ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विस चुनाव और पीसीसी चीफ को लेकर सीएम हाउस में हाईलेवल मीटिंग! कुमारी शैलजा के अचानक रायपुर पहुंचने पर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRaipur

विस चुनाव और पीसीसी चीफ को लेकर सीएम हाउस में हाईलेवल मीटिंग! कुमारी शैलजा के अचानक रायपुर पहुंचने पर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

By Om Prakash Verma
Published: May 16, 2023
Share
विस चुनाव और पीसीसी चीफ को लेकर सीएम हाउस में हाईलेवल मीटिंग! कुमारी शैलजा के अचानक रायपुर पहुंचने पर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज
विस चुनाव और पीसीसी चीफ को लेकर सीएम हाउस में हाईलेवल मीटिंग! कुमारी शैलजा के अचानक रायपुर पहुंचने पर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज
SHARE

रायपुर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर अब सरकार बनाने की तैयारी जोरों पर है। सीएम को लेकर अभी एक-दो दिनों से जद्दोजहद जारी है। वहीं अब छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बननी शुरू हो गई है। इसी बीच प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के अचानक रायपुर पहुंचने पर राजनीतिक गलियारों मेें हलचल तेज हो गई। कुमारी शैलजा की उपस्थिति में आज सीएम हाउस में हाईलेवल मीटिंग चल रही है। मुख्यमंत्री निवास में सीएम भूपेश बघेल के साथ स्पीकर चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग ले रही हैं।  

अचानक पहुची,चर्चाओं का दौर शुरू
छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा के अचानक से यूं रायपुर पहुंचने पर चर्चा है कि दिल्ली हाईकमान का कोई अहम संदेश भी हो सकता है। प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की चर्चा पहले से ही थी। वहीं कुमारी सैलजा के आने की सूचना पहले से नहीं थी, लिहाजा कई मंत्री अपने क्षेत्र में थे, अब वो सीधे रायपुर आ रहे हैं तो कुछ पहुंच चुके हैं। सैलजा बिना कोई आधिकारिक जानकारी दिए मंगलवार को सीधे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। इस मीटिंग में प्रदेश में जारी ईडी की कार्रवाई, शराब घोटाला, कांग्रेस नेताओं पर एक्शन और संपत्ति कुर्की के कारण बने हालातों पर चर्चा हो सकती है।

बैठक के बीच सीएम हाउस से निकले गृह मंत्री
सीएम हाउस में मीटिंग चल ही रही थी कि प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बाहर निकले और मीडिया से चर्चा करते हुए बैठक को लेकर जानकारी दी और कहा कि बैठक अभी खत्म नहीं हुई है, अभी भी बैठक जारी है। हालांकि उन्होंने मीटिंग में क्या चल रहा है उसका खुलासा नहीं किया है।

बदले जा सकते हैं पीसीसी चीफ!
खबर है कि इस बैठक में शराब घोटाला, ईडी, कांग्रेस नेताओं पर ईडी की कार्रवाई और गौठान आदि  विषयों पर चर्चा हो सकती है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के बदलाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है। क्योंकि इन दिनों उनके बदलाव को लेकर चर्चा का दौर गर्म है। कुमारी सैलजा के अचानक रायपुर पहुंचने से इस बात की भी संभावना है कि वह कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व का कुछ संदेश लेकर आई होगी। वैसे कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद ही प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की खबर प्रमुखता से चल रही थी। 

सैफ अली खान की तांडव से रिलीज हुए कास्ट के शानदार पोस्टर, खेला जाएगा राजनीतिक दंगल
जगदलपुर में मिली कैनोइंग-क्याकिंग खेल की सुविधा…. उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने दलपत सागर में किया शुभारंभ
डुण्डेरा की सड़कें हुई रौशन, सर्व समाज के उपयोग में आए भवन: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
अग्रसेन जन कल्याण समिति की पहल: जरूरतमंदों के लिए महापौर को सौंपी चरण पादुकाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 75 लाख की लागत से धमधा नाका में शुरु हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जर्जर सड़कों का हुआ डामरीकरण: वोरा 75 लाख की लागत से धमधा नाका में शुरु हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जर्जर सड़कों का हुआ डामरीकरण: वोरा
Next Article Balod : शौच के लिए निकली बुजुर्ग महिला को दंतेल हाथी ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?