ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विपक्ष की आवाज दबाने के लिए जांच एजेंसियों का ‘दुरुपयोग’ कर रही मोदी सरकार-सीएम बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

विपक्ष की आवाज दबाने के लिए जांच एजेंसियों का ‘दुरुपयोग’ कर रही मोदी सरकार-सीएम बघेल

By @dmin
Published: June 13, 2022
Share
विपक्ष की आवाज दबाने के लिए जांच एजेंसियों का 'दुरुपयोग' कर रही मोदी सरकार-सीएम बघेल
विपक्ष की आवाज दबाने के लिए जांच एजेंसियों का 'दुरुपयोग' कर रही मोदी सरकार-सीएम बघेल
SHARE

नई दिल्ली/रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को मोदी सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उनका यह बयान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने के बाद आया है।

भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने तलब किया था। इस संदर्भ में वे आज ईडी के समक्ष पेश हुए। इसका विरोध करते हुए कांग्रेसियों ने राजधानी दिल्ली में ईडी दफ्तर का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा देश सत्ताधारी पार्टी की तानाशाही देख रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी मुख्यालय तक पहुंचने से रोका जा रहा है। लोकतंत्र को कुचलने के प्रयास में पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और चारों तरफ पुलिस तैनात कर दी गई है। विरोध प्रदर्शन करना विपक्षी दल का लोकतांत्रिक अधिकार है। इस दौरान भूपेश बघेल ने भाजपा पर विपक्ष को दबाने के लिए प्रयास करने का आरोप लगाया।

ईडी की कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण करार दिया और केंद्र पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय ब्यूरो जांच (सीबीआई) और आयकर जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इन एजेंसियों का प्रयोग विपक्ष की आवाज दबाने के लिए कर रही है। बघेल ने कहा कि गांधी परिवार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप निराधार थे। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को झूठे मामलों में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को राजनीतिक द्वेष के कारण परेशान किया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान भूपेश बघेल ने भाजपा पर राजनीतिक प्रतिशोध लेने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि जब सोनिया गांधी ईडी के सामने पेश होंगी, तो इससे बड़ा प्रदर्शन होगा। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस चाहे कितनी भी बैरिकेडिंग कर ले, चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, सच्चाई की जीत होगी। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार केवल तानाशाही का पालन कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के किसी कानून का पालन नहीं किया जा रहा है।

पुलिस ने कई कांग्रसियों को लिया हिरासत में
राहुल गांधी और सोनिया गांधी को ईडी के समन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी अखबार का कर्ज चुकाने की कार्रवाई में कोई अवैधता नहीं है, केवल एक व्यापार पुनर्गठन किया गया था और ऐतिहासिक समाचार पत्र को जीवित रखने के लिए इक्विटी मंगाई गई थी।

कांग्रेस के विरोध को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने हल्का पुलिस बल प्रयोग करते हुए कई कांग्रेसियों को हिरासत में लिया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत विधायक विकास उपाध्याय समय दर्जनभर कांग्रेसियों को हिरासत में लिया गया है। गौरतलब है कि राहुल गांधी पूछताछ के लिए करीब 11 बजे जांच एजेंसी के ऑफिस पहुंचे थे। करीब ढाई घंटे के बाद वह लंच ब्रेक के लिए ईडी कार्यालय से निकले। अधिकारियों ने कहा कि उनसे पूछताछ शाम तक चलने की उम्मीद है।

डीजीपी ने किया प्रधान आरक्षक अश्वनी सिंह का सम्मान… राष्ट्रपति से सराहनीय सेवा पदक प्राप्त करने पर दी शाबासी
वर्मी कम्पोस्ट डीएपी खाद का बेहतर विकल्प: सीएम बघेल
स्वावलंबी गौठान स्वयं की राशि से खरीदने लगे हैं गोबर
CG Crime : कोरबा के लड़के से शादी तय हुई तो युवती के दोनों हाथों की कलाई काट दी… जानिए क्या है माजरा
shreekanchanpath 242 # 15 June 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BJP से मुकाबले को बंगाल में महागठबंधन? TMC का कांग्रेस-लेफ्ट को न्योता राज्यपाल धनखड़ की जगह सीएम ममता होंगी राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, विधानसभा ने पास किया विधेयक
Next Article बड़ी खबर-मिशन राहुल: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिये ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश बड़ी खबर-मिशन राहुल: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिये ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?