ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शाहरुख खान के नाम होगा साल 2023, एक-दो नहीं रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

शाहरुख खान के नाम होगा साल 2023, एक-दो नहीं रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में…

By @dmin
Published: June 4, 2022
Share
SHARE

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘किंग शाहरुख खान चार साल से सिनेमा से दूर हैं। वह आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘जीरो में नजर आए थे। फिल्म फ्लॉप रही और शाहरुख खान को भी आलोचना का सामना करना पड़ा। लेकिन अब शाहरुख खान शानदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता एक साथ कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे, जिसका एलान हो चुका है। इतना ही नहीं, शाहरुख खान कई बड़ी फिल्मों में कैमियो रोल करने वाले हैं। आइए आपको अभिनेता की अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट दिखाते हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि कौन की फिल्म कब रिलीज हो रही है।

Contents
  • रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट
  • ब्रह्मास्त्र
  • पठान
  • जवान
  • डंकी
  • टाइगर 3

रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट

रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट आर माधवन की फिल्म है, जो 1 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर, भारतीय वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में शाहरुख खान का गेस्ट अपीरियंस है। इनके अलावा फिल्म में सिमरन, रजित कपूर, रवि राघवेंद्र, मिशा घोषाल, गुलशन ग्रोवर, कार्तिक फिल्म और दिनेश प्रभाकर का नाम शामिल है।

ब्रह्मास्त्र

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर सामने आया, जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान भी इस फिल्म में नजर आएंगे। इतना ही नहीं, गूगल पर भी ‘ब्रह्मास्त्र की कास्ट लिस्ट में शाहरुख खान का नाम लिखा आ रहा है। रिपोट्र्स के मुताबिक, इस लिस्ट में शाहरुख खान एक साइंटिस्ट की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हो रही है।

पठान

पठान एक्शन-स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसके जरिए ही अभिनेता सिनेमाघरों में ग्रैंड एंट्री करने वाले हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को थिएटर में रिलीज होगी, जिसमें शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं।

जवान

अगले साल ही शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जवान सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका टीजर सामने आ गया है। इस फिल्म में अभिनेता का लुक काफी खौफनाक होने वाला है, जिसकी झलक फैंस टीजर में देख चुके हैं। तमिल डायरेक्ट एटली कुमार के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा होंगी। फिल्म हिंदी के साथ ही कन्नड़, तमिल, तेलुगू के साथ ही मलयालम भाषा में 2 जून 2023 को रिलीज होगी।

डंकी

साल 2023 का अंत भी शाहरुख खान की फिल्म के साथ होगा। फिल्म ‘डंकी अगले साल 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं, जिसमें शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देंगी। इसके अलावा, फिल्म में विक्की कौशल भी हैं, जो शाहरुख के बेस्ट फ्रेंड के किरदार में नजर आएंगे।

टाइगर 3

सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर के तीसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसका निर्दशक मनीष शर्मा हैं। इस फिल्म में सलमान और कटरीना के जबरदस्त एक्शन तो होगा ही। साथ ही फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आएंगे। किंग खान का फिल्म में कैमियो है।

बस्तर ओलिंपिक 2025 : सीएम साय के नेतृत्व में खेलों से शांति और समरसता का संदेश, बस्तर संभाग से लाखों खिलाड़ियाें का पंजीयन
आयुक्त ने दिया अल्टीमेटम: 24 घंटे के भीतर कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया तो लाभांश राशि होगा राजसात
अब सधेंगे सिद्धू? पंजाब में बड़े बदलाव की तैयारी में सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर प्रभारी तक होंगे नए
Durg Breaking : LIC एजेंट को टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन का दिया झांसा, एक क्लिक में पार कर दिए लाखों रुपए… जानें कैसे हुई ठगी
छत्तीसगढ़ में टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड….. पिछले 24 घंटों में सामने आए रिकार्ड 808 नए मामले…… राजधानी रायपुर में 250 से ज्यादा मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अनुषा दांडेकर बनी बेटी सहारा की मां, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी…
Next Article साडिय़ों की मॉडलिंग से फैमिली मैन तक, 60 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं प्रियामणि…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?