ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली हुए टीम से बाहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली हुए टीम से बाहर

By @dmin
Published: July 14, 2022
Share
हार के बाद अब भारतीय टीम को एक और झटका, सभी खिलाडिय़ों पर ICC ने लगाया जुर्माना
हार के बाद अब भारतीय टीम को एक और झटका, सभी खिलाडिय़ों पर ICC ने लगाया जुर्माना
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी महीने के आखिर में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने कैरेबियाई दौरे पर होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम का चयन किया है। इस दौरे पर रोहित शर्मा टी20 सीरीज में टीम के कप्तान होंगे, जबकि विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं हैं।

हैरान करने वाली बात ये है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आर अश्विन की फिर से वापसी हो गई है। दिग्गज ऑफ स्पिनर को पहले टी20 विश्व कप में मौका मिला था, लेकिन इसके बाद एक ही सीरीज वे खेल पाए और फिर बाहर हो गए। हालांकि, अच्छी बात ये है कि केएल राहुल और कुलदीप यादव की भी वापसी हो गई है, लेकिन ये खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही टीम में लौट पाएंगे।

इस दौरे के लिए विराट कोहली को टीम में जगह नहीं मिली है। वनडे टीम से उनको आराम मिला था, जबकि टी20 सीरीज को लेकर बीसीसीआई ने कोई जानकारी नहीं दी है। अगर ये कहा जाए कि वे टी20 टीम से बाहर हैं तो गलत नहीं होगा। हालांकि, उनकी चोट को देखें तो कहा जा सकता है कि उनको आराम दिया गया है। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है। बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है, क्योंकि अगस्त के आखिर में टीम इंडिया को एशिया कप भी खेलना है।

विराट और बुमराह के अलावा युजवेंद्र चहल को भी आराम दिया गया है, जो इस पांच मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उमरान मलिक को लगातार तीन सीरीजों के लिए चुना गया, जिसमें उनको दो मौके मिले, लेकिन चौथी सीरीज में उनको ड्रॉप कर दिया गया। इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन को भी ड्रॉप किया गया है। सैमसन फिर भी अच्छी पारी खेले थे, लेकिन गायकवाड़ फॉर्म से जूझते नजर आए थे।

टीम इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।

केएल राहुल और कुलदीप यादव को शामिल करना फिटनेस पर निर्भर करता है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 29 जुलाई से शुरू होगी, जो 7 अगस्त तक चलने वाली है। पहले तीन मुकाबले कैरेबियाई सरजमीं पर खेले जाएंगे, जबकि दो मैच फ्लोरिडा के लॉडरहिल में आयोजित होंगे। ये यूएसए का एरिया है। पहला मैच 29 जुलाई, दूसरा मैच 1 अगस्त को, तीसरा मैच दो अगस्त, चौथा मैच 6 अगस्त को और पांचवां मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा।

मेडिटेशन करते समय संगीत सुनने से मिल सकते हैं ये पांच फायदे…
कहीं चली न जाए सीएम की कुर्सी, ममता की टेंशन कम करने को आज फिर ईसी से मिलेगा टीएमसी का डेलिगेशन
कानपुर में फिर बवाल, उपद्रवियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
विश्व शौचालय दिवस विशेष : गांव में बदलाव लाने के लिए दृढ़ संकल्प लें सरपंच – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट : हाईकोर्ट के निर्माण रोकने से इनकार करने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओडिशा से दिल्ली पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, कल भर सकती हैं राष्ट्रपति पद का नामांकन द्रौपदी मुर्मू का विरोध ठीक नहीं, कांग्रेस नेता की पार्टी को सलाह, याद दिलाया इतिहास
Next Article चलेगा 'हर घर हरियाली' अभियान, 18 जुलाई को निगम, पंचायत और सरकारी कार्यालयों से होगा पौधा वितरण चलेगा ‘हर घर हरियाली’ अभियान, 18 जुलाई को निगम, पंचायत और सरकारी कार्यालयों से होगा पौधा वितरण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?