ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शासकीय अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

शासकीय अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था

By @dmin
Published: February 26, 2022
Share
शासकीय अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था
शासकीय अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था
SHARE

बुजुर्गों के लिए पीले रंग का अलग पंजीयन कॉर्ड, काउंटर पर अलग लाइन भी
ओपीडी, आईपीडी, लैब जांच और फिजियोथेरेपी की नि:शुल्क सुविधा मिल रही

रायपुर। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक अनुरक्षण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों में राष्ट्रीय वयोवृद्ध स्वास्थ्य परिचर्या कार्यक्रम” शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत 60 वर्ष और इससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क ओपीडी, आईपीडी, लैब जांच, मोतियाबिंद जांच और फिजियोथेरेपी की सुविधा प्रदान की जा रही है। शासकीय अस्पतालों में पंजीयन काउन्टर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए आमजनों की लाइन से अलग लाइन की व्यवस्था है, जहां उनके लिए अलग से पीले रंग का पंजीयन कार्ड बनाया जाता है। प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों में वृद्धजनों के लिए पृथक ओपीडी की व्यवस्था की गयी है। राज्य के सभी महाविद्यालयों, जिला अस्पतालों, एवं चिन्हाकित सिविल अस्पतालों में मोतियाबिंद की जाँच व ऑपरेशन नि:शुल्क किए जाते हैं।ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे बुजुर्गों को फिटनेस गाइड बुकलेट के साथ आवश्यकतानुसार नि:शुल्क वॉकर और वॉकिंग स्टिक भी दिए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय वयोवृद्ध स्वास्थ्य परिचर्या कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में अप्रैल-2021 से जनवरी-2022 तक सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 11 लाख 22 हजार 21 वयोवृद्धों का उपचार किया गया है। इस दौरान 57 हजार 283 बुजुर्गों को आईपीडी इलाज भी उपलब्ध कराया गया है। इस साल अब तक चार लाख 28 हजार 124 वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क लैब जांच और 62 हजार 389 को फिजियोथेरेपी की सुविधा भी प्रदान की गई है। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के पांच लाख 75 हजार 183 लोगों के लिए विशेष पीला कार्ड/फिटनेस गाइड बुकलेट जारी किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत 23 हजार 975 वयोवृद्धों के घर पहुंचकर उन्हें स्वास्थ्य लाभ/सलाह प्रदान की गई है। विगत 1 अक्टूबर को प्रदेश भर के स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोजित विश्व वयोवृद्ध दिवस कार्यक्रम में वृद्धजनों को 6796 वॉकर एवं वॉकिंग स्टिक नि:शुल्क प्रदान किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में चुनाव को तैयार, सुको में बोली केंद्र सरकार- राज्य का दर्जा देने पर समय बताने से इनकार
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही है सख्त कार्रवाई…. 355 वाहन चालकों का काटा चालान
नंदिनी पुलिस ने पकड़ी शराब की खेप, अवैध रूप से लाई जा रही थी दूसरे राज्य की शराब
Good News : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीण संपर्क मजबूत करने छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिली 195 करोड़ की स्वीकृति
भेंट-मुलाकात में किसान ने की खाते में रकम नहीं आने की शिकायत, मुख्यमंत्री बघेल ने बैंक अधिकारी को बुलाकर कराई खाते की जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान कल, राज्य में 36 लाख 25 हजार 940 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान कल, राज्य में 36 लाख 25 हजार 940 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation रायपुर नाका अंडरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में : पटरीपार की एक लाख से ज्यादा आबादी को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा : वोरा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?