भिलाई। श्रीराम भक्त जन्म उत्सव समिति कैम्प-1 गुरुद्वारा भिलाई आप सभी को यह बताते हुए कि राम नवमी का कार्यक्रम आप सभी के वजह से पिछले साल बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। उसी तरह इस वर्ष भी पिछले साल की भांति भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
समिति के अध्यक्ष चंदु शेट्टी ने बताया कि 31 मार्च दिन शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा कैम्प-1 गुरुद्वारा के पास से निकाला जा रहा है। यह शोभायात्रा अनेक स्थानों से होकर गुजरेगी। जैसे:- गुरुद्वारा जलेबी चौक, तीन दर्शन मंदिर, सुभाष चौक, संग्राम चौक, पोट्ी श्री रामलू चौक, सुभाष चौक हनुमान मंदिर में समापन किया जाएगा। वहीं इस शोभायात्रा में अनेक मन मोहक झांकी जैसे अघोरी बाबा, अयोध्या राम मंदिर, नवदुर्गा, धमाल, समृद्धि डी.जे, आतिशबाजी आकर्षण का केन्द्र रहेगा। वहीं समिति के अध्यक्ष ने सभी रामभक्तों से कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की।
राम नवमी का कार्यक्रम बड़े ही भव्य व धूमधाम तरीके से किया जा रहा है। 30 मार्च को पूजा एवं राम विवाह का कार्यक्रम सुबह 8 बजे से केम्प-1 गुरूद्वारा के पास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान श्रीराम जी महाभोग महाभंडारे का भी आयोजन दोपहर 12 से शुरू होगा।




