ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संत कबीर ने समाज को आडंबरों के खिलाफ जगाया : रत्नावली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

संत कबीर ने समाज को आडंबरों के खिलाफ जगाया : रत्नावली

By Om Prakash Verma
Published: June 10, 2023
Share
संत कबीर ने समाज को आडंबरों के खिलाफ जगाया : रत्नावली
संत कबीर ने समाज को आडंबरों के खिलाफ जगाया : रत्नावली
SHARE

कबीर भजन गायन कार्यक्रम में शामिल हुईं छग अजा विकास प्राधिकरण सदस्य रत्नावली कौशल
मुंगेली। संत कबीर ने आडंबरों, भेदभाव, छुआछूत के खिलाफ समाज को जगाने का अनुकरणीय काम किया है। उनके अमूल्य संदेश आज के परिप्रेक्ष्य में पूरी तरह प्रासंगिक हैं। हम उनके उपदेशों को आत्मसात कर समाज का नव निर्माण कर सकते हैं।

उक्त उदगार छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने संत कबीर दास जी की जयंती पर सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागृह में आयोजित कबीर भजन गायन कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन मुंगेली के संयोजन में किया गया था। सुश्री कौशल इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप में आमंत्रित थीं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीएस राजपूत, जनपद उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय, यहां गणमान्य नागरिक डॉ. लेखराम साहू, सुमन दास मानिकपुरी, जांतराम साहू, हेमंत मानिकपुरी, माधव साहू एवं राजेंद्र साहू विशिष्ट अतिथि थे।

आरंभ में रत्नावली कौशल और अन्य अतिथियों ने संत कबीर दास साहेब के तैलचित्र पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए और चौका आरती में भाग लिया। हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने संत कबीर के दोहों और साखियों का उद्धरण प्रस्तुत करते हुए सारगर्भित विचार रखते हुए कहा कि संत कबीर जाति – धर्म, भेदभाव, आडंबरों और छल कपट से मुक्त समाज के पक्षधर थे। उनके दोहों और साखियों में इस बात के पुष्ट प्रमाण मिलते हैं। जीवन की वास्तविकता उनके दोहों में नजर आती है। सुश्री कौशल ने कहा कि मूर्ति पूजा, कर्मकांड जैसे आडंबरों के खिलाफ संत कबीर दास साहेब ने समाज को जगाने का काम किया। छत्तीसगढ़ में कबीरपंथ के अनुयायियों की तादाद बहुत ज्यादा है। राज्य के दामाखेड़ा, धमतरी जिले के अरकार, राजनांदगांव जिले के नादिया राजा खुज्जी में अति प्राचीन कबीर मठ हैं। इन तीनों गुरु गद्दीयों से संत कबीर के उपदेशों और अमृतमयी वाणी का प्रचार प्रसार किया जाता है। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने शाकाहार, जीव दया, सत्य, अहिंसा की राह मानव समाज को दिखाई है। हम उनके बताए रास्ते पर चलकर आत्म कल्याण कर सकते हैं।

सुश्री कौशल जीव दया का एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि कबीर जी के अनुयायी जब भोजन पकाने के लिए जलावन के रूप में इस्तेमाल की जानी वाली लकडिय़ों पर पहले पानी के छींटे मारते हैं, उसके बाद ही उन लकडिय़ों को चूल्हे में डालते हैं। पानी के छींटे पडऩे से लकडिय़ों में छुपे सूक्ष्म जीव बाहर निकल आते हैं और लकड़ी के साथ जलने से बच जाते हैं। रत्नावली ने कहा की जिस संत के अनुयायी छोटे से छोटे जीव की प्राण रक्षा के लिए सजग रहते हैं, उस महान संत सद्गुरु कबीर दास साहेब की वाणी कितनी अमृततुल्य है, आप कल्पना कर सकते हैं।

कबीर से अभिप्रेरित हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल ने कि हमारे राज्य की कांग्रेस सरकार और संवेदनशील सहृदय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संत कबीर दास जी की जीवनचर्या, उनके संदेश उपदेशों से अभिप्रेरित होकर जन कल्याण की दिशा में सतत कार्य कर रहे हैं। संत कबीर, गुरु घासीदास बाबा, डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और अन्य महापुरुषों की राह के पथगामी बनकर मुख्यमंत्री श्री बघेल समाज की अंतिम पंक्ति के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे का काम कर रहे हैं। संत कबीर दास साहेब के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए हमारी सरकार कबीर जयंती पर भजन गायन जैसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है। हमारी सरकार की सोच है कि संत कबीर, गुरु घासीदास बाबा, गुरु रविदास, डॉ. अंबेडकर के आदर्शो पर चलकर ही समाज का नव निर्माण किया जा सकता है और बेहतर ढंग से जन कल्याण के कार्य किए जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 1034 नए केस…. 19 जिलों में मौत का आंकड़ा जीरो
ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन… बाजारों की दुकानों को खोलने की मिल सकती है अनुमति…. जिलों में स्थिति देखकर कलेक्टर जारी करेंगे दिशा निर्देश
जहरीली हवा से फेफड़ों को बचाएगी ये हर्बल टी, जानें इसके अनेको लाभ
ट्रैवलिंग के दौरान आपको भी उल्टियां होती है तो यह है उसका रामबाण इलाज
CG Crime : एकतरफा प्यार में युवक ने लड़की का रेता गला… गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ATS को मिली बड़ी सफलता : ISIS के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 संदिग्ध गिरफ्तार
Next Article जिले के इस अस्पताल में स्टाफ की कमी, तीन दिन तीन घंटे काम बंद, मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल? जिले के इस अस्पताल में स्टाफ की कमी, तीन दिन तीन घंटे काम बंद, मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल?

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?