ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर बाजार: रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ बाजार, 52400 के पार सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

शेयर बाजार: रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ बाजार, 52400 के पार सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

By @dmin
Published: June 11, 2021
Share
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 174.29 अंकों (0.33 फीसदी) की तेजी के साथ 52474.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 61.60 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 15799.35 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 677.17 अंक या 1.31 फीसदी के लाभ में रहा। 

लगातार चौथे दिन कोरोना के मामले एक लाख से कम
देश में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस के दैनिक मामले एक लाख से कम दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 91,702 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,92,74,823 हुई। 3,403 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,63,079 हो गई है। 1,34,580 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,77,90,073 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,21,671 है।इससे बाजार प्रभावित हुआ क्योंकि कोरोना के मामले कम होने से स्थिति जल्द सामान्य होने के संकेत मिलते हैं।

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से भी उछला बाजार 
वैश्विक बाजारों की बात करें, तो गुरुवार को अमेरिका के डाउ जोंस में 19 अंकों की बढ़त रही। नैसडैक 109 अंक मजबूत होकर बंद हुआ। आज एशियाई बाजारों में भी बढ़त देखने को मिल रही है। एसजीएक्स निफ्टी में 0.19 फीसदी की तेजी है, ताइवान वेटेड में 0.37 फीसदी की तेजी है। कोस्पी में भी 0.49 फीसदी की बढ़त है। साथ ही हैंगसैंग में 0.31 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही रही है। हालांकि निक्केई 225 और शंघाई कंपोजिट में गिरावट है।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोल इंडिया, डॉक्टर रेड्डी औऱ हिंडाल्को के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं डिविस लैब, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और एल एंड टी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो, फार्मा, आईटी और मेटल हरे निशान पर बंद हुए। वहीं फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी, एफएमसीजी और मीडिया लाल निशान पर। 

उच्चतम स्तर पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 228.01 अंकों (0.55 फीसदी) की तेजी के साथ 52528.48 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 73.20 अंकों (0.47 फीसदी) की बढ़त के साथ 15811.00 के स्तर पर खुला था। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। 

गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों (0.69 फीसदी) की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिकअप व बाइक की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत, गांव में त्योहार की खुशियां मातम में बदली
सीएए को लेकर अमित शाह का बड़ा एलान, लोकसभा चुनाव से पहले हो जाएगा लागू, जानिए और क्या कहा
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने की प्रदेशवासियों से अपील: वर्चुअल मैराथन में बने सहभागी
shreekanchanpath 104 # 27 January 2025
छत्तीसगढ़ का जवान लापता, छुट्‌टी से लौटने के बाद पंजाब से लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Congress पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर आक्रोश: कांग्रेस ने पेट्रोल पंपों पर किया प्रदर्शन… केन्द्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Next Article Former Union Minister Pt. Vidyacharan Shukla's death anniversary पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. विद्याचरन शुक्ल की पुण्यतिथि: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?