ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संकट में जुकरबर्ग: जल्द बंद हो सकते हैं Facebook और Instagram, जानें पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

संकट में जुकरबर्ग: जल्द बंद हो सकते हैं Facebook और Instagram, जानें पूरा मामला

By @dmin
Published: February 7, 2022
Share
नए नाम से जाना जाएगा फेसबुक: मार्क जुकरबर्ग जल्द करेंगे एलान
नए नाम से जाना जाएगा फेसबुक: मार्क जुकरबर्ग जल्द करेंगे एलान
SHARE

टेक डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले साल अक्तूबर में फेसबुक का नामकरण हुआ है जिसके बाद कंपनी को मेटा (Meta) के नाम से जाना जा रहा है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि वे चाहते हैं कि दुनिया उनकी कंपनी को सिर्फ फेसबुक के तौर पर नहीं, बल्कि एक मेटावर्स के रूप में जाने, लेकिन लगता है कि दुनिया को कंपनी का नया नाम रास नहीं आ रहा है। नए नाम के बाद भी विवाद कंपनी का पीछा नहीं छोड़ रहे।

बंद करना पड़ सकता है Facebook और Instagram
मेटा ने अपने एक बयान में कहा है कि यदि उसे अन्य देशों के साथ यूरोपियन यूजर्स का डाटा शेयर करने की इजाजत नहीं मिलती है तो उसे अपनी सेवाएं बंद करनी होगी। मेटा ने कहा है कि यूजर्स का डाटा शेयर ना होने से उसकी सर्विसेज पर प्रभाव पड़ता है। यूजर्स डाटा के आधार पर ही कंपनी यूजर्स को विज्ञापन दिखाती है।

मेटा ने साफतौर पर कहा है कि वह 2022 की नई शर्तों को वह स्वीकार तो करेगा लेकिन यदि डाटा ट्रांसफर की सुविधा नहीं मिलती है तो उसे फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत अपनी कई सेवाएं बंद करनी पड़ेंगी। बता दें कि अभी तक मेटा यूरोप के यूजर्स को डाटा अमेरिका सर्वर पर स्टोर कर रहा था लेकिन नई शर्तों में डाटा शेयर की मनाही है।

डाटा सर्वर को लेकर बिगड़ा मामला
मेटा ने सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को बताया है कि यदि जल्द-से-जल्द सर्विस को लेकर नया फ्रेम वर्क तैयार नहीं किया गया तो यूरोप के यूजर्स के लिए उसे अपनी सेवाएं बंद करनी पड़ेंगी। यूरोपियन यूनियन के कानून के मुताबिक यूजर्स का डाटा यूरोप में नहीं रहना चाहिए, जबकि मेटा की मांग है को यूजर्स का डाटा शेयर करने की इजाजत मिले। जुकरबर्ग चाहते हैं कि यूरोप के यूजर्स का डाटा भी अमेरिकन सर्वर पर स्टोर हो।

बता दें कि पहले Privacy Shield कानून के तहत यूरोपीय डाटा को अमेरिकी सर्वर पर ट्रांसफर किया जाता था, लेकिन इस कानून को जुलाई 2020 में यूरोपीय कोर्ट ने खत्म कर दिया। प्राइवेसी शील्ड के अलावा मेटा यूरोपीय यूजर्स का डाटा अमेरिकी सर्वर पर स्टोर करने के लिए Standard Contractual Clauses का भी इस्तेमाल कर रही है, लेकिन इस पर भी यूरोप समेत कई देशों में जांच चल रही है।

नियंत्रण रेखा पर चल रहे तनाव के बीच सेना प्रमुख नवरणे का लद्दाख दौरा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई भूपत साहू के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
बीज उत्पादन: रागी बीज बेचने से हो रही अतिरिक्त आमदनी, इन दो किसानों को मिली आय की नई राह…
ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, घर में पत्नी और दो बच्चों की हत्या
CG accident : टैंकर से भिड़ी हाइवा, केबिन में फंस गया चालक… हाइवे पेट्रोलिंग ने पहुंचकर बचाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा में एनडीए का पलड़ा हुआ भारी, भाजपा को मिली 24 में से 11 सीटें राज्यसभा में स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि, वेंकैया नायडू ने पढ़ा शोक संदेश
Next Article कोरोना मामलों में आई भारी कमी, सक्रिय मामले घटकर हुए 11 लाख के करीब, 895 की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?