ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिवपाल यादव ने पहली बार मुलायम सिंह को घेरा, पीएम मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

शिवपाल यादव ने पहली बार मुलायम सिंह को घेरा, पीएम मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात…

By @dmin
Published: April 23, 2022
Share
SHARE

सीतापुर । सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां से मुलाकात के बाद शुक्रवार को शिवपाल यादव ने सपा पर हमला बोला। कहा कि मुलायम सिंह और अखिलेश यादव चाहते तो आजम जेल से बाहर होते। उन्होंने इस मामले में सीएम योगी से मुलाकात करने की बात कही। आजम-शिवपाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब शिवपाल ने मुलायम पर निशाना साधा है। शिवपाल ने यह भी कहा कि यदि सपा गंभीर होती तो परिणाम कुछ और होते। नेताजी ने कुछ नहीं किया। लोकसभा में भी मामला नहीं उठाया। उनके नेतृत्व में पार्टी इस मामले पर धरना कर सकती थी। पूरी दुनिया जानती है कि प्रधानमंत्री मोदी, मुलायम सिंह का सम्मान करते हैं। यदि आजम के लिए धरना-प्रदर्शन करते तो प्रधानमंत्री इस मामले का संज्ञान जरूर लेते। छोटे-छोटे मुकदमों में आजम को जेल के पीछे भेजा गया है। सिर्फ एक केस में रिहाई होना बाकी है।

इसके बाद भी सपा उनकी रिहाई पर ध्यान नहीं दे रही है। हम तो पहले से ही आजम के साथ हैं। अपने राजनीतिक भविष्य के सवाल पर कहा कि समय आने पर खुलासा करेंगे। शिवपाल के इस सियासी कदम के बाद माना जा रहा है कि उनका रुख अब स्पष्ट होता जा रहा है। सपा के साथ उनकी बात ज्यादा दिन तक बनने वाली नहीं है। 

आजम खान के पार्टी छोडे़ जाने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि पहले उनको जेल से बाहर आने दें। यह तो समय ही बताएगा कि आजम खान नई पार्टी बनाते हैं या फिर सपा के साथ रहते हैं। फिलहाल तो अभी उनकी प्राथमिकता यह है कि कैसे आजम खान को रिहा किया जाए। गुरुवार सुबह करीब 9.45 पर शिवपाल यादव कारागार के भीतर पहुंचे तो पता चला कि आजम खान स्नान करने गये हैं। करीब 35 मिनट तक शिवपाल यादव जेल के अंदर ऑफिस में बैठे रहे। इसके बाद करीब 31 मिनट तक उन्होंने आजम से आमने-सामने बैठ कर बातचीत की। इस दौरान दोनों ने हाथ मिलाकर एक दूसरे का स्वागत किया। कई मुद्दों पर बात होने के बाद शिवपाल यादव फिर जेल कार्यालय में आकर बैठ गये।

नवा रायपुर में लगभग 26 करोड़ की लागत से बनेगा छत्तीसगढ़ हज हाउस: मुख्यमंत्री बघेल ने किया शिलान्यास
अहमद पटेल के बेटे के बदले सुर: छोड़ सकते हैं कांग्रेस, कहा- इंतजार करते-करते थक गया हूं
विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों ने सराहा
CG Breaking : वाहन जांच में पुलिस ने जब्त किए सोने-चांदी के जेवरात, कैश भी बरामद
12 साल की घरेलू नौकरानी को जिंदा जलाया गया, बाप-बेटा गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने प्रशासन पहुंच रहा लोगो के घर-घर तक: सांसद महंत
Next Article चारधाम यात्राः एक लाख से अधिक यात्रियों ने कराया पंजीकरण, इस बार जारी किया जा रहा क्यूआर कोड

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?