ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेन्द्र के तीन बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट का सीएम करेंगे लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक देवेन्द्र के तीन बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट का सीएम करेंगे लोकार्पण

By @dmin
Published: August 26, 2022
Share
SHARE

मंत्री डहरिया और प्रभारी मंत्री अकबर भी आएंगे

भिलाई । भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव के तीन बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट का प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकार्पण करेंगे। शनिवार की शाम 6 बजे लोकार्पण कार्यक्रम होगा। जिसमें मुख्यमंत्री के साथ-साथ नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और जिले के प्रभारी व परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में पावर हाउस स्थित प्रदेश के सबसे बड़ा सी मार्ट, मदर्स मार्केट और करीब 3 करोड़ की लागत से बने बने डॉ. भीमराव अम्बेडरकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा सेफ ड्रिंकिंग वाटर क्लीनिक का भी लोकार्पण होगा। यह सभी प्रोजेक्ट भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने महापौर रहते हुए बनाए थे। तब उन्होंने भिलाईवासियों के लिए 2 एकड़ में 3 करोड़ की लागत से मांगलिक भवन बनाने की योजना बनाई थी। जो अब बन कर तैयार हो गया है। जिसे शनिवार को सीएम भूपेश बघेल शहरवासियों को समर्पित करेंगे। इससे अब गरीबों को अपने बच्चों की शादी से लेकर किसी भी बड़े कार्यक्रम के लिए महंगे होल या प्राइवेट मैरिज हॉल नहीं लेना पड़ेगा। यहां मैरिज हाल, ग्रीन रूम के साथ ही यहां एक बड़ा किचन भी बनाया गया है। साथ ही इस भवन में मेहमानों के ठहने के लिए 25 कमरे होंगे। जिसमें से 20 कमरे लेटबॉथ अटैच है। यहां के कमरों में एसी लगा हुआ है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक देवेंद्र यादव, विधायक वैशालीनगर विद्यारतन भसीन, मेयर नीरज पाल, क्रेडा सदस्य विजय साहू, सभापति गिरवरबंटी साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, लोककर्म प्रभारी एकांश बंछोर, एमआईसी सदस्य मीरा बंटी साहू, जोन अध्यक्ष जलंधर सिंह, भूपेंद्र यादव, पार्षद पीयूष मिश्रा, पार्षद एन शैलजा, आयुक्त लोकेश चंद्राकर आदि शामिल होंगे।

Contents
  • मंत्री डहरिया और प्रभारी मंत्री अकबर भी आएंगे
  • 35 हजार महिलाओं को स्वरोजगार
  • प्रदेश का सबसे बड़ा सी मार्ट
  • सपना होगा साकार

35 हजार महिलाओं को स्वरोजगार

विधायक देवेंद्र यादव ने शहर की माताओं और बहनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार देने के लिए एक बड़ी योजना बनाई है। इसी के तहत पावर हाऊस में मदर्स मार्केट बनाया गया है। जो बन कर तैयार हो गया है,जिसका लोकार्पण सीएम भूपेश बघेल के हाथों किया जाएगा। यहां भिलाई की 35 हजार महिलाएं जो स्व सहायता समूह से जुड़ी है, उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। 21 दुकानों को लॉटरी के माध्यम से आबंटित करेंगे।

प्रदेश का सबसे बड़ा सी मार्ट

विधायक देवेंद्र यादव की पहल से ही पावर हाउस में मदर्स मार्केट के बाजू में ही प्रदेश का सबसे बड़ा सी मार्ट बनाया गया है। जहां महिलाओं द्वारा तैयार किए उत्पादों को एक बेहतर प्लेटफार्म देने के लिए इसकी परिकल्पना की गई है। जिसके तहत एक बड़े बिग शॉपिंग मॉल की तरह इसे तैयार किया गया है। यहां छत्तीगसढ़ की पारंपरिक चीजे, वनोपज, औषधी आदि भी मिलेगी।

सपना होगा साकार

विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि अब शहर की माताओं और बहनों को आत्मनिर्भर बनने बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा। उनके लिए मदर्स मार्केट बनकर तैयार है। उनका सपना पूरा होने जा रहा है। साथ ही बैंकुठधाम में बने मांगलिक भवन से गरीब परिवार को आसानी से एक सर्वसुविधायुक्त भवन मिल सकेगा।

रूस का दावा: यूक्रेन में ‘जैविक’ हथियार के लिए पैसे भेज रहा अमेरिका, चीन बोला- जांच होनी चाहिए
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर में बढ़ा वोटिंग प्रतिशत, चेम्बर ऑफ कामर्स की रही महत्वपूर्ण भूमिका
तेल और गैस की महंगाई के खिलाफ बैलगाड़ी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, हो गया हादसा, देखें वीडियो
जल रहा कोयले का स्टॉक, एसईसीएल के कोल स्टॉक में पांच दिन से लगी है आग, सुध लेने वाला कोई नहीं
फिर पैर पसार रहा कोरोना, निजी स्कूल में कुछ छात्र मिले कोरोना संक्रमित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वैक्सिनेशन सेंटर में अव्यवस्था देख भड़कें विधायक, रैंप में भरा पड़ा है कबाड़ शिशुओं के डायरिया टीके रखने थे 2 से 8° में, शून्य से कम तापमान में 15 दिन रखे, 22 करोड़ के टीके बर्बाद”
Next Article 19 अधिकारियों का ट्रांसफर: संयुक्त और डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसरों का तबादला, देखे सूची
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?