ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शान्ति सरोवर में मीडिया परिसंवाद : वर्तमान पत्रिकारिता पर विशेषज्ञों ने रखी अपनी बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

शान्ति सरोवर में मीडिया परिसंवाद : वर्तमान पत्रिकारिता पर विशेषज्ञों ने रखी अपनी बात

By Om Prakash Verma
Published: November 6, 2022
Share
शान्ति सरोवर में मीडिया परिसंवाद : वर्तमान पत्रिकारिता पर विशेषज्ञों ने रखी अपनी बात
शान्ति सरोवर में मीडिया परिसंवाद : वर्तमान पत्रिकारिता पर विशेषज्ञों ने रखी अपनी बात
SHARE

रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में समाधानपरक मीडिया द्वारा समृद्घ भारत पर मीडिया परिसंवाद आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) नई दिल्ली के महानिदेशक संजय द्विवेदी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज की पत्रकारिता पश्चिमी मानकों पर टिकी है। हम अपनी परम्परा को भूला बैठें हैं। हमारी परम्परा लोकमंगल की है, इसलिए हमारी पत्रकारिता भी लोकमंगल के लिए होनी चाहिए। हमें मीडिया का भारतीयकरण करना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि कोविड के दौरान मीडिया ने लोगों को जागृत करने का बहुत ही सराहनीय कार्य किया। उन्होंने समाज को डराया नहीं बल्कि समाधान प्रस्तुत किया। उन्होंने सोशल मीडिया में फेक न्यूज से बढ़ रहे खतरे के प्रति सचेत करते हुए कहा कि बिना सोचे समझे किसी भी जानकारी को आगे फारवर्ड न करें। न लाईक करें, न टाईप करें और न ही शेयर करें। इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन इसके पीछे फेसबुक और सोशल मीडिया का बढ़ रहा प्रयोग ही दोषी पाया गया है। बातचीत बढ़ी है लेकिन संवाद घट गया है। परिवार के लोग एकसाथ भोजन करने बैठे हैं किन्तु हाथ मोबाईल में व्यस्त है। ऐसे समय हमको फिर से आध्यात्मिकता की ओर लौटना होगा। उन्होंने मीडिया कर्मियों को मानसिक शान्ति के लिए राजयोग मेडिटेशन सीखने का सुझाव दिया।

नई दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्मकार राजेश बादल ने कहा कि पहले पत्रकारिता के क्षेत्र में धर्म, जाति के आधार पर भेद नहीं था। आजादी के समय सकारात्मक पत्रकारिता थी किन्तु आज यह टुकड़ों में बट गई है। राजनीति ऐसी हो गई है कि अब पत्रकारिता साफ सुथरी नहीं रही। यह सोचना ठीक नहीं कि पत्रकार समाज को ठीक नहीं करेगा बल्कि समाज को उसे सुधारना होगा। पश्चिम की बुराइयाँ तो हमने अपना ली किन्तु राजनेताओं और समाज के दबाव में आकर हमने अपनी अच्छाइयों को गंवा दिया।

प्रयागराज से पधारी धार्मिक सेवा प्रभाग की अध्यक्ष ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी ने मीडिया के महत्व को बतलाते हुए कहा कि आजादी के आन्दोलन में वैचारिक क्रान्ति लाने का श्रेय मीडिया को रहा है। आज की मीडिया बहुत बदल गया है। उसमें नकारात्मकता घर कर गई है। खासकर जो बातें टेलीविजन के माध्यम से कही जा रही है वह मानसिकता को प्रदूषित कर रहा है। समाज को किसी समस्या के बारे में बतलाना ठीक है किन्तु साथ में मीडिया उसका समाधान भी बतलाए।

मीडिया परिसंवाद को क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी, पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू और कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष शाहिद अली ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर दिवगंत पत्रकार रमेश नैयर, गोविन्द लाल वोरा, कमल दीक्षित आदि को दो मिनट मौन रहकर श्रद्घाजंलि अर्पित की गई। मीडिया परिसंवाद में राजधानी रायपुर के अलावा जगदलपुर, धमतरी, महासमुन्द, आरंग, अम्बिकापुर, बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई सहित बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने भाग लिया।

कूनो से भागा ओबान चीता पकड़ा गया, साउथ अफ्रीका से आई टीम ने किया रेस्क्यू, आशा अब भी फरार
सावधान: कल किसी भी समय धरती से टकरा सकता है जियोमैग्नेटिक तूफान, सूर्य की सतह पर होंगे विस्फोट
Big News: मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद और एक घायल, माइंस की सुरक्षा में लगे थे जवान
बलौदा बाजार में चीतल का शिकार, वन विभाग की गिरफ्त में आए फरार आरोपी
यूपी बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी: दुर्ग से छपरा के लिए चलेगी स्पेशन ट्रेन… इन दिन से मिलेगी सुविधा… देखें पूरी समय सारणी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Video : इंसान की पक्षी के साथ गजब की ट्यूनिंग, एक थाली में खा रहे खाना… IPS काबरा ने शेयर किया वीडियो
Next Article क्या आपको है मधुमेह की शिकायत, तो यह खबर आपके लिए है, जाने इसके प्रमुख कारण और रोकथाम के उपाय क्या आपको है मधुमेह की शिकायत, तो यह खबर आपके लिए है, जाने इसके प्रमुख कारण और रोकथाम के उपाय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?