ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधानसभा चुनाव: पूरी हुई तैयारी, अब कभी भी हो सकता है 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

विधानसभा चुनाव: पूरी हुई तैयारी, अब कभी भी हो सकता है 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान

By @dmin
Published: January 8, 2022
Share
कोरोना के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कोविड-19 मरीजों और बुजुर्गों को मिलेगी बैलेट पेपर की सुविधा
कोरोना के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कोविड-19 मरीजों और बुजुर्गों को मिलेगी बैलेट पेपर की सुविधा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों का ऐलान अब किसी भी वक्त हो सकता है। खबर है कि होम मिनिस्ट्री की ओर से शुक्रवार को यूपी में अर्धसैनिक बलों की 225 कंपनियों की तैनाती को मंजूरी दे दी गई है। इन टुकडिय़ों की तैनाती 10 से 20 जनवरी के बीच होगी। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनाव आयोग की ओर से तैयारियां पूरी हो गई हैं और अब किसी भी वक्त चुनाव का ऐलान कराया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि यूपी में 6 से 7 चरणों में चुनाव कराया जा सकता है। दरअसल चुनाव आयोग ने पिछले दिनों पांचों राज्यों के डीजीपी और मुख्य सचिवों से मुलाकात कर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया था।

इसके अलावा हेल्थ सेक्रेटरी से वैक्सीनेशन की रिपोर्ट भी ली है। सभी राज्यों में वैक्सीनेशन का अभियान तेज करने की अपील भी आयोग ने की है ताकि चुनाव में कोरोना संक्रमण फैलने का रिस्क कम से कम रहे। यही नहीं चुनाव आयोग ने प्रचार पर पाबंदियों को लेकर भी कड़े फैसले लेने की तैयारी की है। चुनाव आयोग की क्या तैयारियां यह तो उसकी ओर से तारीखों के ऐलान के वक्त ही पता चलेगा, लेकिन कहा जा रहा है कि रैलियों पर पूरी तरह से रोक लग सकती है। प्रचार अब ऑनलाइन मोड में ही करना होगा। उत्तराखंड सरकार ने 15 जनवरी तक सभी राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है।

उत्तराखंड में राजनीतिक रैलियों पर लगी रोक
यूपी अथवा पंजाब में अभी ऐसा कोई फैसला भले नहीं लिया गया है, लेकिन गतिविधियां कम जरूर हो गई हैं। दरअसल पश्चिम बंगाल में बीते साल दूसरी लहर के दौरान ही चुनाव प्रचार जोरों पर था। एक तरफ देश में पाबंदियों का दौर था तो वहीं बंगाल में भारी भीड़ के साथ रैलियों और रोड शो के आयोजन हो रहे थे। इसे लेकर चुनाव आयोग पर भी लोग सवाल उठा रहे थे। लेकिन इस बार आयोग ने चुनाव में कोई कसर न छोडऩे का फैसला लिया है।

सभी राजनीतिक दलों ने कहा था, चुनाव टाइम पर ही हों
यहां तक कि चुनाव समय पर ही कराए जाएं या फिर टाल दिया जाए। इस पर राय के लिए भी आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ मंथन किया था। इस मीटिंग में सभी दलों ने राय जताई थी कि इलेक्शन टाइम पर ही होना चाहिए। उसके बाद आयोग ने वैक्सीनेशन से लेकर प्रशासन तक की स्थिति का जायजा लिया और अब किसी भी वक्त चुनावी बिगुल बज सकता है।

बंगाल और बिहार से सख्त हो सकती हैं गाइडलाइंस
गुरुवार को चुनाव के बारे में नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल और गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करने के साथ ही आयोग ने इन पांचों राज्यों के गृह और स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों से भी बातचीत की। इन अफसरों से आयोग निरंतर संपर्क बनाए हुए है। राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अफसरों को अब चुनाव आयोग के फैसले का इंतजार है। इन अफसरों को उम्मीद है कि आयोग बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर नयी गाइडलाइन जारी कर सकता है। पिछले साल पश्चिम बंगाल और बिहार विधान सभा चुनावों के लिए आयोग की ओर से जारी गाइन लाइन में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

भगवान राम को नेपाली बताने पर अभिषेक मनु सिंघवी बोले- नेपाल के पीएम का बिगड़ गया है मानसिक संतुलन
नगर निगम रिसाली को मिला नया भवन, सीएम भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण….. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव, विधायक अरुण वोरा सहित अन्य रहे मौजूद
अखबार में फूड पार्सल हो सकता है खतरनाक, छत्तीसगढ़ सरकार ने की लोगों से अपील…. जानिए सरकार ने क्या कहा
डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर सीएम साय ने दी बधाई, कहा- सादगी, मितभाषिता और जनसेवा डॉ. रमन सिंह के स्वभाव की पहचान
छत्तीसगढ़ सरकार लगातार बढ़ा रही है पत्रकारों के लिए सुविधाएं, पत्रकार सुरक्षा कानून की प्रक्रिया अंतिम चरण में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना गाईडलाईन का पालन नहीं करने वाले मदिरा दुकानों, ढाबों और चखना सेंटरों के संचालकों पर कार्रवाई
Next Article मुख्यमंत्री सहायता कोष में आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस ने दी एक लाख रुपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस ने दी एक लाख रुपए की सहायता राशि
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?