ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विश्व बंधुत्व दिवस: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा राष्ट्रीय रक्तदान महाअभियान का हुआ सफल आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiHealth

विश्व बंधुत्व दिवस: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा राष्ट्रीय रक्तदान महाअभियान का हुआ सफल आयोजन

By @dmin
Published: August 26, 2025
Share
विश्व बंधुत्व दिवस: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा राष्ट्रीय रक्तदान महाअभियान का हुआ सफल आयोजन
विश्व बंधुत्व दिवस: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा राष्ट्रीय रक्तदान महाअभियान का हुआ सफल आयोजन
SHARE

भिलाई। यह तेरा लहू एक अमृत है, चलो करें हम महा पुण्य करके रक्त का दान ऐसे उमंग, उत्साह से भरे गीतों के साथ इस्पात एवं शिक्षा नगरी मिनी इंडिया भिलाई के सेक्टर-7 स्थित राजयोग भवन में विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय रक्तदान महाअभियान का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि की स्मृति में किया गया। जिनके मधुर शिक्षाएं निम्मित, निर्माण और निर्मल वाणी जो कि दादी के जीवन से प्रतीत होती थी, दादी प्रकाशमणि जी ने विश्व के पांचों महाद्वीपों में भारतीय संस्कृति राजयोग का प्रकाश फैलाया।

राष्ट्रीय रक्तदान महाअभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर सीएमओ डॉ. कौशल ठाकुर (सेक्टर-9 हॉस्पिटल), डॉ. राजेंद्र, बीएसबीके अध्यक्ष मनीष गुप्ता तथा भिलाई सेवाकेंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी एवं प्राची दीदी ने संयुक्त रूप से किया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, पुलिस अधिकारी एवं ब्रह्माकुमारी बहनें व भाईयों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत की।

ब्रह्माकुमारीज एवं राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन (RE&RF) के समाज सेवा प्रभाग द्वारा सम्पूर्ण भारत के 6000 से अधिक सेवाकेंद्रों पर एक लाख यूनिट से अधिक रक्तदान कर इसे गिनीज़ बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में दर्ज करने का लक्ष्य है। अतिथियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी नारी शक्ति द्वारा संचालित यह संगठन, एकता और आध्यात्मिक निस्वार्थ सेवा की शक्ति से असंभव को संभव कर रही है।

संस्था से मिली जानकारी के अनुसार सभी ब्रह्मावत्स शुद्ध सात्विक आहार एवं व्यसनमुक्त जीवन जीते हैं। अत: उनके द्वारा प्रदत्त रक्त समाज को शुद्धता, सात्विकता और स्वास्थ्य का संदेश भी प्रदान करेगा। 280 से अधिक यूनिट ब्लड डोनेट किया गया, तथा राष्ट्रीय स्तर पर 80 हजार यूनिट से अधिक ब्लड का संग्रह हो चुका है, जिसे राष्ट्रीय वेबसाइट ई रक्त कोष में अपडेट किया जा चुका है।

ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने कहा कि यह रक्तदान केवल जीवन बचाने का प्रयास नहीं है, बल्कि समाज में मानवता, बंधुत्व और निस्वार्थ सेवा की भावना को सशक्त करने का माध्यम है। आपने ‘वसुधैव कुटुंबकम्Ó की भावना के साथ सभी को इस महाअभियान को सफल कर रक्तदान करने वाले समस्त रक्तदाताओं के प्रति हृदयपूर्वक आभार प्रकट किया। यह राष्ट्रीय रक्तदान महाअभियान समाज को जीवनदान देने के साथ-साथ विश्व बंधुत्व और मानवीय एकता का संदेश भी दे रहा है। प्रात: 9 बजे से सायं 6 बजे तक चले इस रक्तदान शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ अंजदीप, सेल के स्वदेशी स्टील से बना है यह युद्धपोत
परेशान कर सकते हैं हार के कारण! वीरप्पा मोइली विधानसभा व लोकसभा की हार की कल से करेंगे चार दिवसीय समीक्षा
प्रदेश की पॉजिटिविटी दर घटकर 0.14 प्रतिशत हुई, 9 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर गिरफ्तार, दो वर्षों में तीन बार पाक का दौरा
छत्तीसगढ़ सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना को मिला स्कॉच गोल्ड अवार्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोद ग्राम सोनपूरी में राज्यपाल का जनसंवाद, अंतिम पंक्ति तक योजनाओं के लाभ पर जोर गोद ग्राम सोनपूरी में राज्यपाल का जनसंवाद, अंतिम पंक्ति तक योजनाओं के लाभ पर जोर
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?