ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिकायत का असर: पीडब्लूडी ने शुरू किया गार्डन का कार्य, विधायक वोरा ने दिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शिकायत का असर: पीडब्लूडी ने शुरू किया गार्डन का कार्य, विधायक वोरा ने दिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश

By @dmin
Published: January 16, 2022
Share
शिकायत का असर: पीडब्लूडी ने शुरू किया गार्डन का कार्य, विधायक वोरा ने दिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश
शिकायत का असर: पीडब्लूडी ने शुरू किया गार्डन का कार्य, विधायक वोरा ने दिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश
SHARE

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत के बाद विधायक अरुण वोरा द्वारा शनिवार को दो घंटे तक पीडब्लूडी अफसरों की जमकर क्लास लेने का असर नजर आने लगा है। पीडब्लूडी के अफसरों ने शनिवार को दोपहर में ही मालवीय चौक और जिला सहकारी बैंक के सामने चल रहे जीई रोड़ उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। ठेकेदार को काम में तेजी लाने के निर्देश दिये। आज रविवार होने के बावजूद फिल्टर प्लांट के सामने प्रस्तावित गार्डन निर्माण करने लेवलिंग का काम शुरू किया गया। इससे पहले तक पीडब्लूडी अफसरों ने बीते एक साल में यहां का स्थल निरीक्षण तक नहीं किया था।

आपको बता दें कि जीई रोड का उन्नयन कार्य धीमी गति से होने के कारण पूर्व में कई बार पीडब्लूडी मंत्री से शिकायत की गई, लेकिन पीडब्लूडी अफसरों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। मुख्यमंत्री से शिकायत होते ही पीडब्लूडी अफसर अलर्ट हो गए और काम में तेजी आने लगी। अभी तक विभागीय अफसरों की लापरवाही के कारण 64 करोड़ की लागत से रोड उन्नयन कार्य की पुख्ता प्लानिंग किये बिना ही काम शुरू किया गया था जिसके कारण बार-बार काम रुकता रहा। कहीं वाटर पाइपलाइन के कारण काम रोकना पड़ा तो कहीं टेलीकॉम कंपनी के केबल की वजह से काम बंद किया गया। बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग न होने के कारण भी काम रुका।

विधायक वोरा ने शनिवार को हुई बैठक में साफ कह दिया है कि जून 2022 तक रोड उन्नयन का काम हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए। वोरा ने नगर निगम, विद्युत कंपनी और टेलीकॉम कंपनी से कोआर्डिनेशन करते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। वोरा की चेतावनी के बाद पीडब्लूडी अफसरों ने कंस्ट्रक्शन एजेंसी पर शिकंजा कसा है। हालांकि, जीई रोड के उन्नयन कार्य का ठेका लेने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी का कहना है कि पाइपलाइन, बिजली के पोल और केबल शिफ्टिंग का काम समय पर नहीं हो रहा है, जिससे काम में रुकावट आ रही है। कंपनी का कहना है कि ये सभी कार्य समय पर होने की स्थिति में जून तक रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा किया जा सकता है।

प्रगति यात्रा: विधायक देवेन्द्र ने खोला विकास का पिटारा, विभिन्न वार्डों को दिए लाखों के विकास कार्यों की सौगात
CG Crime : सड़क पर खड़ी गाड़ियों ने डीजल चुराने वाला गैंग पकड़ाया, 1100 लीटर से ज्यादा डीजल जब्त
Video : कभी देखा है एक सांप को दूसरे सांप निगलते हुए, कोरबा में दिखा यह दुर्लभ नजारा… आप भी देखें यह शानदार वीडियो
अमृत भारत स्टेशन योजना : 500-500 करोड़ रुपए से संवरेंगे दुर्ग, रायपुर व बिलासपुर रेलवे स्टेशन… होंगे यह काम
इस गांव में पंचायत ने बनवाया ऐसा टॉयलेट कि देखने वाले हैरान, तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल.. जानिए कहां का है यह मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक दरिंदों ने की हैवानियत की हदें पार: सिर और हाथ-पैर काटकर सड़क पर फेंका महिला का धड़, बैग में मिले कपड़े
Next Article सभी पात्र लोगों को मिलेगा आवास योजना का लाभ - कृषि मंत्री रविंद्र चौबे सभी पात्र लोगों को मिलेगा आवास योजना का लाभ – कृषि मंत्री रविंद्र चौबे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?