ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: व्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

व्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी

By @dmin
Published: April 12, 2022
Share
व्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी
व्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी
SHARE

छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों से नहीं लिया जाएगा परीक्षा शुल्क
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बजट सत्र में की गई घोषणा पर अमल शुरू
बस्तर एवं सरगुजा के निवासियों की भर्ती के लिए गठित कनिष्ठ सेवा चयन बोर्ड की परीक्षाओं में भी किया गया है शुल्क माफ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों से छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (छग व्यापमं) एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (छग पीएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश एवं भर्ती परीक्षाओं के लिए शुल्क नहीं लिए जाने की बात कही थी। मुख्यमंत्री की उक्त घोषणा पर अमल भी शुरू हो गया है। बीते दिन ही स्नातक स्तर के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने संभावित तिथियां जारी कर दी हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार इस बार इन परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

व्यापमं द्वारा जारी तिथि के अनुसार प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (पीईटी) व प्री फॉर्मेसी टेस्ट (पीपीएचटी) आगामी 22 मई को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। यह परीक्षा राज्य के सभी 28 जिलों में आयोजित की जाएगी। पीईटी के माध्यम से बीई, बीटेक (इंजीनियरिंग), बीटेक डेयरी टेक्नॉलाजी, दाउ श्री वासुदेव चन्द्राकर विश्वविद्यालय दुर्ग, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, बीटेक फूड टेक्नॉलाजी, डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नॉलाजी में प्रवेश लिया जाएगा। वहीं प्री एमसीए व प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) 29 मई को होना प्रस्तावित है।

इसी तरह बीएससी कृषि, बीएससी उद्यानिकी, पशुपालन एवं डिप्लोमा एवं मात्सिकीय विज्ञान एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) और प्री वेटनरी टेस्ट (पीव्हीपीटी) का आयोजन 5 जून को प्रस्तावित है। प्री बीएड व प्री डीएलएड परीक्षाएं 12 जून को आयोजित होंगी। वहीं प्री बीए बीएड तथा बीएससी बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा 19 जून को प्रस्तावित किया गया है। गौरतलब है कि बस्तर एवं सरगुजा के निवासियों की भर्ती के लिए गठित कनिष्ठ सेवा चयन बोर्ड की परीक्षाओं में भी शुल्क माफ कर दिया गया है।

विस अध्यक्ष महंत ने दुर्ग विधानसभा में बूथ स्तर पर किया दौरा, कांग्रेस की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प
सरगुजा पुलिस की चेतावनी, ट्रेंडिंग APK फ्रॉड से रहें सतर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बस्तर अंचल को बड़ी सौगात, जगदलपुर में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय का शुभारंभ
Achievement : भिलाई के फॉर्मेसी के स्टूडेंट्स ने बनाई ऐसी मशीन, जो दवाओं की टेस्टिंग करेगी आसान… भारत सरकार ने दिया पेटेंट
सेल्फ सपोर्टेड रूफिंग सिस्टम से बनेंगे स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के नए गोदाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डॉक्टरों की हड़ताल: ओपीडी में सन्नाटा, हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था डॉक्टरों की हड़ताल: ओपीडी में सन्नाटा, हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था
Next Article राज्य स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेला बिलासपुर में कल से, 110 कंपनियां भी अपने उत्पादों का करेंगे प्रदर्शन राज्य स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेला बिलासपुर में कल से, 110 कंपनियां भी अपने उत्पादों का करेंगे प्रदर्शन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?