ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता प्रारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता प्रारंभ

By Om Prakash Verma
Published: December 10, 2022
Share
शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता प्रारंभ
शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता प्रारंभ
SHARE

मंत्री डॉ. टेकाम ने किया शुभारंभ, प्रथम दिवस 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज तीन दिवसीय राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में 10 से 12 दिसम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम दिन 150 प्रतिभागी शामिल हुए।

मंत्री डॉ. टेकाम ने शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह के शौर्य, पराक्रम और स्वतंत्रता संघर्ष को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री डॉ. टेकाम और आयुक्त आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान श्रीमती शम्मी आबिदी ने प्रतिभागियों द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह और राज्य के विभिन्न आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान पर की जा रही चित्रकारी का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। अवलोकन के दौरान भिलाई रिसाली निवासी दिव्यांग बालक गौकरण यादव पैर से चित्रकारी कर रहा था। मंत्री डॉ. टेकाम ने उसके हौसले की प्रशंसा की।

राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 2 विधाओं – केनवास में पेंटिंग एवं ड्राइंग शीट पेंटिंग में आयोजित की गई है। केनवास पेंटिंग की प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग 16 से 25 एवं 25 आयु वर्ग से ऊपर प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसी प्रकार ड्राइंग शीट पेंटिंग में 12 से 18 आयु वर्ग और 18-30 आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल हुए।

पुरस्कृत होंगे प्रतिभागी
मंत्री डॉ. टेकाम ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रत्येक विधा एवं आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। केनवास पेंटिंग 16 से 25 आयु वर्ग एवं 25 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार, द्वितीय को 8 हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 6 हजार रूपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। इसी प्रकार ड्राइंग शीट पेंटिंग 12 से 18 आयु वर्ग और 18-30 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 5 हजार, द्वितीय को 3 हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2 हजार रूपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक आयु वर्ग के 5 प्रतिभागियों को 01 हजार रूपए के मान सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

चातुर्मास: संत गौरव मुनि के मार्गदर्शन में आध्यात्मिक जप एवं तप अनुष्ठान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे जैन समाज के सदस्य
उपयोजना मद की राशि से हितग्राहियों के जीवन में परिवर्तन आए : डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम
शिवरीनारायण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने देर रात तक उठाया लुत्फ , ममता चंद्राकर के गीतों पर झूमे दर्शक
जिला अस्पताल दुर्ग के मातृ-शिशु जचकी वार्ड में गंदगी का साम्राज्य
सीएम साय का संकल्प : विकास का अधूरा सपना अब होगा पूरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में विकास को मिलेगी नई रफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई के इस तालाब में पलेंगी रंगीन मछलियां, विधायक देवेन्द्र की पहल पर संवरेगा शहर का यह तालाब
Next Article हिमाचल प्रदेश के सीएम होंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू, भारी विरोध के बाद तय हुआ नाम… कल लेंगे शपथ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?