ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संडे मार्केट पर चला निगम का बुलडोजर, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में फिर बड़ी कार्रवाई, 44 जगह से हटाया अवैध कब्जा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

संडे मार्केट पर चला निगम का बुलडोजर, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में फिर बड़ी कार्रवाई, 44 जगह से हटाया अवैध कब्जा

By @dmin
Published: June 12, 2022
Share
संडे मार्केट पर चला निगम का बुलडोजर, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में फिर बड़ी कार्रवाई, 44 जगह से हटाया अवैध कब्जा
संडे मार्केट पर चला निगम का बुलडोजर, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में फिर बड़ी कार्रवाई, 44 जगह से हटाया अवैध कब्जा
SHARE

भिलाई। सुपेला चौक से गदा चौक की तरफ जाने वाली सड़क में लगने वाले संडे मार्केट पर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां हर बार दुकानदार अतिक्रमण करके सड़क तक दुकान लगा ले रहे थे। कुछ स्थाई दुकानदार सड़क पर अपना सामान रख रहे थे। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही थी। इस समस्या को देखते हुए भिलाई निगम की अतिक्रमण दस्ता टीम भारी पुलिस बल के साथ रविवार सुबह पहुंची। टीम के लोगों ने बुलडोजर चलाकर 44 जगहों से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की।

सुपेला में संडे मार्केट लगने से रविवार के दिन चलते रामनगर, वैशाली नगर, कोहका, कुरुद व सेक्टर एरिया के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती थी। सड़क तक दुकान व लोगों की गाडिय़ां पार्क होने से इस सड़क से निकलने में डर लगता है। लोग जाम की समस्या से बचने के लिए काफी लंबा घूमकर दूसरे रास्तों से आने जाने के लिए मजबूर होते थे। लोगों ने संडे मार्केट को सड़क से दूर लगने के लिए के लिए निगम में शिकायत की थी। निगम ने अप्रैल महीने में बड़ी कार्रवाई की थी, पर फिर से दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया था।

इसके चलते फिर से निगम की 5 संयुक्त टीम रविवार सुबह मौके पर पहुंची और अतिक्रमण को हटाने का काम किया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान मौके पर नेहरू नगर जोन के आयुक्त मनीष गायकवाड, प्रभारी कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता, प्रभारी सहायक अभियंता आलोक पसीने, प्रभारी सहायक अभियंता अरविंद शर्मा, उप अभियंता गौरव अग्रवाल, पुरुषोत्तम सिन्हा, सहायक राजस्व अधिकारी, बालकृष्ण नायडू, मलखान सिंह सोरी, जगन्नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।

जोन आयुक्त ने लोगों व व्यवसायियों से की चर्चा
कार्रवाई के दौरान जोन आयुक्त मनीष गायकवाड ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए व्यवसायियों व वहां रह रहे लोगों से चर्चा की। उन्होंने लोगों को समझाया कि इस तरह की समस्या बार बार आ रही है। इसलिए उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि वह यह तय करें कि फिर से मार्केट अव्यवस्थित ना हो। ऐसा करने वालों को रोकें या निगम में उसकी शिकायत करें।

चेतावनी के बाद भी कर रहे थे अतिक्रमण
अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने सुपेला रोड पर अतिक्रमण न करने के लिए पिछले दो-तीन दिनों से दुकान संचालकों को समझाइश दी जा रही थी। इसके बाद भी कुछ लोगों ने फिर से सड़क किनारे टेबल रख कर और बांस बल्ली गाड़कर दुकान लगाना शुरू कर दिया था। इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई की गई। निगम की संयुक्त टीमों ने सड़कों पर रखे टेबल को हटवाया और बांस, बल्ली को जेसीबी की सहायता से उखाड़कर जब्ती बनाई। कार्रवाई के दौरान देखने को मिला कि कुछ लोगों ने सड़क के किनारे मलबा बिखेरकर रखा हुआ था। रेत और गिट्टी होने के कारण सड़क में आवागमन प्रभावित हो रहा था। टीम ने उसे भी उठाकर जब्ती बनाया है

पहले चरण का मतदान खत्म, जानिए 2017 के मुकाबले कहां कैसी रही वोटिंग
कोरोना से मौत: मुआवजा पाने भटक रहे आवेदक, राशि वितरण का काम तत्काल पूरा करें-वोरा
युवक ने पूछा आपने गांव के लिए क्या किया? कांग्रेस विधायक और सुरक्षागार्ड पीटने लगे, देखे विडियो
विधानसभा में 505 करोड़ 700 रुपए का तृतीय अनुपूरक बजट पारित, मुख्यमंत्री बघेल ने कहा सरकार की योजनाओं और नीतियों से खेती-किसानी के प्रति बढ़ा आकर्षण
प्रदेश के किसानों को राहत: धान और मक्का खरीदी के लिए खरीफ वर्ष 2019-20 में पंजीकृत किसानों को वर्ष 2020-21 के लिए माना जाएगा पंजीकृत…. राज्य शासन ने जारी किया दिशा-निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा नेता और पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें क्या है मामला भाजपा नेता और पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें क्या है मामला
Next Article भेंट-मुलाकात: योजनाओं से किसानों को हो रहा फायदा: सीएम भूपेश बघेल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?