ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहर के तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं संवर्धन का तत्काल बनाएं प्रस्ताव, 11 करोड़ से जल्द होगा जल संवर्धन हेतु तालाबों का कायाकल्प: वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शहर के तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं संवर्धन का तत्काल बनाएं प्रस्ताव, 11 करोड़ से जल्द होगा जल संवर्धन हेतु तालाबों का कायाकल्प: वोरा

By @dmin
Published: May 9, 2022
Share
कोरोना काल में शहर को मिला तीसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, विधायक वोरा की पहल पर पटरी पार में 75 लाख से होगा निर्माण
कोरोना काल में शहर को मिला तीसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, विधायक वोरा की पहल पर पटरी पार में 75 लाख से होगा निर्माण
SHARE

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज शिक्षक नगर-लुचकी पारा वार्ड का सघन दौरा करते हुए नागरिक समस्याओं का जायजा लिया। नागरिकों ने बताया कि लुचकी तालाब का पानी बेहद प्रदूषित हो चुका है। तालाब के पानी में निस्तारी करने से लोगों को चर्म रोग हो रहे हैं। नागरिकों ने तालाब की सफाई फौरन कराने की मांग की। वोरा ने नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इसके लिए आवश्यक पहल की गई है। निकाय मंत्री से चर्चा के दौरान शहर के आठ तालाबों के संरक्षण संवर्धन, सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण के कार्यों के लिए 11 करोड़ रु की बड़ी राशि जारी करने हेतु सैद्धांतिक सहमति प्राप्त हो चुकी है।

वार्ड भ्रमण के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी मेंबर व वार्ड पार्षद मनदीप भाटिया, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान वोरा ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि 8 तालाबों की सफाई व सौंदर्यीकरण कार्य के लिए कुल 11 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तत्काल तैयार कर शासन स्तर पर भेजा जाए। लुचकी तालाब के लिए 50 लाख रुपए का प्रस्ताव शासन से मंजूर कराते हुए तालाब सफाई सहित आवश्यक कार्य फौरन कराए जाएंगे।

वार्ड के नागरिकों ने एक और प्रमुख समस्या बताते हुए कहा कि शिक्षक नगर गार्डन और लुचकी तालाब के आसपास जुआं खेलने वालों का जमावड़ा रहता है। सट्टे का अवैध कारोबार भी चल रहा है। नागरिकों ने इन अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। वोरा ने तत्काल एसपी को इसकी जानकारी देते हुए अपराधों पर नियंत्रण करने आवश्यक कार्रवाई करने कहा है।

नागरिकों ने बताया कि वार्ड में 3 साल से चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र में करीब 80 छोटे बच्चे आते हैं, लेकिन यहां लाइट नहीं है। आंगनबाड़ी की साफ-सफाई कराना जरूरी है। वोरा ने विभागीय अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिये। वार्ड में हैंडपंप बिगड़े होने की समस्या का भी पता चला। वोरा ने सभी हैंडपंपों को सुधारने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं।

वोरा ने कहा है कि वार्डों में समस्याओं का निराकरण करने नगर निगम प्रशासन तत्काल हरकत में आए। निगम अधिकारी वार्डों का दौरा करें और नागरिक समस्याओं का समाधान भी तत्काल करें। वोरा ने कहा कि नगर निगम द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में सभी नागरिक समस्याओं का निकारण होना चाहिए।

चार साल से लापता था शख्स, सच्चाई जब सामने आई तो पुलिस भी रह गई हैरान… पढ़िए क्राइम की यह खौफनाक खबर
Breaking News : बिहार में एनडीए का सीट बंटवारा, भाजपा व जदयू 101-101 सीटों पर लडेंगी चुनाव, अन्य सहयोगी दलों को मिली इतनी सीटें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हुआ कोरोना, खुद को घर पर किया क्वारंटाइन
धान का उठाव नही होने पर मिलर्स पर होगी कार्यवाही, कलेक्टर मीणा ने समितियों को दिए यह निर्देश
Good News : अम्बिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, डीजीसीए ने जारी किया लाइसेंस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोबर से बजट ब्रीफकेस बनाने वाली दीदियों को किया सम्मानित सीएम बघेल ने दी पत्रकार भवन के लिए 25 लाख रूपए की मंजूरी
Next Article प्रशासन ने बदला धरना स्थल, केवल 100 से कम लोग ही ले सकेंगे प्रदर्शन में हिस्सा प्रशासन ने बदला धरना स्थल, केवल 100 से कम लोग ही ले सकेंगे प्रदर्शन में हिस्सा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?