ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि, गॉड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeatured

शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि, गॉड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई

By Om Prakash Verma
Published: April 20, 2024
Share
शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि, गॉड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई
शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि, गॉड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई
SHARE

जगदलपुर। धोबीगुड़ा के जिस घर में रहकर आरक्षक देवेंद्र सेठिया के आने पर आसपास के साथ ही लोगों में खुशी की लहर देखी जाती थी। आज उसी घर में शनिवार की सुबह जैसे ही आरक्षक देवेंद्र का पार्थिव शरीर पहुंचा तो सभी की आंखे नम हो गई। हर कोई आखरी बार देवेंद्र को देखना चाह रहा था। हर कोई उससे बात करने की कोशिश कर रहा था। कुछ माह पहले जब दियारी त्योहार मना कर जा रहा था, तब किसी ने भी नहीं सोचा था कि इसे आखिरी बार देख रहे है। हमेशा हंसते मुस्कुराते आने वाला देवेंद्र घर के साथ ही पूरे गांव के लोगों में आंसू देकर जाएगा।

शुक्रवार को हुए हादसे में देवेंद्र ने अपनी जान गवां दी थी, जिसके बाद शुक्रवार को मेडिकल कालेज डिमरापाल में जवान के पीएम होने के बाद शनिवार की सुबह नया बस स्टैंड 80 बटालियन सीआरपीएफ में जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जहां सीआरपीएफ के आला अधिकारियों से लेकर बस्तर रेंज आईजी पी सुंदरराज भी मौजूद थे, जहां जवान को श्रद्धांजलि देने के बाद उसके पार्थिव शरीर को गृहग्राम के लिए रवाना किया गया।

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम गलगम में सीआरपीएफ की पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान यूबीजीएल ब्लास्ट होने से कांस्टेबल देवेंद्र के पैर, कमर और हाथ मे गंभीर चोट आई, जिसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेकाज हेलिकॉप्टर की मदद से भेजा गया। मेकाज पहुंचने से पहले देवेंद्र सेठिया शहीद हो गए। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों से लेकर घर परिवार में शोक की लहर छा गई। वहीं जवान के पार्थिव शरीर को मेकाज में रखवाया गया है।

मां को नहीं हो रहा विश्वास नहीं रहा देवेंद्र
शहीद जवान देवेंद्र सेठिया का पार्थिव शरीर जैसे ही गृहग्राम पहुंचा तो वैसे ही उसकी मां अपने शहीद बेटे को देखने आ पहुंची। मां को अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि दो माह पहले जिस बेटे को खुशी-खुशी अपनी ड्यूटी पर जाने दिया था। अब उससे दोबारा कभी नहीं देख पाएगी, ना ही उसकी आवाज सुन पाएगी। जवान की शहादत की खबर का पता चलते ही गांव मे शोक की लहर छा गई।

कलेक्टर ने आयुक्त के साथ निगम कार्यो का किया निरीक्षण… सफाई कार्य दुरुस्त करने दिये निर्देश
रोका-छेका संकल्प अभियान के तहत 513 पशु मालिकों से भराया गया संकल्प पत्र: आवारा पशुओं की हो रही है धरपकड़
अपहरण के 4 दिन बाद मिला एलजेपी नेता का शव, 10 लाख की फिरौती लेने के बाद भी हत्या
Breaking News : ब्रह्मपुर – सूरत के बीच जल्द चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगा लाभ
दुर्ग में मासूम की हत्या : सगे चाचा ने दुष्कर्म के बाद कर दी बच्ची की हत्या, कार में किया बंद… पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा हादसा: पानी की टंकी साफ करते समय दम घुटने से चार की मौत, एक का इलाज जारी हाथियों का आतंक: खेत जा रहे किसान को कुचलकर उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत का माहौल
Next Article अशोका बिरयानी के दरवाजे पर शव रखकर किया प्रदर्शन, परिजनों को 45 लाख और आजीवन 15 हजार देगा होटल प्रबंधन अशोका बिरयानी के दरवाजे पर शव रखकर किया प्रदर्शन, परिजनों को 45 लाख और आजीवन 15 हजार देगा होटल प्रबंधन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?