ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शोपियां मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक दहशतगर्द मार गिराया, इलाके में बड़े पैमाने पर चल रहा तलाशी अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

शोपियां मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक दहशतगर्द मार गिराया, इलाके में बड़े पैमाने पर चल रहा तलाशी अभियान

By @dmin
Published: February 19, 2022
Share
Jammu and Kashmir: Big success to security forces, three terrorists killed in Shopian encounter
SHARE

श्रीनगर (एजेंसी)। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शनिवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक आतंकी मारा गया है। फिलहाल इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। कश्मीर जोन पुलिस के अधिकारी ने बताया कि जैनापोरा इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर भारी फायरिंग कर दी। जबावी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया है। मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी शहीद हो गए हैं। फिलहाल सेना ने अभी उनके नाम का खुलासा नहीं किया है। अभी भी इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

चौबीस घंटे पहले श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने किया था ग्रेनेड हमला, एक पुलिसकर्मी घायल
इससे पहले शुक्रवार को शहर के नौहट्टा इलाके के ख्वाजा बाजार में आतंकियों ने नापाक हरकत करते हुए ग्रेनेड हमला किया। हमले में एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया। सड़क पर फेंके गए ग्रेनेड के धमाके से आसपास की तीन दुकानों के शीशे टूट गए और एक ऑटो भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हमले के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश में संयुक्त अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ख्वाजा बाजार इलाके में आतंकियों ने वहां तैनात पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। चश्मदीदों के अनुसार यह ग्रेनेड बीच सड़क पर फटा, धमाके से आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए। ऑटो स्टैंड पर खड़ा एक ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस हमले में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी घायल हुआ, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले भर्ती करवाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने हमले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक दिन पहले शोपियां में किया था हमला
इससे पहले वीरवार की शाम को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिलों में दहशतगर्दों ने सीआरपीएफ नाके पर ग्रेनेड हमला किया था। जिसमें एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था।

कोरोना संकट के बीच गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के माग्रदर्शन में मिलेगी राहत… आज शुरू होगा लाइवलीहुड कॉलेज में सर्वसुविधायुक्त आइसोलेशन सेंटर
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बोले- गरीबों को गुणवत्तापूर्ण राशन मिले यह सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
कान में बहरेपन के इलाज के लिए फायदेमंद है तुलसी के पत्ते
भूपेश बघेल ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा, बोले- जनादेश स्वीकार… भाजपा को दी बधाई
स्वास्थ्य मंत्री ने किया जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, कहा- बेहतर चिकित्सा के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुजरात एटीएस ने दाऊद के करीबी अब्दुल माजिद को दबोचा, 24 साल से था फरार अलर्ट: स्पेशल यूनिट बनाकर भारत पर हमले की फिराक में दाऊद इब्राहिम, हिट लिस्ट में कई नेता और बिजनेसमैन
Next Article https://khadya.cg.nic.in/citizen/citizenhome.aspx छत्तीसगढ़ के आकांक्षी और हाईबर्डन जिले में होगा फोर्टिफाइड चावल का वितरण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?