार जय मां संतोषी स्व सहायता समूह द्वारा मछली पालन में 25000 रूपये की आमदनी होना बताया गया। संभागायुक्त ने स्व सहायता समूह के महिला सदस्यों को सक्रिय किए जाने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी श्री क्षत्रिय को दिए।

शेष धान खरीदी की कार्यवाही जल्द करे पूर्ण, किसानो को 48 घंटे के भीतर हो राशि का भुगतान-कावरे
समिति प्रबंधक चंद्राकर ने बताया कि 25772 क्विंटल धान खरीदी की गई है, जिसमे से 9682 क्विं धान उठाव किया जाना शेष है। केंद्र में रखे हुए धान को कैप कवर के माध्यम से ढक कर ही रखने के निर्देश दिए गए। ऑनलाइन टोकन के संबंध में चर्चा पर समिति प्रबंधक ने बताया कि किसानों को ऑनलाइन टोकन का सुविधा काफी लाभ मिला है इससे उनके समय की बचत भी हो रही हैं। शाखा प्रभारी एवं किसानों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में लगभग 30 प्रतिशत किसान ऑनलाइन टोकन सुविधा के तहत लाभ ले चुके है एवं किसानो को विक्रय के 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जा रहा है, जिस पर संभागायुक्त ने प्रसन्नता व्यक्त की। संभागायुक्त ने अनुविभागीय अधिकारी क्षत्रिय को सभी धान खरीदी केंद्रों में कैप कवर से ही धान कवर किए जाने के निर्देश दिए साथ ही संबंधित किसानो को 48 घंटे के भीतर भुगतान किए जाने के निर्देश भी दिए गए ।

बकायादारों पर कार्रवाई करने कुर्की वारंट की दूसरी सूची जारी…. 30 बकायादारों को जारी हुआ कुर्की वारंट
Railway Breaking : गया और एलटीटी के बीच 23 अक्टूबर से चलेगी नई सुपरफास्ट, छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगी यह ट्रेन
मुख्यमंत्री ने जैविक खाद उत्पादक महिला स्व-सहायता समूहों को वितरित किए 17 करोड़ रूपए का बोनस
उफनती नदी में नाव पलटी, 7 ग्रामीण डूबे… लकड़ी नाव से पार कर रहे थे नदी
40 बिल्डरों की संपत्ति होगी नीलाम, बकाया वसूली के लिए प्रक्रिया शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : शराब के नशे में छत से गिरने से हुई युवक की मौत, मोहल्ले में उड़ गई हत्या की अफवाह
Next Article कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्रदेश में अव्वल कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्रदेश में अव्वल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?